गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

- कलम की धार से | अयोध्या "वेंडर की मौत पर सोशल मीडिया के दावों को नगर निगम ने किया खारिज" अपर नगर आयुक्त बोले - आज कोई प्रवर्तन अभियान नहीं हुआ अयोध्या। अयोध्या धाम क्षेत्र में एक वेंडर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत और नगर निगम प्रवर्तन दल के अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर नगर निगम ने सफाई दी है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर जो तथ्य प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच कराई गई। जांच में क्या निकला जांच में यह तथ्य सामने आया कि आज संबंधित स्थान पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा ऐसा कोई अभियान संचालित नहीं किया गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके अनुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पृष्ठभूमि पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रवर्तन दल की कार्रवाई के दौरान एक वेंडर की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसी को लेकर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच कराई।1
- गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।1
- कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश वाराणसी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार शाम लगभग 06.30बजे प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी-भदोही सीमा स्थित गुड़िया बॉर्डर तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व जवानों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने कांवड़िया विश्राम स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मिर्जामुराद स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही अस्थायी पुलिस चौकियों, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और डायवर्जन व्यवस्था की समीक्षा कर सभी कट प्वाइंट शत-प्रतिशत सील रखने के निर्देश दिए।4
- चंदौली के नहर का पानी व बिजली को लेकर भाजपा नेता सुर्यमुनि तिवारी ने दिया बड़ा बयान1
- गांव सभा डेवढिल पोस्ट सदलपुर जिला चंदौली पोल गाड़ा गया है केबलिंग नहीं हुआ है और जेई और एसडीओ ध्यान नहीं देते 10कनेकस धारि अंधकार में है बिजली वाहा पर पहुंच नहीं पाई बस सरबे कर के पोल गाड़ा गया है लेबलिंग नहीं हुआ है बिजली विभाग का बड़ा लापरवाही सामने आई है बनौलि पावर हाउस है कोई कर्मचारियों ध्यान नहीं देते हैं पावर हाउस बनौली, बिजली विभाग सरबे कर के पोल गाड़ा गया पर बिजली पहुच नहीं पाई है जेई और एसडीओ ध्यान नहीं देते और 2लोग से बोला गया है लेबलिंग के लिए बोला गया था पर लेबलिंग नहीं हुआ अयसा बिजली विभाग के जेई और एसडीओ ध्यान नहीं देते हैं जनता गर्मियों से परेसान है गांव सभा डेवढिल पोस्ट सदलपुर जिला चंदौली हरजन बस्ती टेस्फारमर है रोड़ हंरजन बस्ती बिजली विभाग बड़ा लापरवाही सामने आई है4
- कलम की धार से | अयोध्या "मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल" महाजनी टोला में चोरी और दावत का खुलासा, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला, कोयला हाता में मुर्गा चोरी कर पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश मोहल्ले के एक बच्चे ने किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैसे खुली चोरी की पोल कुसुम पत्नी स्व. शत्रुघ्न घर पर देशी मुर्गा पालन का काम करती हैं। पिछले काफी समय से उनके मुर्गे गायब हो रहे थे। होली पर 3 मुर्गे चोरी हुए। इसके बाद 24 और 25 जुलाई की रात को एक साथ 7 मुर्गे गायब हो गए। कुसुम को लगा कि शायद बिलैया खा गई होगी। 1 अगस्त शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक मुर्गी और चोरी हुई। शक होने पर कुसुम ने तहकीकात की। इसी दौरान मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाले हनुमान पुत्र स्व. दिलीप, अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं। चोरी के बाद दावत और शराब बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुर्गे चोरी करने के बाद उन्हें ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया, खाया और साथ में शराब भी पी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मांजने का काम करती है। इसी रसूख के चलते लड़का मनबढ़ हो गया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़खानी और चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस क्या कर रही पीड़िता कुसुम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बच्चे ने मुर्गा चोरी और आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस बच्चे के बयान की तस्दीक करा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।1
- झड़प के बाद भावुक हुए... कहा- चाकू लेकर मारने आया... मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया...1