Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के अंता में प्रशासन द्वारा रात में की गई कार्रवाई के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच अब गंभीर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
Etv9 national news
राजस्थान के अंता में प्रशासन द्वारा रात में की गई कार्रवाई के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच अब गंभीर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के अंता में प्रशासन द्वारा रात में की गई कार्रवाई के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच अब गंभीर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।1
- चना सरसों एवं गेहूं खरीद केंद्र पर हो रहा है गड़बड़ झाला, किसानों को कई तरफ तरीके से ठगा जा रहा है, जिला कलेक्टर को की किसानों ने शिकायत संदीप गुप्ता उनियारा. चना एवं सरसों की खरीद सहित गेहूं की खरीद पर मनमानी के चलते किसानों के साथ सरे आम धोखाधड़ी की जा रही है। भोले भाले किसान अधिकारी एवं ठेकेदारों के सामने बोल नहीं पाते जिससे मनमानी के चलते हैं उनके साथ धोखाधड़ी की कई बातें सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार किसान गिरिराज जाट निवासी ठीकरिया जाटान, सुरेली ने बताया कि 20 अप्रैल को उसके पास रजिस्टर्ड आईडी 2002586 से मैसेज आया कि 20 क्विंटल 37 किलो को 15 दिन में तुला सकते हैं इस पर 27 अप्रेल को एमएसपी केंद्र पर 17 क्विंटल 50 किलो चना तोला गया। उसके बाद उसकी रसीद दे दी गई। 6 मई को उसके पास खरीद केंद्र से मैसेज आया कि आपका चने 17 क्विंटल ही कांटे पर मान्य होगे। 20 किलो चने कम है ओर आप 30 किलो चने वापस ले जा सकते हो। इस तरह की गड़बड़ खरीद केंद्र पर हो रहे हैं। इसकी शिकायत किसान गोपाल जाट ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर की है। वही इधर गेहूं खरीद केंद्र पर ठेकेदार ने गेहूं को हल्का बात कर किस रामस्वरूप कुमावत से 3500 रुपए गेहूं तोलने के नाम पर लिए। किसान ने बताया कि उसके पास 55 क्विंटल गेहूं तुलवाने का मैसेज आया था। इस पर उसने 52 क्विंटल 50 किलो गेहूं खरीद केंद्र पर तुलवाए। जब वह खरीद केंद्र पर पहुंचा तो ठेकेदार पप्पू गुर्जर ने जाते ही उसे कहा कि गेहूं नहीं तुलेगे। उसने उससे बात करी तो धमकी देते हुए कहा कि जा कलेक्टर से कर दे शिकायत,,,,, इस पर रामस्वरूप कुमावत एवं उसका लड़का पुरुषोत्तम कुमावत शाम तक वहां इंतजार करते रहे जब ठेकेदार ने 3 हजार पांच सो रुपए लिए तब जाकर गेहूं तोले। किसानों के साथ आए दिन हो रही इस तरह की धोखाधड़ी के कारण भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित शीघ्र ही जिला कलेक्टर टीना डाबी एवं क्षेत्रीय विधायक से मिलकर ऐसे कार्मिकों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिलकर ज्ञापन देने की बात कही है। 1 अप्रैल से चना एवं सरसों की खरीद पर खरीद केंद्र शुरू हुआ था जिसमें सरसों खरीद केंद्र पर नहीं आई और चना अब तक 4217 कट्टे प्रति कट्टा 50 किलो का आ चुका है। चना सरसों के खरीद केंद्र के लतीफ मोहम्मद का कहना है कि किसान से 17 क्विंटल 50 किलो चने तोलने के बाद जो कंप्यूटर में फीड हुए उसकी जानकारी उसको उपलब्ध करा दी। वही इधर गेहूं खरीद केंद्र के ठेकेदार पप्पू गुर्जर का कहना है कि किसी भी किसान से हमने कोई पैसे नहीं लिए। गेहूं खरीद केंद्र के ठेकेदार वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक महेंद्र जैन का कहना है कि जो हमारे पास पर्ची आती है हम उसे तुलवा देते हैं अधिक जानकारी अधिकारियों से लो। इस संबंध में जब एसडीएम पूजा मीना से वार्तालाप करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।4
- राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीएमएचओ कार्यालय स्थित ड्रग कंट्रोल ऑफिस के एक संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ऑपरेटर सोनू पंवार ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलवाने के लिए ₹13 हजार की रिश्वत ली थी।1
- लाखेरी (बूँदी ) गंभीर जी बी सिंड्राम की बीमारी से ग्रसित 2 वर्षीय बालक हर्ष 6 महीने से बेड पर था बड़े बड़े हॉस्पिटल मे काफ़ी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो पाया.. बाद मे संस्कार फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल गाँधीपुरा लाखेरी मे उपचार शुरू हुआ बालक शत प्रतिशत ठीक हो गया इनका कहना है... जगह जगह दिखाने के बावजूद मेरा बेटा चल नहीं पा रहा था अब तो मेरा भरोसा भी टूट गया था सभी परिवारजन हताश और निराश हो गए थे मेरा तो रो रो कर बुरा हाल था ऐसे मे मुझे पडोसी ने लाखेरी मे डा आशीष शर्मा जी को दिखाने की सलाह दी जहाँ उपचार के कुछ घंटो मे फर्क दिखने लगा अब मेरा बेटा ठीक है - हर्ष की माँ मेरे पास ज़ब ये केस आया तो तो बच्चा ना तो खड़ा हो पा रहा था ना चल पा रहा था... बच्चे जी बी सिंड्राम (न्यूरोलॉजिकल )बीमारी हुयी थी. एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीक और स्पेशलिटी एक्सरसाइज थेरेपी से 2 वर्षीय हर्ष का उपचार शुरू किया.. संस्कार फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल गाँधीपुरा मे एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीक से मरीजों की बीमारियो इलाज अब लाखेरी मे ही हो रहा है -: डा आशीष शर्मा (एम पी टी न्यूरोलोजी )1
- राजस्थान के इंद्रगढ़ में वन विभाग के कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कथित तौर पर ₹10,000 लेकर अवैध बजरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पास होने दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद इंद्रगढ़ रेंज वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।1
- लगातार तीसरे दिन भी मंचन हुआ रामलीला मंचन का सिता स्वयंवर का मंचन हुआ श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर छत्रपुरा बुंदी मे दर्शको कि संख्या बढने लगी1
- बूंदी में कोटा एसीबी की कार्रवाई शख़ावदा ग्राम विकास अधिकारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप बूंदी जिले में पंचायत समिति केशवरायपाटन के ग्राम विकास अधिकारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा की इस कार्रवाई के बाद पंचायत समिति परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी पर सफाई कार्यों के बिल पास करने और सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। बूंदी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी पंचायत सखावदा, पंचायत समिति केशवरायपाटन में तैनात था। एसीबी टीम ने आरोपी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक परिवादी ने 5 मई को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में कचरा संग्रहण, नाली सफाई और सामुदायिक परिसरों की सफाई का कार्य करता है। उसने दो माह के सफाई कार्यों के बिल पंचायत में जमा करवाए थे, लेकिन भुगतान रोक दिया गया। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत ने करीब एक लाख पचास हजार रुपए के बिल पास करवाने, सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने और अन्य टेंडर कार्यों में परेशान नहीं करने की एवज में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत ने करीब एक लाख पचास हजार रुपए के बिल पास करवाने, सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने और अन्य टेंडर कार्यों में परेशान नहीं करने की एवज में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आज एसीबी टीम ने केशवरायपाटन पंचायत समिति परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पंचायत समिति परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया1
- राजस्थान में IPL सट्टा मामले में पुलिस पर गंभीर पर्दादारी के आरोप लगे हैं। इन आरोपों से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मचा है।1