logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खा रहे बच्चों पर एक पागल कुत्ते ने स्कूल के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र श्याम और परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की बच्ची जानवी को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के पागलपन को देखकर स्कूल में तैनात शिक्षक और अन्य बच्चे खुद को बचाने के लिए क्लास रूम में छुप गए। इसके बाद बच्चों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए डंडे और पत्थर फेंककर किसी तरह पागल कुत्ते को वहां से भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी मऊ में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजन भास्कर का कहना है कि जब स्कूल की बाउंड्री वॉल काफी ऊंची है, तब भी खाना खाते समय कुत्ता अंदर कैसे घुस गया? ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता रेलवे क्रॉसिंग के पास रहता है और काफी दिनों से पागल है। यह पूर्व में भी कई लोगों और मवेशियों को काट चुका है, जिससे लोग अब दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के अंदर कुत्ता कैसे घुसा और इसमें किसकी लापरवाही है, इसकी जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल की बाउंड्री पर जाली लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

5 hrs ago
user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
सरस्वती सिंह कुशवाहा
करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खा रहे बच्चों पर एक पागल कुत्ते ने स्कूल के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र श्याम और परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की बच्ची जानवी को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के पागलपन को देखकर स्कूल में तैनात शिक्षक और अन्य बच्चे खुद को बचाने के लिए क्लास रूम में छुप गए। इसके बाद बच्चों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए डंडे और पत्थर फेंककर किसी तरह पागल कुत्ते को वहां से भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी मऊ में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजन भास्कर का कहना है कि जब स्कूल की बाउंड्री वॉल काफी ऊंची है, तब भी खाना खाते समय कुत्ता अंदर कैसे घुस गया? ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता रेलवे क्रॉसिंग के पास रहता है और काफी दिनों से पागल है। यह पूर्व में भी कई लोगों और मवेशियों को काट चुका है, जिससे लोग अब दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के अंदर कुत्ता कैसे घुसा और इसमें किसकी लापरवाही है, इसकी जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल की बाउंड्री पर जाली लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, टैम्पो स्टैंड, यूपीटी तिराहा, चित्रागोकूलपुर, परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई है। पुलिस द्वारा आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत इन सभी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी गई।
    1
    चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, टैम्पो स्टैंड, यूपीटी तिराहा, चित्रागोकूलपुर, परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई है। पुलिस द्वारा आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत इन सभी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी गई।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग शुरू किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से सड़क में गड्ढे, दरारें और अन्य खराबियों की जल्दी पहचान की जा सकेगी, जिससे समय पर मरम्मत कर ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। अब गांव की सड़कों पर AI की निगरानी रहेगी और सड़क खराब होते ही तुरंत इसका पता चल जाएगा।
    1
    ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग शुरू किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से सड़क में गड्ढे, दरारें और अन्य खराबियों की जल्दी पहचान की जा सकेगी, जिससे समय पर मरम्मत कर ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। अब गांव की सड़कों पर AI की निगरानी रहेगी और सड़क खराब होते ही तुरंत इसका पता चल जाएगा।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने फाइनल हियरिंग की तिथि निर्धारित कर दी है। इस सुनवाई के लिए न्यायालय द्वारा 20/07/2026 को दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने फाइनल हियरिंग की तिथि निर्धारित कर दी है। इस सुनवाई के लिए न्यायालय द्वारा 20/07/2026 को दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है।
    user_पत्रकार दानिश a, h,
    पत्रकार दानिश a, h,
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में शासन की मंशा और नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया। गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्कूली बच्चों ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया और "नशा से दूरी है जरूरी" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा नगर गूंज उठा। यह जन जागरूकता रैली स्थानीय गुढ़ थाने से पूरे अनुशासन के साथ रवाना होकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और चौहट्टा बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों से होती हुई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ के प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। रैली के पूरे मार्ग में पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था रही और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए जगह-जगह नागरिक भी इस पुनीत कार्य से जुड़ते नजर आए। रैली के स्कूल परिसर में पहुंचने पर आयोजित एक विशेष सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि आसपास कोई नशीली सामग्री बेचता है या युवाओं को गुमराह करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस कार्यक्रम में अनंत गुप्ता (बीजेपी मंडल अध्यक्ष गुढ़), ऋषि द्विवेदी (युवा समाजसेवी), टीपू खान, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्कूल के प्राचार्य व शैक्षणिक स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, स्थानीय कोटवार और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और सभी ने जीवन में कभी भी नशे को न अपनाने की शपथ ली।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में शासन की मंशा और नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया। गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्कूली बच्चों ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया और "नशा से दूरी है जरूरी" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा नगर गूंज उठा। यह जन जागरूकता रैली स्थानीय गुढ़ थाने से पूरे अनुशासन के साथ रवाना होकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और चौहट्टा बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों से होती हुई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ के प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। रैली के पूरे मार्ग में पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था रही और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए जगह-जगह नागरिक भी इस पुनीत कार्य से जुड़ते नजर आए।

रैली के स्कूल परिसर में पहुंचने पर आयोजित एक विशेष सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि आसपास कोई नशीली सामग्री बेचता है या युवाओं को गुमराह करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस कार्यक्रम में अनंत गुप्ता (बीजेपी मंडल अध्यक्ष गुढ़), ऋषि द्विवेदी (युवा समाजसेवी), टीपू खान, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्कूल के प्राचार्य व शैक्षणिक स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, स्थानीय कोटवार और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और सभी ने जीवन में कभी भी नशे को न अपनाने की शपथ ली।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का चुनावी पैंतरा सामने आया है, जहां वे सुर्खियां बटोरने के लिए खेत में धान की रोपाई करती नजर आई हैं। अपने पूरे कार्यकाल में आमजन, पत्रकारों और समाजसेवियों से दूरी बनाकर रखने वाली विधायक अब केवल चर्चा में आने के लिए इस तरह खेत में काम करती दिख रही हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का चुनावी पैंतरा सामने आया है, जहां वे सुर्खियां बटोरने के लिए खेत में धान की रोपाई करती नजर आई हैं। अपने पूरे कार्यकाल में आमजन, पत्रकारों और समाजसेवियों से दूरी बनाकर रखने वाली विधायक अब केवल चर्चा में आने के लिए इस तरह खेत में काम करती दिख रही हैं।
    user_पत्रकार दानिश a, h,
    पत्रकार दानिश a, h,
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में रविन्द्र गुर्जर ने पुलिस और पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस और पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले इन हुड़दंगियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में रविन्द्र गुर्जर ने पुलिस और पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस और पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले इन हुड़दंगियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक रेस्तरां में अधिवक्ता के साथ मारपीट, रंगदारी और लूट के मामले को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी की गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारी वकीलों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता और प्रथम दृष्टया लापरवाही को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने तुरंत एक्शन लिया और जॉर्जटाउन इंस्पेक्टर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जा रही है। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि घटना के आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका यह आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक रेस्तरां में अधिवक्ता के साथ मारपीट, रंगदारी और लूट के मामले को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी की गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्रदर्शनकारी वकीलों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता और प्रथम दृष्टया लापरवाही को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने तुरंत एक्शन लिया और जॉर्जटाउन इंस्पेक्टर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जा रही है।

उधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि घटना के आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका यह आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.