*सोंदुल के किसान का गेहूं उपार्जन में पंजीयन होने के बाद स्लाट बुक नहीं होने से बिगड़ी तबीयत जिला अस्पताल में इलाज जारी* ------------------- बड़वानी गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के बाद भी स्लॉट नं. न मिलने एवं सैटेलाइट द्वारा फसल असत्यापित बताने का कारण पता चलने पर ग्राम सोंदुल के किसान संजय पिता अंबाराम की तबीयत बिगड़ गई है, यह कहना है स्वयं किसान का दरअसल आज गुरूवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक किसान संजय पाटीदार ने बताया कि उनके का खेत ग्राम सोंदुल में है जिसका पटवारी हल्का नं. 84/11, रकबा 1.00 एकड़ मेरे नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। उक्त भूमि पर मेरे द्वारा गेहूँ की फसल बोई गई है एवं गिरदावरी में भी दर्ज है। गेहूँ उपार्जन हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। परंतु सैटेलाइट इमेज में गेहूँ की फसल सत्यापित नहीं हो रही है, जिसके कारण मुझे स्लॉट नं. आवंटित नहीं हुआ है। स्लॉट न मिलने से मैं अपनी गेहूँ की फसल का उपार्जन नहीं करा पा रहा हूँ। इस समस्या के समाधान हेतु मैं हल्का पटवारी के पास गया। उनके द्वारा बताया गया कि मेरी फसल का सत्यापन उनके स्तर से कर दिया गया है। इसके बाद वह तहसीलदार के पास गया, जहाँ से भी मुझे बताया गया कि सत्यापन कर दिया गया है। इस मामले को लेकर वे पिछले 12 दिनों से मैं इस समस्या के निराकरण हेतु पटवारी, तहसीलदार एवं जनप्रतिनिधियों के पास भटक रहा हूँ, परंतु आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं और क्या कहना है किसान का जानते हैं।।
*सोंदुल के किसान का गेहूं उपार्जन में पंजीयन होने के बाद स्लाट बुक नहीं होने से बिगड़ी तबीयत जिला अस्पताल में इलाज जारी* ------------------- बड़वानी गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के बाद भी स्लॉट नं. न मिलने एवं सैटेलाइट द्वारा फसल असत्यापित बताने का कारण पता चलने पर ग्राम सोंदुल के किसान संजय पिता अंबाराम की तबीयत बिगड़ गई है, यह कहना है स्वयं किसान का दरअसल आज गुरूवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक किसान संजय पाटीदार ने बताया कि उनके का खेत ग्राम सोंदुल में है जिसका पटवारी हल्का नं. 84/11, रकबा 1.00 एकड़ मेरे नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। उक्त भूमि पर मेरे द्वारा गेहूँ की फसल बोई गई है एवं गिरदावरी में भी दर्ज है। गेहूँ उपार्जन हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। परंतु सैटेलाइट इमेज में गेहूँ की फसल सत्यापित नहीं हो रही है, जिसके कारण मुझे स्लॉट नं. आवंटित नहीं हुआ है। स्लॉट न मिलने से मैं अपनी गेहूँ की फसल का उपार्जन नहीं करा पा रहा हूँ। इस समस्या के समाधान हेतु मैं हल्का पटवारी के पास गया। उनके द्वारा बताया गया कि मेरी फसल का सत्यापन उनके स्तर से कर दिया गया है। इसके बाद वह तहसीलदार के पास गया, जहाँ से भी मुझे बताया गया कि सत्यापन कर दिया गया है। इस मामले को लेकर वे पिछले 12 दिनों से मैं इस समस्या के निराकरण हेतु पटवारी, तहसीलदार एवं जनप्रतिनिधियों के पास भटक रहा हूँ, परंतु आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं और क्या कहना है किसान का जानते हैं।।
- बड़वानी में सीवरेज निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम नायब तहसीलदार सोनू गोयल को दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करंजा चौक पर एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई थी। हालांकि, गुटबाजी के कारण कम संख्या में ही कार्यकर्ता जमा हो पाए। निर्धारित समय सुबह 11 बजे की बजाय, ब्लॉक कांग्रेस दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन भी 15-20 मिनट की देरी से पहुंचा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि बड़वानी शहर में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे सीवरेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसमें मिट्टी मिली रेत और कम स्ट्रेंथ वाली फ्लाई ऐश ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। मैनहोल चैंबर, सीसी रोड रेस्टोरेशन और अन्य निर्माण कार्यों में निर्धारित समयावधि तक तराई (क्युरिंग) नहीं की जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती प्रभावित हो रही है। जाधव ने आरोप लगाया कि कंपनी मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के तकनीकी परिपत्रों और निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। शहर में अभी भी सैकड़ों मैनहोल चैंबर ऐसे हैं, जिनमें दोनों तरफ प्लास्टर नहीं किया गया है। सीसी रोड का स्थायी रेस्टोरेशन कार्य भी निर्धारित अवधि में नहीं हो रहा है, जिससे वाहनों के फंसने और यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आंखों में धूल झोंककर अनियमित निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्लब रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में पेयजल लाइन और सीवरेज लाइन के बीच केवल 6 इंच का अंतर है। इसके अलावा, पेयजल की पुरानी लाइन में दो जॉइंट हैं और यह लाइन चैंबर के अंदर से गुजर रही है, जो भविष्य में गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- पानसेमल थाना क्षेत्र से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात कार चालक बकरियों को कार में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं जिसका CCTV फुटेज सामने आया है।1
- मप्र में भूमि संशोधन पारित, मनावर में भाजपा की रैली: ट्रैक्टर से पहुंची केंद्रीय मंत्री ठाकुर; बोलीं-अब किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मनावर न्यूज/मध्यप्रदेश में भूमि संशोधन विधेयक पारित होने के बाद गुरुवार शाम मनावर में भाजपा ने आभार रैली निकाली। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री और धार-महू सांसद सावित्री ठाकुर ट्रैक्टर पर सवार होकर शामिल हुईं। रैली नगर पालिका परिषद से शुरू होकर गांधी चौराहे तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी की। सीएम के निर्णय पर जताया आभार गांधी चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक में किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब भूमि अधिग्रहण होने पर किसानों को बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।यह 'डबल इंजन सरकार' की कार्यप्रणाली का परिणाम मंत्री ठाकुर ने बताया कि 2015 के अधिनियम के तहत मुआवजे के पुनः निर्धारण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इस विकासपरक कदम को 'डबल इंजन सरकार' की कार्यप्रणाली का सुखद परिणाम बताया। यह रैली विशेष रूप से किसानों के प्रति सम्मान और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब सड़क, नहर, पुल आदि के लिए शासकीय भूमि अधिग्रहण होने पर किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। मनावर नगर के मुख्य गांधी चौराहे पर स्थानीय किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस आभार रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा नेता सचिन पांडेय, पन्नालाल पाटीदार और मीडिया प्रभारी विजय राठोर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया और सरकार के इस निर्णय को किसान कल्याण की दिशा में मील का पत्थर बताया गया।4
- गुजरी गांव में घुसा तेंदुआ, महिला सहित चार घायल, फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर।धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत, ग्राम गुजरी डेहरिया बस्ती में, उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ, अचानक बस्ती क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए के हमले में , एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास पिता गोकुल डावर निवासी बडवेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।2
- धार जिले के गांव गुजरी (डहरिया) में तेंदुए का आतंक: 6 ग्रामीण व एक वनकर्मी घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती1
- Post by Satish Parihar1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- बड़वानी। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला को समर्पित संस्था SPIC MACAY एवं जनजातीय कार्य विभाग, जिला बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला एवं भव्य कथक नृत्य समारोह शानदार प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यशाला के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना गौरी देशमुख ने प्रतिभागी बालिकाओं को कथक की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन की रिहर्सल के बाद आयोजित मुख्य समारोह में गौरी देशमुख एवं उनकी शिष्याओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब सराहना बटोरी। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, विधायक राजन मण्डलोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने की। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की मेरिट छात्रा ओमामां मंसूरी एवं कक्षा 10वीं की छात्रा महक गोले का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिससे छात्राओं का उत्साह बढ़ा। आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रकाश यादव एवं डॉ. राजेन्द्र मालवीय रहे। संरक्षक मंडल में गुरमीत सिंह गांधी, आनंद हल्दीवाल, आयुष पाटीदार एवं सुरेश पटेल का सहयोग उल्लेखनीय रहा। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं भावेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। व्यवस्थाओं में जिला संयोजक अनिल जोशी, सचिव सुनीता शुक्ला एवं रघुवीर सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही, वहीं जया जोशी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।1