*कलेक्टर ने अंजड कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण, मंडी में जारी उपार्जन व्यवस्थाओं का किया अवलोकन* ___________ बड़वानी किसानों की सुविधाओं और मंडी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह अंजड़ कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश दिए दरअसल आज गुरूवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और बेहतर विक्रय व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने अंजड़ कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंडी की दैनिक कार्यप्रणाली, तौल प्रक्रिया और उपलब्ध संसाधनों की गहन समीक्षा की। उन्होंने फसल की दैनिक आवक, तौल कांटों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता और भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में आवक के अनुसार सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और किसी प्रकार की कमी न हो।निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए छांव और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को और अधिक किसान हितैषी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू होनी चाहिए, जिससे दूर-दराज से आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- Post by Satish Parihar1
- बड़वानी। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाकर चार गुना किए जाने पर जिला भाजपा किसान मोर्चा ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय के श्रीराम चौक पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि गुरुवार शाम 05:30 बजे श्रीराम चौक पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश धनगर के नेतृत्व और किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजीव पटेल के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव पटेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भूमि अधिग्रहण पर किसानों को केवल दो गुना मुआवजा दिया जाता था, लेकिन डॉ. मोहन यादव सरकार ने इसे बढ़ाकर चार गुना कर दिया है, जो प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है।1
- भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- Post by SNY R LIVE MP1
- पानसेमल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया,सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड ओर फॉरेंसिक टीम पहुंची।1
- *अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस ने की कार्यवाही* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान • *पुलिस ने अवैध हथियारों का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* • *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये की जप्त* • *कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 1,85,000/- रुपये* थाना सनावद क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 22.04.26 को ढकलगांव रोड निर्माणधीन इन्दौर इच्छापुर हायवे ब्रिज के नीचे पुलिस टीम थाना सनावद के द्वारा थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी । पुलिस टीम की वाहन चेकिंग के दौरान टीम को 01 स्कूटी पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो टीम की नाकाबंदी को देख कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर टीम ने तत्काल दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों की तलाशी एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में 05 देशी पिस्टल रखी दिखाई दी जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 165/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा । *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में उनि धर्मेन्द्र यादव, उनि सुरेन्द्र पवार, प्रआर रविन्द्र, प्र.आर गम्भीर मीणा, प्र.आर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार, आर श्रीकृष्णा, आर राजेश, आर कैलाश, आर सुनील, आर कुंदन पाटीदार, आर योगेश व साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा देश की धड़कन न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता भगवान सिंह चौहान की रिपोर्ट1
- Post by Satish Parihar1