Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर भारत न्यूज़ चैनल मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,8109833095 महिला से मारपीट का आरोप जांच की मांग,पुलिस जांच मे जुटी
पत्रकार जितेंद्र यादव
खबर भारत न्यूज़ चैनल मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,8109833095 महिला से मारपीट का आरोप जांच की मांग,पुलिस जांच मे जुटी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by कृष्ण कांत शर्मा1
- होली के पावन अवसर पर भिंड पुलिस की ओर से जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है।=डॉ. असित यादव, पुलिस अधीक्षक भिंड ने समस्त नागरिकों से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान का त्योहार है, इसे मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि — किसी पर भी जबरदस्ती रंग या गुलाल न डाला जाए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष सम्मान किया जाए। शराब पीकर वाहन चलाना और स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अभद्रता या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजे एवं लाउडस्पीकर निर्धारित समय सीमा में ही संचालित किए जाएं। डॉ. असित यादव ने कहा कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वाले, उपद्रव करने वाले अथवा जबरन रंग लगाने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल गिरफ्तारी भी की जाएगी। जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार गश्त की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। भिंड पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आइए, हम सब मिलकर शांति, सौहार्द और सम्मान के साथ होली मनाएं। सुरक्षित रहें — जिम्मेदार बनें।1
- खबर भारत न्यूज़ चैनल मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,8109833095 महिला से मारपीट का आरोप जांच की मांग,पुलिस जांच मे जुटी1
- आगरा में ई-रिक्शा शोरूम में भीषण आग क्षेत्र के शमशाबाद रोड टीवी टावर के पास गुप्ता बैटरी रिक्शा शोरूम में लगी भीषणआग में 15 से 25 नई बैटरी ई-रिक्शा आदि,आग की तीव्रता से शोरूम में मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान,सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, आग पर काबू पाया हुआ भारी नुकसान ।यह मामला थाना एकता क्षेत्र का बताया गया।1
- Post by Rohit Kumar1
- जसवंतनगर के पुरबिया होटल में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर संवाद, संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन केवल होली के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बना। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध पाठक ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, यशवंत चतुर्वेदी, प्रेम कुमार शाक्य और मेघ सिंह वर्मा ने होली के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देता है। आलोक उपाध्याय, चेतन जैन और पंकज राठौर ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताया। समारोह में अमित द्विवेदी, मोहन सिंह राजपूत, मनोज कुमार, बृजेश यादव, रजनीश यादव, राहुल यादव, आशीष कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मोहम्मद आसिफ के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों के बीच मनाया गया यह उत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रतीकात्मक मिसाल बन गया। अंत में मोहम्मद आसिफ ने उपस्थित सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज की जागरूकता और दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूती प्रदान करते हैं।1
- इटावा में होली और रमज़ान सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना, अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसी क्रम में थाना भरथना और थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।2
- भिंड की गोहद नगर पालिका के CMO की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैँ. वताया जा रहा वार्ड 16 की पार्षद राजाबेटी के पुत्र पर CMO की पिटाई का आरोप लगाया जा रहा हैँ.1