Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या - रुदौली के कोठी मोहल्ला में ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े लूट बुर्कानशी महिला दुकान में घुसी और काउंटर से सोने का हार उठा लिया, विरोध करने पर तमंचा दिखाकर कारोबारी को धमकाया करीब 26 ग्राम का हार लेकर महिला मौके से फरार हो गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संदीप कुमार शर्मा
अयोध्या - रुदौली के कोठी मोहल्ला में ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े लूट बुर्कानशी महिला दुकान में घुसी और काउंटर से सोने का हार उठा लिया, विरोध करने पर तमंचा दिखाकर कारोबारी को धमकाया करीब 26 ग्राम का हार लेकर महिला मौके से फरार हो गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पलिया। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पलिया नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव एवं आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सेवादारों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के दौरान नगर जय बालाजी, जय हनुमान और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, ईसानगर में वायरल वीडियो ने बिगाड़ा माहौल ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर कोतवाली क्षेत्र उस समय उबाल पर आ गया, जब सोशल मीडिया पर एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में नौशाद नामक युवक देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ अभद्र, अश्लील और भ्रामक टिप्पणी करता साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, जिसमें युवक संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार करते हुए मर्यादा की सारी सीमाएं लांघता नजर आया। वीडियो में की गई टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और इसे समाज में तनाव फैलाने की साजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे देश की अस्मिता पर हमला बताते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की बयानबाज़ी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और शांति व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईसानगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो की गहन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ, आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है… जहां इंसानों के आखिरी ठिकाने—कब्रिस्तान—की भी हिफाजत नहीं हो पा रही है। वीडियो में जो तस्वीरें आप देख रहे हैं… ये किसी वीरान खंडहर की नहीं… बल्कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की हैं। टूटी हुई बाउंड्री वॉल… बिखरी हुई कब्रें… और अंदर खुलेआम घूमते आवारा पशु… कभी समाजवादी सरकार के दौरान इन कब्रिस्तानों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनाई गई थी… ताकि कब्रें सुरक्षित रहें… लेकिन आज वही दीवारें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। सबसे बड़ा सवाल: क्या मृतकों की इज्जत की भी अब कोई कीमत नहीं बची? बाउंड्री टूटने के बाद कब्रिस्तान पूरी तरह खुला पड़ा है… जिससे ना सिर्फ कब्रों को नुकसान पहुंच रहा है… बल्कि धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश हैं… न कोई मरम्मत… न कोई सुरक्षा… बस इंतजार है किसी बड़े विवाद या हादसे का? अब देखना ये है कि प्रशासन कब जागेगा… या फिर कब्रिस्तान यूं ही बर्बादी की कहानी बयां करता रहेगा…1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- महा-खुलासा नगर मोहम्मदी तहसील क्षेत्र अंतर्गत: 'सफ़ेदपोश' यमराजों का नंगा नाच, गोमती की कोख और शारदा की पटरियों पर 'पीले पंजे' का खूनी प्रहार! नेशनल न्यूज़ ब्यूरो: संजय कुमार राठौर लोकेशन: मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इस वक्त भ्रष्टाचार के उस 'ज्वालामुखी' पर बैठी है, जो किसी भी दिन पूरे सिस्टम को स्वाहा कर सकता है। यहाँ 'सत्ता की हनक' और 'नोटों की चमक' ने कानून के इकबाल को बंधक बना लिया है। योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जनाजा निकालते हुए खनन माफियाओं ने आदि गंगा गोमती और शारदा नहर को अपनी जागीर समझ लिया है। यह केवल अवैध खनन नहीं है, बल्कि यह सट्टे की धमक और प्रशासनिक सरपरस्ती में चल रहा वो 'खूनी खेल' है, जिसमें आम आदमी की जान की कीमत कौड़ियों के भाव आंकी जा रही है। 1. नोटों की चमक ने किया 'खाकी' को अंधा! मोहम्मदी में बालू और मिट्टी का अवैध कारोबार किसी लुका-छिपी का खेल नहीं, बल्कि डंके की चोट पर होने वाली डकैती है। सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन की रग-रग में 'नोटों की चमक' भर दी है। * वसूली का 'कोड वर्ड': हर ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर का एक 'कोड' तय है। जिसकी जेब में माफिया का सिक्का है, उसके लिए लाल बत्ती भी हरी हो जाती है। * राजस्व की सरेआम लूट: सरकारी खजाने में जाने वाली रॉयल्टी अब माफियाओं के आलीशान बंगलों और ऐशो-आराम पर खर्च हो रही है। 2. सत्ता की हनक: जब 'झंडा' बनता है गुंडागर्दी का लाइसेंस मोहम्मदी-गोला मार्ग और शाहजहांपुर रोड पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर लगे 'विशेष दलों' के झंडे और रसूखदारों के नाम यह बताने के लिए काफी हैं कि माफियाओं को 'सत्ता की हनक' का पूरा कवच प्राप्त है। * पुलिस की मजबूरी या मिलीभगत?: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कुछ ट्रालियां पकड़कर हेडलाइन बटोरने की कोशिश तो की, लेकिन उन 'बड़े मगरमच्छों' पर हाथ डालने की हिम्मत आज तक नहीं जुटा पाई जो इस पूरे सिंडिकेट के आका हैं। 3. 'यमराज' बनकर दौड़ रहे ओवरहाइट डंपर: राहगीरों की आंखों में 'मौत का गुबार' सबसे खौफनाक मंजर मोहम्मदी की सड़कों पर देखने को मिलता है। माफियाओं की भूख का आलम यह है कि ट्रालियों को आवर हाइट (Over-height) यानी क्षमता से तीन गुना ऊपर तक भर दिया जाता है। * अंधा कर रही धूल: बिना तिरपाल के दौड़ रहे इन वाहनों से उड़ने वाली बालू और मिट्टी राहगीरों के लिए 'मौत का जाल' बन चुकी है। * पलक झपकते ही हादसा: तेज हवाओं के चलते मोटरसाइकिल सवारों की आंखों में जैसे ही यह मिट्टी गिरती है, वे अपना संतुलन खो देते हैं। मोहम्मदी की सड़कें अब सुरक्षित सफर के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं की तिजोरियां भरने के लिए 'लाशों की मंडी' बनने की कगार पर हैं। 4. सट्टे की धमक: अपराध का नया पावर हाउस खबर के पीछे की कड़वी सच्चाई यह भी है कि खनन की काली कमाई का बड़ा हिस्सा मोहम्मदी के सट्टा बाजार में खपाया जा रहा है। * काले धन का चक्रव्यूह: अवैध खनन से मिलने वाले नोटों की गड्डियां रात के अंधेरे में सट्टे और जुए के अड्डों पर दांव पर लगाई जाती हैं। इसी 'सट्टे की धमक' ने क्षेत्र के युवाओं को अपराध की अंधी खाई में ढकेल दिया है। माफिया अब सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि समाज की नींव भी खोद रहे हैं। 5. विनाश के मुहाने पर कुदरत: गोमती और शारदा की चीख माफियाओं ने अपनी हवस में आदि गंगा गोमती नदी का सीना छलनी कर दिया है। जेसीबी मशीनों से नदी की गहराई तक की जा रही खुदाई ने जलस्तर को पाताल में भेज दिया है। वहीं, शारदा नहर की पटरियों को इस कदर खोखला कर दिया गया है कि मानसून की एक बारिश पूरे मोहम्मदी को जलमग्न कर सकती है। निष्कर्ष: क्या 'महाराज' का बुलडोजर अब भी खामोश रहेगा? लखीमपुर खीरी का यह 'खनन कांड' अब राष्ट्रीय सुर्खी बन चुका है। संजय कुमार राठौर की यह रिपोर्ट सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को खुली चुनौती है। * क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'हंटर' इन रसूखदार माफियाओं पर चलेगा? * क्या 'सत्ता की हनक' दिखाने वाले सफेदपोशों के चेहरों से नकाब उतरेगा? * क्या मोहम्मदी की जनता को धूल और मौत से आजादी मिलेगी? प्रशासन को चेतावनी: अगर इन 'सफेदपोश यमराजों' पर तत्काल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो मोहम्मदी की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। अब फैसला 'लखनऊ' को करना है— न्याय होगा या माफिया का राज रहेगा?1
- लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।, मेला मैदान इलाके में शराब पर ओवरचार्जिंग का वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ₹150 की बोतल पर ₹160 वसूलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दिखाया जा रहा है कि तय कीमत से ज्यादा रकम लेकर ग्राहकों से खुलेआम वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की मनमानी चल रही है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिक कीमत लेने के बावजूद पक्का बिल नहीं दिया जा रहा, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और बढ़ जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाते हैं।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- पलिया। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स गुड़िया के व्यवहार को लेकर मरीजों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का आरोप है कि स्टाफ नर्स उनसे बदतमीजी से बात करती हैं और किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी देने में भी आनाकानी करती हैं। इससे मरीजों को इलाज के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि स्टाफ नर्स गुड़िया के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नर्स का व्यवहार न केवल मरीजों के प्रति बल्कि मेरे साथ भी ठीक नहीं है, वो मुझसे भी ठीक से बात नहीं करती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। सीएमओ स्तर पर कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स की क्लास ली गई और उसकी सैलरी व एरियर भी रोक दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई खास सुधार नहीं देखा गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में पहले ही सुविधाओं की कमी रहती है, ऊपर से इस तरह का व्यवहार उनके लिए और भी परेशानी खड़ी कर देता है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश – जिला इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा के सभी लेन के सभी बैरियर कार घुमा घुमा कर तोड़ डाले टोल नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था मामले में संजय सिंह, गौरव यादव और दीपू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है1