logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में गौशाला संचालन को लेकर गंभीर सवाल

2 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में गौशाला संचालन को लेकर गंभीर सवाल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में लाखों की चोरी, अलमारी से 250 ग्राम की पायल व सोने के आभूषण पार महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के किल्हौवा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बिहारी लाल (57) पुत्र स्व. देशराज ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह 26 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे आवश्यक कार्य से घर में ताला बंद कर पनवाड़ी चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला, लेकिन अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें रखे सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, बृजबाला तथा करीब 250 ग्राम की पायल शामिल है। बिहारी लाल ने चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये बताई है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पनवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है, क्योंकि पीड़ित के तीन बेटे हैं और आपसी कहासुनी की स्थिति रहती है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में लाखों की चोरी, अलमारी से 250 ग्राम की पायल व सोने के आभूषण पार
महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के किल्हौवा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बिहारी लाल (57) पुत्र स्व. देशराज ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार वह 26 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे आवश्यक कार्य से घर में ताला बंद कर पनवाड़ी चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला, लेकिन अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें रखे सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, बृजबाला तथा करीब 250 ग्राम की पायल शामिल है।
बिहारी लाल ने चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये बताई है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पनवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है, क्योंकि पीड़ित के तीन बेटे हैं और आपसी कहासुनी की स्थिति रहती है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमारे देश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो सकती है, लेकिन बाबाओं की नहीं। अजय नाम का लड़का बाबा बनकर बैठ गया है, लोग अर्जी भी लगा रहे हैं। छतरपुर, मध्य प्रदेश ll हनुमान टोरिया क्षेत्र का मामला ll छतरपुर के अजय बाबा का यह मामला मुख्य रूप से हनुमान टोरिया क्षेत्र और उसके आस-पास के मोहल्लों से जुड़ा है। सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, अजय नाम के इस युवक ने खुद को 'बाबा' घोषित कर लोगों की समस्याएं सुलझाने का दावा किया है। घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है: अर्जी और दरबार: यह बाबा छतरपुर शहर के पठापुर रोड या हनुमान टोरिया जैसे इलाकों में सक्रिय बताया गया है, जहाँ लोग अपनी अर्जी लेकर पहुँच रहे हैं। संदर्भ: इस मामले की तुलना अक्सर छतरपुर के ही प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से की जा रही है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनाम अंधविश्वास को लेकर बहस छिड़ गई है। प्रशासनिक स्थिति: छतरपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के बीच ऐसे 'स्वयंभू बाबाओं' के उभरने पर लोग कटाक्ष कर रहे हैं ll
    1
    हमारे देश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो सकती है, लेकिन बाबाओं की नहीं। अजय नाम का लड़का बाबा बनकर बैठ गया है, लोग अर्जी भी लगा रहे हैं।
छतरपुर, मध्य प्रदेश ll
हनुमान टोरिया क्षेत्र का मामला ll
छतरपुर के अजय बाबा का यह मामला मुख्य रूप से हनुमान टोरिया क्षेत्र और उसके आस-पास के मोहल्लों से जुड़ा है। 
सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, अजय नाम के इस युवक ने खुद को 'बाबा' घोषित कर लोगों की समस्याएं सुलझाने का दावा किया है। घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
अर्जी और दरबार: यह बाबा छतरपुर शहर के पठापुर रोड या हनुमान टोरिया जैसे इलाकों में सक्रिय बताया गया है, जहाँ लोग अपनी अर्जी लेकर पहुँच रहे हैं।
संदर्भ: इस मामले की तुलना अक्सर छतरपुर के ही प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से की जा रही है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनाम अंधविश्वास को लेकर बहस छिड़ गई है।
प्रशासनिक स्थिति: छतरपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के बीच ऐसे 'स्वयंभू बाबाओं' के उभरने पर लोग कटाक्ष कर रहे हैं ll
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Maharajpur, Chhatarpur•
    20 min ago
  • बांदा । जनपद के थाना मरका क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पुल के पास सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री को यमुना नदी में फेंक दिया और स्वयं भी नदी में कूदने का प्रयास किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के संदिग्ध व्यवहार को देखकर राहगीरों ने तत्परता दिखाई और उसे पकड़कर नदी में कूदने से रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मरका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही (एसडीआरएफ) से भी संपर्क कर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है। बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
    1
    बांदा  । जनपद के थाना मरका क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पुल के पास सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री को यमुना नदी में फेंक दिया और स्वयं भी नदी में कूदने का प्रयास किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के संदिग्ध व्यवहार को देखकर राहगीरों ने तत्परता दिखाई और उसे पकड़कर नदी में कूदने से रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मरका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही (एसडीआरएफ) से भी संपर्क कर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है। बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Banda कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम
    1
    Banda कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन व जागरूकता अभियान चलाया ।
    1
    बांदा पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन व जागरूकता अभियान चलाया ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। ​पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *​घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* ​अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। ​​पुलिस ने जुआरियों के पास से ​नकद राशि: ₹1,22,500, ​दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। ​​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। ​इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:
अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त।
​पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
*​घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी*
​अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
​​पुलिस ने जुआरियों के पास से
​नकद राशि: ₹1,22,500, ​दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं।
​​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। ​इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    user_पत्रकार भारत सिंह
    पत्रकार भारत सिंह
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुढा गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई लगी आग
    1
    गुढा गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई लगी आग
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गौशाला के जानवरों ने उजाड़ी 10 बीघा गन्ने की फसल, किसानों ने थाने में दी तहरीर पनवाड़ी ब्लॉक की सलैया खालसा ग्राम पंचायत का मामला, मुआवजे की मांग तेज महोबा। विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत सलैया खालसा में गौशाला के जानवरों द्वारा किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि गौशाला में लगभग एक सैकड़ा से अधिक निराश्रित पशु संरक्षित हैं, जिनके लिए शासन स्तर से भूसा-चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों के मुताबिक, इस समय उनके खेतों में गन्ने की फसल लहलहा रही थी, लेकिन गौशाला से छोड़े गए जानवरों ने करीब 9 से 10 बीघा फसल पूरी तरह चौपट कर दी। किसानों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले ग्राम प्रधान से शिकायत की, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद मजबूर होकर किसानों ने गौशाला कर्मचारियों एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी को भी लिखित शिकायत सौंपकर नुकसान का सर्वे कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है। पंचायत सचिव निर्देश पटेल का कहना है कि गौशाला के पशु हमेशा बंद रहते हैं और प्राप्त शिकायत की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान इन्द्रजीत राजपूत ने भी बताया कि पशुओं की देखरेख के लिए चरवाहे तैनात हैं और उन्हें नियमित रूप से गौशाला में रखा जाता है। वहीं सहायक विकास अधिकारी कमलेश अनुरागी ने बताया कि वह इस संबंध में दो बार प्रधान सचिव को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल किसान प्रशासनिक हस्तक्षेप और मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं।
    1
    गौशाला के जानवरों ने उजाड़ी 10 बीघा गन्ने की फसल, किसानों ने थाने में दी तहरीर
पनवाड़ी ब्लॉक की सलैया खालसा ग्राम पंचायत का मामला, मुआवजे की मांग तेज
महोबा।
विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत सलैया खालसा में गौशाला के जानवरों द्वारा किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि गौशाला में लगभग एक सैकड़ा से अधिक निराश्रित पशु संरक्षित हैं, जिनके लिए शासन स्तर से भूसा-चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा है।
किसानों के मुताबिक, इस समय उनके खेतों में गन्ने की फसल लहलहा रही थी, लेकिन गौशाला से छोड़े गए जानवरों ने करीब 9 से 10 बीघा फसल पूरी तरह चौपट कर दी। किसानों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले ग्राम प्रधान से शिकायत की, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद मजबूर होकर किसानों ने गौशाला कर्मचारियों एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी को भी लिखित शिकायत सौंपकर नुकसान का सर्वे कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पंचायत सचिव निर्देश पटेल का कहना है कि गौशाला के पशु हमेशा बंद रहते हैं और प्राप्त शिकायत की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान इन्द्रजीत राजपूत ने भी बताया कि पशुओं की देखरेख के लिए चरवाहे तैनात हैं और उन्हें नियमित रूप से गौशाला में रखा जाता है।
वहीं सहायक विकास अधिकारी कमलेश अनुरागी ने बताया कि वह इस संबंध में दो बार प्रधान सचिव को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
फिलहाल किसान प्रशासनिक हस्तक्षेप और मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमारे देश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो सकती है, लेकिन बाबाओं की नहीं। अजय नाम का लड़का बाबा बनकर बैठ गया है, लोग अर्जी भी लगा रहे हैं। छतरपुर, मध्य प्रदेश ll हनुमान टोरिया क्षेत्र का मामला ll छतरपुर के अजय बाबा का यह मामला मुख्य रूप से हनुमान टोरिया क्षेत्र और उसके आस-पास के मोहल्लों से जुड़ा है। सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, अजय नाम के इस युवक ने खुद को 'बाबा' घोषित कर लोगों की समस्याएं सुलझाने का दावा किया है। घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है: अर्जी और दरबार: यह बाबा छतरपुर शहर के पठापुर रोड या हनुमान टोरिया जैसे इलाकों में सक्रिय बताया गया है, जहाँ लोग अपनी अर्जी लेकर पहुँच रहे हैं। संदर्भ: इस मामले की तुलना अक्सर छतरपुर के ही प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से की जा रही है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनाम अंधविश्वास को लेकर बहस छिड़ गई है। प्रशासनिक स्थिति: छतरपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के बीच ऐसे 'स्वयंभू बाबाओं' के उभरने पर लोग कटाक्ष कर रहे हैं ll
    1
    हमारे देश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो सकती है, लेकिन बाबाओं की नहीं। अजय नाम का लड़का बाबा बनकर बैठ गया है, लोग अर्जी भी लगा रहे हैं।
छतरपुर, मध्य प्रदेश ll
हनुमान टोरिया क्षेत्र का मामला ll
छतरपुर के अजय बाबा का यह मामला मुख्य रूप से हनुमान टोरिया क्षेत्र और उसके आस-पास के मोहल्लों से जुड़ा है। 
सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, अजय नाम के इस युवक ने खुद को 'बाबा' घोषित कर लोगों की समस्याएं सुलझाने का दावा किया है। घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
अर्जी और दरबार: यह बाबा छतरपुर शहर के पठापुर रोड या हनुमान टोरिया जैसे इलाकों में सक्रिय बताया गया है, जहाँ लोग अपनी अर्जी लेकर पहुँच रहे हैं।
संदर्भ: इस मामले की तुलना अक्सर छतरपुर के ही प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से की जा रही है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनाम अंधविश्वास को लेकर बहस छिड़ गई है।
प्रशासनिक स्थिति: छतरपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के बीच ऐसे 'स्वयंभू बाबाओं' के उभरने पर लोग कटाक्ष कर रहे हैं ll
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Gaurihar, Chhatarpur•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.