logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 कब्रगाह नया गांव में प्याऊ और ठंडा पानी देने वाली फ्रिज बंद पड़ी है। जिम्मेदार बेखबर है जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 नयागांव कब्रगाह मोहल्ले में गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पिलाने के लिए नगर परिषद के द्वारा एक फ्रिज समरसेबल के बगल में गड़ा गया लेकिन लगभग 6 महीने से फ्रिज और समरसेबल दोनों बंद कर है। स्थानीय लोगों को इससे काफी समस्याएं हो रही है।

2 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Munger, Bihar•
2 hrs ago

जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 कब्रगाह नया गांव में प्याऊ और ठंडा पानी देने वाली फ्रिज बंद पड़ी है। जिम्मेदार बेखबर है जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 नयागांव कब्रगाह मोहल्ले में गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पिलाने के लिए नगर परिषद के द्वारा एक फ्रिज समरसेबल के बगल में गड़ा गया लेकिन लगभग 6 महीने से फ्रिज और समरसेबल दोनों बंद कर है। स्थानीय लोगों को इससे काफी समस्याएं हो रही है।

More news from Bihar and nearby areas
  • जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 नयागांव कब्रगाह मोहल्ले में गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पिलाने के लिए नगर परिषद के द्वारा एक फ्रिज समरसेबल के बगल में गड़ा गया लेकिन लगभग 6 महीने से फ्रिज और समरसेबल दोनों बंद कर है। स्थानीय लोगों को इससे काफी समस्याएं हो रही है।
    1
    जमालपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 नयागांव कब्रगाह मोहल्ले में गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पिलाने के लिए नगर परिषद के द्वारा एक फ्रिज समरसेबल के बगल में गड़ा गया लेकिन लगभग 6 महीने से फ्रिज और समरसेबल दोनों बंद कर है। स्थानीय लोगों को इससे काफी समस्याएं हो रही है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    2 hrs ago
  • असरगंज प्रखंड में गैस की किल्लत से लोग परेशान, घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता। मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम लोग काफी परेशान हैं। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों की रसोई प्रभावित हो रही है और लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।इधर, मुंगेर जिला अधिकारी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और आपूर्ति भी जारी है। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद असरगंज प्रखंड के घरेलू उपभोक्ताओं को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    असरगंज प्रखंड में गैस की किल्लत से लोग परेशान, घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता।
मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम लोग काफी परेशान हैं। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों की रसोई प्रभावित हो रही है और लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।इधर, मुंगेर जिला अधिकारी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और आपूर्ति भी जारी है। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद असरगंज प्रखंड के घरेलू उपभोक्ताओं को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना के दौरान खगड़िया जिले को दी 304 करोड़ रुपये की सौगात 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा।
    1
    मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना के दौरान खगड़िया जिले को दी 304  करोड़ रुपये की सौगात 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • चांदपुर पंचायत में देखिए कंट्रोल महोदय कितना खराब चावल देता है खाने के लिए
    1
    चांदपुर पंचायत में देखिए कंट्रोल महोदय कितना खराब चावल देता है खाने के लिए
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा ग्राम बारा में बना रहे सरकारी पंचायत भवन से करीब ढाई सौ किलोग्राम लोहे का रोड लोड चोरी करने के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा ग्राम बारा में बना रहे सरकारी पंचायत भवन से करीब ढाई सौ किलोग्राम लोहे का रोड लोड चोरी करने के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस कार्रवाई में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब्जुगंज के पास से महादेव कुमार नामक युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि दो नाबालिगों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
    1
    भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस कार्रवाई में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब्जुगंज के पास से महादेव कुमार नामक युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि दो नाबालिगों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • गंगटा में ऑफर 0 % रुपया में AC college
    1
    गंगटा में ऑफर 0 % रुपया में AC college
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • धर्म महासम्मेलन में नाम कीर्तन की महिमा पर प्रवचन, साधना-सेवा का लक्ष्य परम पुरुष की प्रसन्नता: आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत मुंगेर: प्रकृति की सुरम्य गोद में स्थित आध्यात्मिक केंद्र “आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर” में आयोजित भव्य धर्म महासम्मेलन के प्रथम दिवस का कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पंचजन्य, गुरु सकाश, सामूहिक साधना, आसन, कौशिकी व तांडव अभ्यास से हुई। श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख के आगमन पर आनंद मार्ग सेवा दल के स्वयंसेवकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में आचार्या अवधूतिका आनंद आराधना के नेतृत्व में 22 साधिका बहनों ने कौशिकी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आचार्य सुष्मितानंद अवधूत के निर्देशन में 16 बाल साधकों ने ऊर्जावान तांडव नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद प्रभात संगीत का भावानुवाद हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला में प्रस्तुत किया गया। मुख्य प्रवचन में आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने “नाम कीर्तन की महिमा” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाम में परम शक्ति निहित होती है। उन्होंने कहा कि साधना, सेवा और पूजा का अंतिम उद्देश्य परम पुरुष को प्रसन्न करना है। निरंतर नाम जप से साधक ऐसी अवस्था में पहुंचता है जहां नाम, नाम लेने वाला और परम पुरुष एकाकार हो जाते हैं, जिसे समाधि कहा जाता है।
    1
    धर्म महासम्मेलन में नाम कीर्तन की महिमा पर प्रवचन, साधना-सेवा का लक्ष्य परम पुरुष की प्रसन्नता: आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत
मुंगेर: प्रकृति की सुरम्य गोद में स्थित आध्यात्मिक केंद्र “आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर” में आयोजित भव्य धर्म महासम्मेलन के प्रथम दिवस का कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पंचजन्य, गुरु सकाश, सामूहिक साधना, आसन, कौशिकी व तांडव अभ्यास से हुई। श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख के आगमन पर आनंद मार्ग सेवा दल के स्वयंसेवकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में आचार्या अवधूतिका आनंद आराधना के नेतृत्व में 22 साधिका बहनों ने कौशिकी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आचार्य सुष्मितानंद अवधूत के निर्देशन में 16 बाल साधकों ने ऊर्जावान तांडव नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद प्रभात संगीत का भावानुवाद हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला में प्रस्तुत किया गया।
मुख्य प्रवचन में आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने “नाम कीर्तन की महिमा” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाम में परम शक्ति निहित होती है। उन्होंने कहा कि साधना, सेवा और पूजा का अंतिम उद्देश्य परम पुरुष को प्रसन्न करना है। निरंतर नाम जप से साधक ऐसी अवस्था में पहुंचता है जहां नाम, नाम लेने वाला और परम पुरुष एकाकार हो जाते हैं, जिसे समाधि कहा जाता है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.