Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्तौड़गढ़ गोल पियाऊ क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने बदला मिजाज 🌧️ तेज बिजली की गर्जना, आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई हलचल शहर में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत, लेकिन तेज हवाओं और बिजली कड़कने से सतर्क रहने की जरूरत
Hello Chittorgarh News
ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्तौड़गढ़ गोल पियाऊ क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने बदला मिजाज 🌧️ तेज बिजली की गर्जना, आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई हलचल शहर में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत, लेकिन तेज हवाओं और बिजली कड़कने से सतर्क रहने की जरूरत
More news from राजस्थान and nearby areas
- 😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश?1
- “शुभ संध्या 🌧️ कपासन, 04 भी 2026 दिनभर की उमस के बाद संध्या को बादल गरजे और हल्की बारिश हुई… मौसम हुआ सुहावना, लोगों को मिली राहत।”1
- संवाददाता – मुकेश बैरवा भूपालसागर, तहसील कार्यालय भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ आबादी क्षेत्र के पास अवैध भट्टों से फैल रहा प्रदूषण, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता भूपालसागर क्षेत्र में आबादी इलाके के समीप संचालित अवैध ईंट-भट्टों से निकल रहा घना काला धुआं स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। दिनभर उठता धुआं आसपास के घरों, रास्तों और बस्तियों तक पहुंच रहा है, जिससे वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भट्टों से निकलने वाले धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी, आंखों में जलन, गले में खराश और सीने में भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसे प्रदूषित वातावरण में रहने से टीबी सहित अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आबादी क्षेत्र के नजदीक इस प्रकार भट्टों का संचालन नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। लगातार निकलता धुआं जनस्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध भट्टों की तत्काल जांच कराई जाए, प्रदूषण नियंत्रण मानकों की पड़ताल हो तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।1
- कारवां खेड़ा, कच्ची बस्ती वार्ड नंबर 27में सलीम तिवारी कि गली में कई महिनों से नाले कि सफाई नहीं करवाई गई।इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए कई बार शिकायत कर सफाई कि मांग कि गई। लेकिन नगर निगम प्रशासन व पूर्व पार्षद कि लापरवाही से कोई समाधान नहीं हुआ।अब बरसात के पहले सफाई कराने कि मांग को लेकर शिकायत कि गई है।3
- Post by देबी लाल जाट1
- जोगणिया माता की ऐसी भक्ति सच्चा भक्त कर सकता है1
- Post by Hello Chittorgarh News3
- कभी-कभी एक गलत फैसला… सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई जिंदगियों की तबाही का कारण बन जाता है। जब रिश्ते सहमति से नहीं, बल्कि दबाव, भ्रम या जबरदस्ती से तय किए जाते हैं—तो उसका अंजाम अक्सर बहुत भारी होता है। एक तरफ वो युवक होता है जिसकी जिंदगी बिना किसी गलती के बिखर जाती है… और दूसरी तरफ दो परिवार होते हैं, जो “इज़्ज़त” और “समाज” के नाम पर खुद को सही साबित करने में उलझकर टूट जाते हैं। ये समझना जरूरी है— रिश्ते अगर दिल से नहीं बने, तो वो घर नहीं बसाते… सिर्फ विवाद पैदा करते हैं। और सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब फैसले संवाद से नहीं, मजबूरी और दबाव से लिए जाते हैं। नतीजा क्या निकलता है? कहीं दर्द, कहीं गुस्सा, कहीं टूटे हुए रिश्ते… और बीच में पिसती हुई जिंदगियाँ। समाज को अब यह समझना होगा— किसी की जिंदगी पर “जबरदस्ती का फैसला” करना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। क्योंकि गलत फैसला सिर्फ आज नहीं तोड़ता… वो आने वाले कल को भी हमेशा के लिए खराब कर देता है।1
- उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड क्षेत्र के खरताणा गांव में भामाशाह हिरण परिवार द्वारा अपने पिता की ईच्छानुसार अति आधुनिक सुविधा युक्त विशाल विद्यालय निर्माण कर शिक्षा विभाग को समर्पित किया गया। सोमवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित हजारों संभागियों की उपस्थिति में विद्यालय का लौकार्पण किया गया। भामाशाह परिवार का उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।1