उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा एक प्रेस ब्रीफ के दौरान छात्रों और युवाओं के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करने पर विवाद गहरा गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने एक विरोध पत्र जारी कर उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ का कहना है कि एक तरफ जहाँ पूरे प्रदेश और देश का युवा वर्ग भर्ती घोटालों, धांधलियों और बेरोजगारी के संकट से जूझ रहा है और अपने भविष्य को लेकर आक्रोशित है, वहीं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पार्टी के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और समस्त छात्र समुदाय का अपमान है। बेरोजगार संघ ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी माँगों को लेकर आवाज़ उठाना और असहमति दर्ज कराना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है, इसलिए सत्ता पक्ष के नेताओं से संयम, संवेदनशीलता और सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा की जाती है। बेरोजगार संघ ने श्री महेंद्र भट्ट को चेतावनी देते हुए माँग की है कि वे 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी छात्रों व युवाओं से तत्काल माफी माँगें। संघ ने साफ किया है कि यदि माफी नहीं माँगी गई तो प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में कठोर कदम उठायेंगे।

- राजस्थान के बाड़मेर में जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अपनी मांगों को लेकर आंबाराम मेघवाल पिछले 54 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन से लगातार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। आंबाराम मेघवाल ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। लंबे समय से चल रहे इस धरने ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का ध्यान आकर्षित किया है, और अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।1
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की एक बार फिर जुबान फिसलने या उनके भड़ास निकालने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है।1
- आज के दौर में जहां रिश्तों में दरार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, वहीं मोदीनगर से हरिद्वार पहुंचे एक दंपति ने प्रेम, समर्पण और आस्था की अनोखी मिसाल पेश की है। पत्नी आशा अपने दिव्यांग पति सचिन को अपने कंधों पर बैठाकर करीब 180 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय करते हुए कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। वहां दोनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पत्नी ने अपना धर्म निभाया। यह दंपति पिछले साल भी कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आया था, तब भी लोगों ने उनके अटूट प्रेम और विश्वास की जमकर सराहना की थी। अपने दिव्यांग पति को कंधे पर उठाकर तय की गई इस कठिन यात्रा और अटूट भक्ति ने हर किसी का दिल छू लिया है।1
- अगर आपसे कोई यह सवाल पूछे कि बीजेपी ने आखिर क्या किया है, तो उन्हें जवाब के तौर पर यह वीडियो भेजने के लिए कहा गया है।1
- उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा एक प्रेस ब्रीफ के दौरान छात्रों और युवाओं के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करने पर विवाद गहरा गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने एक विरोध पत्र जारी कर उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ का कहना है कि एक तरफ जहाँ पूरे प्रदेश और देश का युवा वर्ग भर्ती घोटालों, धांधलियों और बेरोजगारी के संकट से जूझ रहा है और अपने भविष्य को लेकर आक्रोशित है, वहीं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पार्टी के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और समस्त छात्र समुदाय का अपमान है। बेरोजगार संघ ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी माँगों को लेकर आवाज़ उठाना और असहमति दर्ज कराना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है, इसलिए सत्ता पक्ष के नेताओं से संयम, संवेदनशीलता और सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा की जाती है। बेरोजगार संघ ने श्री महेंद्र भट्ट को चेतावनी देते हुए माँग की है कि वे 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी छात्रों व युवाओं से तत्काल माफी माँगें। संघ ने साफ किया है कि यदि माफी नहीं माँगी गई तो प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में कठोर कदम उठायेंगे।1
- देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीद परिजनों का सम्मान किया तथा उत्तराखंड के 75 वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने की घोषणा की। इसके साथ ही परमवीर चक्र विजेताओं को ₹1.5 करोड़ देने, सैन्य धाम निर्माण का कार्य अंतिम चरण में होने और अग्निवीरों के लिए एक रोजगार सेल स्थापित करने का भी ऐलान किया।1
- रामनगर के कुनखेत गांव में रविवार सुबह घास काट रही 65 वर्षीय बसंती देवी पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला की बहू ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद बाघ पीछे हट गया और महिला की जान बच सकी। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से इलाके में कैमरा ट्रैप लगाने और गश्त तेज करने की बात कही गई है। वहीं गांव के पास बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।1