ठाकुरद्वारा के शक्तिपीठ मंदिर बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के ग्राम रामपुर बलभद्र स्थित श्री बालाजी शक्तिपीठ मंदिर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ नेपा चौकी पर तैनात संजय चौहान ने फीता काटकर किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम की देखरेख मंदिर के महंत विक्रम यादव की पुत्री एवं प्रमुख सेविका प्रिया यादव ने की। इस मौके पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा। भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बालाजी के समक्ष माथा टेककर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण 'जय बाबा' के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बरखेड़ा पांडे से पधारे महंत सोमपाल सिंह, जसपुर महंत राजीव राणा, अनीता राणा, मंदिर की देखरेख करने वाली महंत विक्रम यादव की पत्नी गुड्डी यादव, महिपाल सिंह, अर्जुन कुमार, संजू, कपिल कुमार, यश चौधरी, रिंकी चौधरी और रेनू चौधरी, ममता देवी, पूजा रानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बालाजी के जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
ठाकुरद्वारा के शक्तिपीठ मंदिर बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के ग्राम रामपुर बलभद्र स्थित श्री बालाजी शक्तिपीठ मंदिर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ नेपा चौकी पर तैनात संजय चौहान ने फीता काटकर किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम की देखरेख मंदिर के महंत विक्रम यादव की पुत्री एवं प्रमुख सेविका प्रिया यादव ने की। इस मौके पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा।
भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बालाजी के समक्ष माथा टेककर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण 'जय बाबा' के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बरखेड़ा पांडे से पधारे महंत सोमपाल सिंह, जसपुर महंत राजीव राणा, अनीता राणा, मंदिर की देखरेख करने वाली महंत विक्रम यादव की पत्नी गुड्डी यादव, महिपाल सिंह, अर्जुन कुमार, संजू, कपिल कुमार, यश चौधरी, रिंकी चौधरी और रेनू चौधरी, ममता देवी, पूजा रानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बालाजी के जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।1
- बुलंदशहर: कुएं में मिला युवक अनमोल का शव, थाना अहमदगढ़ पुलिस जांच में जुटी1
- Post by India News1
- Moradabad थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में 15 मार्च को व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी व फैक्ट्री पर फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुरादाबाद पुलिस व एसटीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। सूचना पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में ₹50,000/- का इनामी बदमाश आशु उर्फ मोंटी चड्ढा घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था,2
- अमरोहा जनपद के गजरौला में मॉडिफाइड स्प्लेंडर बाइक से सड़क पर पटाखा छोड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बाइक को पकड़ लिया और कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक विपिन कुमार पुत्र नानक गांव गुलामपुर थाना हसनपुर अपनी मॉडिफाइड स्प्लेंडर बाइक से सड़क पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहा था, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य युवाओं में हड़कंप मच गया। वहीं जनपद में नए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। गजरौला प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का साफ कहना है कि मॉडिफाइड बाइकों से स्टंट करना या पटाखे छोड़कर लोगों को परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- ब्रेकिंग बिजनौर बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गंज रोड स्थित एक सील लगी आरा मशीन पर पहुंचे पूर्व सांसद राजा भारतेंदु पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सील लगी आरा मशीन को चोरी से चलाने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पर खालिद, तालिब और उसके भतीजे द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए और मौके से अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने अधिकारियों के सामने भी दबंगई दिखाई और पुलिस की बंदूक छीनकर गोली मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र। आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर आत्महत्या की चेतावनी दी। पुलिस से कार्बाइन छीनकर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश। एक तरफा कार्यवाही से त्रस्त होकर खालिद गुस्से ने पूर्व सांसद को गालियां दी। मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से निकले। थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला।1
- दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के घर चोरी, लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ1