Shuru
Apke Nagar Ki App…
भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को
अमजद मंसूरी
भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना बढ़ने पर भाजपा किसान मोर्चा का जश्न, श्रीराम चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Satish Parihar1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- पानसेमल थाना क्षेत्र से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात कार चालक बकरियों को कार में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं जिसका CCTV फुटेज सामने आया है।1
- ग्राम पंचायत धुलेट मे वार्ड क्रमांक 5 ऐव 6 नंबर वार्ड में गंदगी लैट्रिंग बाथरुम का पानी पुर रोड के ऊपर निकल रहा ग्रामीण जैन आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही है कई बार सरपंच मंत्री को अवगत कराया उनका कोई असर नहीं पड़ता ₹3 करोड रुपैया ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए आया सभी पैसा निकाल कर खा गए भ्रष्टाचारी पीने का पानी तक किस के निजी होलसेल ग्रामीण जन पानी भरकर लाते हैं नहाने धोने का पानी टैंकर से ₹500 देकर डालते हैं धुलेट गांव के ईमानदार लोगों से अनुरोध है भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने में सहयोग प्रदान करें3
- धार जिले के गांव गुजरी (डहरिया) में तेंदुए का आतंक: 6 ग्रामीण व एक वनकर्मी घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती1
- *अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस ने की कार्यवाही* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान • *पुलिस ने अवैध हथियारों का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* • *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये की जप्त* • *कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 1,85,000/- रुपये* थाना सनावद क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 22.04.26 को ढकलगांव रोड निर्माणधीन इन्दौर इच्छापुर हायवे ब्रिज के नीचे पुलिस टीम थाना सनावद के द्वारा थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी । पुलिस टीम की वाहन चेकिंग के दौरान टीम को 01 स्कूटी पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो टीम की नाकाबंदी को देख कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर टीम ने तत्काल दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों की तलाशी एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में 05 देशी पिस्टल रखी दिखाई दी जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 60,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 165/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा । *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में उनि धर्मेन्द्र यादव, उनि सुरेन्द्र पवार, प्रआर रविन्द्र, प्र.आर गम्भीर मीणा, प्र.आर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार, आर श्रीकृष्णा, आर राजेश, आर कैलाश, आर सुनील, आर कुंदन पाटीदार, आर योगेश व साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा देश की धड़कन न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता भगवान सिंह चौहान की रिपोर्ट1
- बड़वानी। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला को समर्पित संस्था SPIC MACAY एवं जनजातीय कार्य विभाग, जिला बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला एवं भव्य कथक नृत्य समारोह शानदार प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यशाला के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना गौरी देशमुख ने प्रतिभागी बालिकाओं को कथक की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन की रिहर्सल के बाद आयोजित मुख्य समारोह में गौरी देशमुख एवं उनकी शिष्याओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब सराहना बटोरी। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, विधायक राजन मण्डलोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने की। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की मेरिट छात्रा ओमामां मंसूरी एवं कक्षा 10वीं की छात्रा महक गोले का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिससे छात्राओं का उत्साह बढ़ा। आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रकाश यादव एवं डॉ. राजेन्द्र मालवीय रहे। संरक्षक मंडल में गुरमीत सिंह गांधी, आनंद हल्दीवाल, आयुष पाटीदार एवं सुरेश पटेल का सहयोग उल्लेखनीय रहा। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं भावेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। व्यवस्थाओं में जिला संयोजक अनिल जोशी, सचिव सुनीता शुक्ला एवं रघुवीर सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही, वहीं जया जोशी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।1
- Post by Satish Parihar1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1