बड़वानी में दर्दनाक हादसा: अनेर नदी में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत राजपुर/वरला (बड़वानी)। जिले के वरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलवा गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां अनेर नदी में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली निवासी पवन ब्रामणे के बच्चे अपने मामा के घर बिलवा गांव आए हुए थे। परिवार में खुशी का माहौल था और बच्चे रिश्तेदारों के साथ समय बिता रहे थे। मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे घर से करीब 100 मीटर दूर बह रही अनेर नदी पर नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी समय तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में सर्च अभियान चलाया। मृत बच्चों की पहचान राधा (10 वर्ष), राजवीर (8 वर्ष) और जयवीर (6 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय एक अन्य बच्ची घर पर ही मौजूद थी, जिससे परिवार में कुल चार बच्चे थे। घटना की सूचना मिलते ही वरला पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार संतोष कोठारी भी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद तीनों बच्चों के शवों को वरला अस्पताल लाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद बिलवा और देवली गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- Post by Satish Parihar1
- बड़वानी। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाकर चार गुना किए जाने पर जिला भाजपा किसान मोर्चा ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय के श्रीराम चौक पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि गुरुवार शाम 05:30 बजे श्रीराम चौक पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश धनगर के नेतृत्व और किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजीव पटेल के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव पटेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भूमि अधिग्रहण पर किसानों को केवल दो गुना मुआवजा दिया जाता था, लेकिन डॉ. मोहन यादव सरकार ने इसे बढ़ाकर चार गुना कर दिया है, जो प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है।1
- भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को1
- Post by SNY R LIVE MP1
- *अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस ने की कार्यवाही* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान • *पुलिस ने अवैध हथियारों का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* • *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये की जप्त* • *कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 1,85,000/- रुपये* थाना सनावद क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 22.04.26 को ढकलगांव रोड निर्माणधीन इन्दौर इच्छापुर हायवे ब्रिज के नीचे पुलिस टीम थाना सनावद के द्वारा थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी । पुलिस टीम की वाहन चेकिंग के दौरान टीम को 01 स्कूटी पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो टीम की नाकाबंदी को देख कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर टीम ने तत्काल दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों की तलाशी एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में 05 देशी पिस्टल रखी दिखाई दी जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 165/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा । *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में उनि धर्मेन्द्र यादव, उनि सुरेन्द्र पवार, प्रआर रविन्द्र, प्र.आर गम्भीर मीणा, प्र.आर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार, आर श्रीकृष्णा, आर राजेश, आर कैलाश, आर सुनील, आर कुंदन पाटीदार, आर योगेश व साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा देश की धड़कन न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता भगवान सिंह चौहान की रिपोर्ट1
- पानसेमल थाना क्षेत्र से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात कार चालक बकरियों को कार में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं जिसका CCTV फुटेज सामने आया है।1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1