फतेहाबाद में किराने की दुकान में चोरी, नगदी सहित सामान पार फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में शमशाबाद रोड स्थित पीतांबरा ढाबे के सामने एक किराने की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बंगाली राम मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के ताले गायब थे। शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। दुकान स्वामी के अनुसार, चोर दुकान में रखे पेप्सी, नमकीन, तंबाकू सहित अन्य सामान के साथ करीब 5 से 6 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

- फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने दरवाजे पर दूल्हे को देखकर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई। घटना में चार बराती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मानसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार डौकी ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई करीब छह माह पूर्व थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के गांव शौफीपुर निवासी भूरी सिंह के पुत्र श्रीनिवास के साथ की थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची। दरवाजे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि बरात चढ़ने के बाद रात करीब 11:30 बजे भोजन को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने बरातियों से खुद ही खाना परोसने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू हो गई और मामला बढ़कर पथराव व लाठी-डंडों तक पहुंच गया हंगामे में अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी छारबाग फिरोजाबाद, राकेश पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी भज्जी डौकी, मौनीराम पुत्र प्रेमसिंह व लवकुश पुत्र विनोद निवासी शौफीपुर फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।1
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में शमशाबाद रोड स्थित पीतांबरा ढाबे के सामने एक किराने की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बंगाली राम मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के ताले गायब थे। शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। दुकान स्वामी के अनुसार, चोर दुकान में रखे पेप्सी, नमकीन, तंबाकू सहित अन्य सामान के साथ करीब 5 से 6 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।1
- फिरोजाबाद किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा आज विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा एवं पृथ्वी पर केमिकल के प्रयोग को बंद करने संबंधी लोगों को जागरुक करना था। #Firozabad #UPNews1
- फिरोजाबाद नगर का विकास उस डिबिया समान है। जहां खोदो तोड़ो और बनाओ। और विकास पुरुष का टैग पाओ।1
- Post by Vimal kumar1
- Post by Gyadeen Verma1
- MTF News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो 24×7 लगातार स्थानीय मुद्दो से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता है Follow करें MTF News – हर खबर सबसे पहले MTF News | संपर्क: +91 95489 020701
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | आगरा जगदीशपुरा मामला आगरा के जगदीशपुरा में पुलिस कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि रात 2 बजे एक नाबालिग दलित लड़के को पकड़ने के नाम पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी और पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे सदमे में आकर उसकी माँ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस लड़के के घर दबिश दी गई, उसका नाम किसी भी FIR में नहीं था। वहीं सिकंदरा के परशुराम चौक मामले में पहले पुलिस ने घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में दबाव में 4 लड़कों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं, एक नाबालिग लड़के को भी पुलिस द्वारा उठाकर कथित तौर पर थाने में शारीरिक और मानसिक टॉर्चर करने का आरोप है। ❗ सवाल उठता है—जब नाम ही नहीं था तो दबिश क्यों? ❗ एक माँ की मौत का जिम्मेदार कौन? ➡️ मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग तेज।1