...प्रसूता की मौत के मामले में चरक अस्पताल पहुंची प्रशासनिक टीम, मानकों की हुई जांच। दो डॉक्टरों पर FIR के बाद SDM ने अस्पताल का किया निरीक्षण, DM को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट। पुवायां। पुवायां स्थित चरक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। परिजनों की शिकायत पर डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के मानकों की जांच की। सोमवार को पुवायां के पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के साथ चरक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व निर्धारित मानकों की जांच की। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चरक अस्पताल में मानकों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...प्रसूता की मौत के मामले में चरक अस्पताल पहुंची प्रशासनिक टीम, मानकों की हुई जांच। दो डॉक्टरों पर FIR के बाद SDM ने अस्पताल का किया निरीक्षण, DM को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट। पुवायां। पुवायां स्थित चरक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। परिजनों की शिकायत पर
डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के मानकों की जांच की। सोमवार को पुवायां के पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद
एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के साथ चरक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व निर्धारित मानकों की जांच की। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चरक अस्पताल में मानकों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- व्यापारियों ने किया नगर निगम में धरना प्रदर्शन | 12 दिन से पानी नहीं, फॉगिंग की मांग | Shahjahanpur News अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम की जलकल व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महानगर महामंत्री श्याम मोहन मिश्रा, संरक्षक आशीष वर्मा, सुनील मल्होत्रा, मोहम्मद रईस, चमन तिवारी समेत कई शाहजहांपुर नगर निगम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का धरना प्रदर्शन। जलकल, जन्म प्रमाण पत्र और फॉगिंग को लेकर व्यापारी नाराज।1
- ****बाढ़ में डूबे गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले—मुआवजा और राहत में नहीं चलेगी लापरवाही** शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को जलालाबाद के बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का निरीक्षण कर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में लापरवाही न बरतने, जनहानि, पशु एवं फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बांध की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने बाढ़ उतरने के बाद जल्द कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कोला के विद्यालय में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशन किट वितरित की। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर रहने लायक नहीं बचे हैं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को उनके रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र के 19 गांव प्रभावित हैं, जहां चार बाढ़ शरणालय, 13 बाढ़ चौकियां, 30 नाव और 10 मोटर बोट तैनात हैं।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर तहसील परशुरामपुरी जलालाबाद क्षेत्र के कसारी गांव में आज Admfr Shahjahanpur प्रशासन अरविंद कुमार ने गांव का किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर तहसील परशुरामपुरी जलालाबाद क्षेत्र के कसारी गांव में आज Admfr Shahjahanpur प्रशासन अरविंद कुमार ने गांव का किया निरीक्षण1
- पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन1
- पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन पुवायां। अनर्व हॉस्पिटल के डॉ. केपी गुप्ता द्वारा पत्रकारों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पत्रकार हरिओम त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकार बंडा रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज एवं क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि पुवायां के चरक हॉस्पिटल में आठ जुलाई को ककरहा गांव निवासी किशनपाल की पत्नी जूली का प्रसव के लिए डॉ. केपी गुप्ता ने ऑपरेशन किया था। हालत बिगड़ने के बाद नौ सितंबर को उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के ससुर जोगराज की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉ. फिरोज खां और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पत्रकारों का आरोप है कि घटना से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद डॉ. केपी गुप्ता ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की। पत्रकारों ने कहा कि इस टिप्पणी से महिला एवं पुरुष पत्रकारों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले को पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों के सम्मान से जुड़ा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की पुलिस अधीक्षक स्तर से निष्पक्ष जांच कराई जाए और तथ्यों की पुष्टि के बाद बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में स्थायी सर्जन एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की उपलब्धता तथा अस्पतालों के सूचना बोर्ड पर दर्ज चिकित्सकों की वास्तविक तैनाती की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।2
- एक सप्ताह से एसडीएम के खिलाफ धरने पर अधिवक्ता, समाधान के आसार नहीं। शाहजहांपुर। तहसील सदर में एसडीएम के रवैये के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को एक सप्ताह पूरा होने के बावजूद जारी रहा। लगातार कई दिनों से आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से वे एसडीएम के रवैये के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो एसडीएम ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास किया और न ही उनकी शिकायतों के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई सामने आई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक सप्ताह से चल रहे आंदोलन के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी संवाद न होना चिंता का विषय है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन कब इस मामले में हस्तक्षेप कर गतिरोध समाप्त कराने की पहल करता है।4
- ...केपी गुप्ता की अभद्र टिप्पणी से भड़के पुवायां के पत्रकार। राजीव चौक पर प्रदर्शन कर पत्रकारों ने की नारेबाजी, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग। पुवायां। डॉ. केपी गुप्ता की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पुवायां के पत्रकारों में आक्रोश है। सोमवार को पत्रकारों ने राजीव चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और सीओ को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।3
- सेवा संकल्प अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं*** 👉जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को टूल किट वितरण, रक्तदान शिविर, लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’, विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, लाभार्थियों की ‘सेवा की कहानी’, 108 मीटर रंगोली, लेजर शो और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ जैसे कार्यक्रम होंगे। बैठक में विधायकों के साथ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन शाहजहांपुर। अनर्व हॉस्पिटल के डॉ. केपी गुप्ता द्वारा पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पत्रकार हरिओम त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकार बंडा रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज और क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक को सौंपा गया।1