logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिश्तों का क़त्ल… कब तक?” एक बेटा फिर से मार दिया गया आजकल कुछ खबरें दिल नहीं, रूह तक हिला देती हैं… जहाँ कभी सात फेरों की कसम खाई जाती है, वहीं अब साजिशों के धागे बुने जा रहे हैं। अगर रिश्ता नहीं निभाना था, तो “ना” कहना इतना मुश्किल था क्या? अगर साथ नहीं चलना था, तो अलग होना गुनाह कब से हो गया 😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश?

2 hrs ago
user_प्रताप
प्रताप
Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago

रिश्तों का क़त्ल… कब तक?” एक बेटा फिर से मार दिया गया आजकल कुछ खबरें दिल नहीं, रूह तक हिला देती हैं… जहाँ कभी सात फेरों की कसम खाई जाती है, वहीं अब साजिशों के धागे बुने जा रहे हैं। अगर रिश्ता नहीं निभाना था, तो “ना” कहना इतना मुश्किल था क्या? अगर साथ नहीं चलना था, तो अलग होना गुनाह कब से हो गया 😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश?

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Hello Chittorgarh News
    1
    Post by Hello Chittorgarh News
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़।शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, उनके कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें मिली हैं जिससे विकास को नई दिशा मिली। पूर्व में इंदिरा रसोई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की टिकट संख्या 100 टोकन कर दी गई थी जबकि पूर्व में अशोक गहलोत के कार्यकाल में टिकट संख्या असीमित थी जिससे कोई भूखा नहीं सोया। मौके पर संचालन कर्ताओं ने इसको लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की तय टोकन पश्चात मजदूर बिना भोजन के चला जाता है जिसको लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें दी है जिससे विकास को नई दिशा मिली कार्यक्रम के अंत में सभी ने अशोक गहलोत के सुखद और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं की जमकर सराहना की जो आज भी जनता के लिए मददगार साबित हो रही हैं। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि सेवा कार्य के क्रम में गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर गौसेवा कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर एवं चित्तौड़गढ़ शहर एवं ग्रामीण की सभी अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था कर मिठाइयां बांटकर मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के अलावा प्रदेश नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए। बस्सी में मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, सावा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट एवं अर्जुन रायका, घोसुंडा में सरपंच दिनेश भोई, चंदेरिया में वरिष्ठ नेता गजानंद शर्मा एवं स्टेशन पर यूसुफ एवं प्रमोद तंवर एवं अन्य पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था में पहुंचकर आमजन का मुंह मीठा कराया। ऋषि मंगरी गोशाला में ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी एवं पदाधिकारियों ने गौसेवा की, सेवा क्रम में ही निलिया महादेव स्थल पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं पदाधिकारी वानरों को भोजन कराकर सेवा कार्य कर मनाया।
    1
    चित्तौड़गढ़।शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, उनके  कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें मिली हैं जिससे विकास को नई दिशा मिली। पूर्व में इंदिरा रसोई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की टिकट संख्या 100 टोकन कर दी गई थी जबकि पूर्व में अशोक गहलोत के कार्यकाल में टिकट संख्या असीमित थी जिससे कोई भूखा नहीं सोया। मौके पर संचालन कर्ताओं ने इसको लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की तय टोकन पश्चात मजदूर बिना भोजन के चला जाता है जिसको लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें दी है जिससे विकास को नई दिशा मिली कार्यक्रम के अंत में सभी ने अशोक गहलोत के सुखद और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं की जमकर सराहना की जो आज भी जनता के लिए मददगार साबित हो रही हैं।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि सेवा कार्य के क्रम में गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर गौसेवा कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर एवं चित्तौड़गढ़ शहर एवं ग्रामीण की सभी अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था कर मिठाइयां बांटकर मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के अलावा प्रदेश नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए।
बस्सी में मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, सावा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट एवं अर्जुन रायका, घोसुंडा में सरपंच दिनेश भोई, चंदेरिया में वरिष्ठ नेता गजानंद शर्मा एवं स्टेशन पर यूसुफ एवं प्रमोद तंवर एवं अन्य पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था में पहुंचकर आमजन का मुंह मीठा कराया। ऋषि मंगरी गोशाला में ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी एवं पदाधिकारियों ने गौसेवा की, सेवा क्रम में ही निलिया महादेव स्थल पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं पदाधिकारी वानरों को भोजन कराकर सेवा कार्य कर मनाया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जोगणिया माता की ऐसी भक्ति सच्चा भक्त कर सकता है
    1
    जोगणिया माता की ऐसी भक्ति सच्चा भक्त कर सकता है
    user_Diwansh Bairwa
    Diwansh Bairwa
    Farmer मंडल गढ़, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान
9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रायला में बदमाशों बुजुर्ग महिला से गहने और नकदी भरा बैग लूटा, वारदात में महिला शामिल रायला कस्बे में रायला चौराहे से गांव में जाते वक्त की यह घटना । बदमाशों को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। राजकीय बालिका विद्यालय के सामने की है घटना रायला चौराहे से गांव में जाते हुए। बाजार में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला के हाथ से बाइक सवार लुटेरे बैग झपटकर फरार हो गए। इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लुटेरों के गिरोह में एक महिला और एक छोटा बच्चा भी शामिल था, जिन्होंने 'पारिवारिक आवरण' का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। हाथ पर झपट्टा मारा, फिर आंखों से ओझल रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासी रामस्वरूप लढ़ा अपनी 70 वर्षीय पत्नी प्रेमदेवी के साथ स्कूटी पर भीलवाड़ा से रायला लौट रहे थे। जैसे ही लढ़ा दंपत्ति रायला के व्यस्त बाजार से गुजरे, सामने से एक बाइक आई जिस पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। इससे पहले कि बुजुर्ग दंपत्ति कुछ समझ पाते, बाइक सवारों ने प्रेमदेवी के हाथ पर झपट्टा मारा और रुपयों व गहनों से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार में रफूचक्कर हो गए। नकदी और सोने के जेवरात ले उड़े लुटेरे पीड़ित दंपत्ति के शोर मचाने पर बाजार में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताया कि लुटे गए बैग में 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य कीमती जेवरात थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। सीसीटीवी के घेरे में 'लुटेरा परिवार' पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करवाई है और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लुटेरों ने वारदात के लिए महिला और बच्चे को साथ रखा ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना ने रायला की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। <
    2
    रायला में बदमाशों बुजुर्ग महिला से गहने और नकदी भरा बैग लूटा, वारदात में  महिला शामिल
रायला कस्बे में रायला चौराहे से गांव में जाते वक्त की यह घटना । बदमाशों को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। राजकीय बालिका विद्यालय के सामने की है घटना रायला चौराहे से गांव में जाते हुए। बाजार में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला के हाथ से बाइक सवार लुटेरे बैग झपटकर फरार हो गए। इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लुटेरों के गिरोह में एक महिला और एक छोटा बच्चा भी शामिल था, जिन्होंने 'पारिवारिक आवरण' का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
हाथ पर झपट्टा मारा, फिर आंखों से ओझल
रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासी रामस्वरूप लढ़ा अपनी 70 वर्षीय पत्नी प्रेमदेवी के साथ स्कूटी पर भीलवाड़ा से रायला लौट रहे थे। जैसे ही लढ़ा दंपत्ति रायला के व्यस्त बाजार से गुजरे, सामने से एक बाइक आई जिस पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। इससे पहले कि बुजुर्ग दंपत्ति कुछ समझ पाते, बाइक सवारों ने प्रेमदेवी के हाथ पर झपट्टा मारा और रुपयों व गहनों से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार में रफूचक्कर हो गए।
नकदी और सोने के जेवरात ले उड़े लुटेरे
पीड़ित दंपत्ति के शोर मचाने पर बाजार में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताया कि लुटे गए बैग में 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य कीमती जेवरात थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है।
सीसीटीवी के घेरे में 'लुटेरा परिवार'
पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करवाई है और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लुटेरों ने वारदात के लिए महिला और बच्चे को साथ रखा ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना ने रायला की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
<
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की।
शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कभी-कभी एक गलत फैसला… सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई जिंदगियों की तबाही का कारण बन जाता है। जब रिश्ते सहमति से नहीं, बल्कि दबाव, भ्रम या जबरदस्ती से तय किए जाते हैं—तो उसका अंजाम अक्सर बहुत भारी होता है। एक तरफ वो युवक होता है जिसकी जिंदगी बिना किसी गलती के बिखर जाती है… और दूसरी तरफ दो परिवार होते हैं, जो “इज़्ज़त” और “समाज” के नाम पर खुद को सही साबित करने में उलझकर टूट जाते हैं। ये समझना जरूरी है— रिश्ते अगर दिल से नहीं बने, तो वो घर नहीं बसाते… सिर्फ विवाद पैदा करते हैं। और सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब फैसले संवाद से नहीं, मजबूरी और दबाव से लिए जाते हैं। नतीजा क्या निकलता है? कहीं दर्द, कहीं गुस्सा, कहीं टूटे हुए रिश्ते… और बीच में पिसती हुई जिंदगियाँ। समाज को अब यह समझना होगा— किसी की जिंदगी पर “जबरदस्ती का फैसला” करना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। क्योंकि गलत फैसला सिर्फ आज नहीं तोड़ता… वो आने वाले कल को भी हमेशा के लिए खराब कर देता है।
    1
    कभी-कभी एक गलत फैसला… सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई जिंदगियों की तबाही का कारण बन जाता है।
जब रिश्ते सहमति से नहीं, बल्कि दबाव, भ्रम या जबरदस्ती से तय किए जाते हैं—तो उसका अंजाम अक्सर बहुत भारी होता है।
एक तरफ वो युवक होता है जिसकी जिंदगी बिना किसी गलती के बिखर जाती है…
और दूसरी तरफ दो परिवार होते हैं, जो “इज़्ज़त” और “समाज” के नाम पर खुद को सही साबित करने में उलझकर टूट जाते हैं।
ये समझना जरूरी है— रिश्ते अगर दिल से नहीं बने, तो वो घर नहीं बसाते… सिर्फ विवाद पैदा करते हैं।
और सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब फैसले संवाद से नहीं, मजबूरी और दबाव से लिए जाते हैं।
नतीजा क्या निकलता है? कहीं दर्द, कहीं गुस्सा, कहीं टूटे हुए रिश्ते… और बीच में पिसती हुई जिंदगियाँ।
समाज को अब यह समझना होगा— किसी की जिंदगी पर “जबरदस्ती का फैसला” करना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
क्योंकि गलत फैसला सिर्फ आज नहीं तोड़ता…
वो आने वाले कल को भी हमेशा के लिए खराब कर देता है।
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Hello Chittorgarh News
    2
    Post by Hello Chittorgarh News
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल के पडे मुकाबले में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलने के रूझान सामने आने के बाद राजसमंद के भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पटाखे जलाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और संगठन की जीत पर खुशी जाहिर की,
    4
    पश्चिम बंगाल के पडे मुकाबले में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलने के रूझान सामने आने के बाद राजसमंद के भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पटाखे जलाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और संगठन की जीत पर खुशी जाहिर की,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.