Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून के थाना रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीक्यूआई तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अंकुश को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK18N0127) भी बरामद की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
देहरादून के थाना रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीक्यूआई तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अंकुश को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK18N0127) भी बरामद की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों व चाहने वालों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके आवास पर पहुंचकर हीरा सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।1
- आज के दौर में जहां रिश्तों में दरार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, वहीं मोदीनगर से हरिद्वार पहुंचे एक दंपति ने प्रेम, समर्पण और आस्था की अनोखी मिसाल पेश की है। पत्नी आशा अपने दिव्यांग पति सचिन को अपने कंधों पर बैठाकर करीब 180 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय करते हुए कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। वहां दोनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पत्नी ने अपना धर्म निभाया। यह दंपति पिछले साल भी कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आया था, तब भी लोगों ने उनके अटूट प्रेम और विश्वास की जमकर सराहना की थी। अपने दिव्यांग पति को कंधे पर उठाकर तय की गई इस कठिन यात्रा और अटूट भक्ति ने हर किसी का दिल छू लिया है।1
- उत्तराखंड के टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर विरोध काफी तेज हो गया है। इस मांग को लेकर उग्र हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपना गुस्सा जताते हुए स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पेपर लीक मामले को लेकर संसद के बाहर हड़ताल की। चंद्रशेखर आजाद का यह प्रदर्शन और आंदोलन पूरी तरह कामयाब रहा, जिसके बाद आखिर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम और अपनी मांगों को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या-क्या कहा, वह वीडियो में देखा और सुना जा सकता है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकाली गई।1
- देहरादून के सेलाकुई बाजार में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून एसएसपी के निर्देश पर सेलाकुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहसीन और मेहताब को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति सेलाकुई बाजार की सड़क पर आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले दोनों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हुड़दंग मचाते रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।1
- उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा एक प्रेस ब्रीफ के दौरान छात्रों और युवाओं के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करने पर विवाद गहरा गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने एक विरोध पत्र जारी कर उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ का कहना है कि एक तरफ जहाँ पूरे प्रदेश और देश का युवा वर्ग भर्ती घोटालों, धांधलियों और बेरोजगारी के संकट से जूझ रहा है और अपने भविष्य को लेकर आक्रोशित है, वहीं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पार्टी के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और समस्त छात्र समुदाय का अपमान है। बेरोजगार संघ ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी माँगों को लेकर आवाज़ उठाना और असहमति दर्ज कराना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है, इसलिए सत्ता पक्ष के नेताओं से संयम, संवेदनशीलता और सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा की जाती है। बेरोजगार संघ ने श्री महेंद्र भट्ट को चेतावनी देते हुए माँग की है कि वे 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी छात्रों व युवाओं से तत्काल माफी माँगें। संघ ने साफ किया है कि यदि माफी नहीं माँगी गई तो प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में कठोर कदम उठायेंगे।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रिकवरी' के तहत थाना कलियर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से ₹10 लाख से अधिक कीमत के कुल 52 खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। थाना कलियर परिसर में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे द्वारा बरामद किए गए फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम की जमकर सराहना की। बरामद किए गए मोबाइलों में वीवो के 14, ओप्पो के 12, रियलमी के 7, सैमसंग और रेडमी के 5-5, मोटो के 3 तथा टेक्नो, आईक्यू व पोको के 2-2 फोन शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस उत्तराखंड व अन्य राज्यों से भी खोए हुए मोबाइल रिकवर कर जनता को राहत देने का काम कर रही है। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी और होमगार्ड ललित शामिल रहे।1
- हरिद्वार में मेलों और पर्वों के दौरान हुड़दंगियों की आवाजाही के बीच एक घटना सामने आई है, जहाँ कल जीरो जोन क्षेत्र के अपर रोड पर यूपी नंबर की कार में सवार दो नशे में धुत युवक जबरन पोस्ट ऑफिस बैरिकेडिंग पार कर अंदर घुस आए। बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने के बाद वे अंधाधुंध गति से कार दौड़ाने लगे, जिसकी चपेट में आने से कुछ लोगों को चोटें आ गईं। गाड़ी की रफ्तार और हुड़दंग को देख आगे मौजूद भीड़ ने कार को रोक लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला और उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, इस हंगामे और पिटाई के दौरान एक युवक मौका पाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया।1