logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“एक का हाफ एनकाउंटर तो बाकी का क्यों नहीं?” जमुई कांड पर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा जमुई मामले पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग शामिल थे, ऐसे में कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक क्यों सीमित रही और बार-बार ‘हाफ एनकाउंटर’ क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगलराज’ और ‘महाजंगलराज’ के नाम पर पिस रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कई नेताओं पर आपराधिक मामले हैं, फिर भी उन्हें टिकट क्यों दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नेताओं और पुलिस अधिकारियों की सूची है और सवाल किया कि सम्राट चौधरी ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे। पप्पू यादव ने जमुई मामले में जाति के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसी आरोपी के अपराध के लिए पूरी जाति को गाली नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के बाद अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘क्या सारी गोलियां एआई से चल रही हैं।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कार्रवाई में कमर के नीचे ही गोली क्यों मारी जा रही है। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा गंभीर सवाल है। मांझी के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं।

5 hrs ago
user_जन Vix
जन Vix
पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
5 hrs ago

“एक का हाफ एनकाउंटर तो बाकी का क्यों नहीं?” जमुई कांड पर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा जमुई मामले पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग शामिल थे, ऐसे में कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक क्यों सीमित रही और बार-बार ‘हाफ एनकाउंटर’ क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगलराज’ और ‘महाजंगलराज’ के नाम पर पिस रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कई नेताओं पर आपराधिक मामले हैं, फिर भी उन्हें टिकट क्यों दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नेताओं और पुलिस अधिकारियों की सूची है और सवाल किया कि सम्राट चौधरी ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे। पप्पू यादव ने जमुई मामले में जाति के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसी आरोपी के अपराध के लिए पूरी जाति को गाली नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के बाद अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘क्या सारी गोलियां एआई से चल रही हैं।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कार्रवाई में कमर के नीचे ही गोली क्यों मारी जा रही है। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा गंभीर सवाल है। मांझी के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना के दीदारगंज से बड़ी खबर सामने आई है।3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। दीदारगंज चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक स्कूटी सवार करीब 16 वर्षीय किशोर को रोककर तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी की डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियों में करीब 3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी की डिक्की में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से आ रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी को पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें कुल 3.067 किलोग्राम मादक पदार्थ होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में दीदारगंज थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पटना से मणिकांत की रिपोर्ट।
    1
    पटना के दीदारगंज से बड़ी खबर सामने आई है।3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
दीदारगंज चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक स्कूटी सवार करीब 16 वर्षीय किशोर को रोककर तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी की डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियों में करीब 3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी की डिक्की में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आसपास निगरानी शुरू की।
इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से आ रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी को पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें कुल 3.067 किलोग्राम मादक पदार्थ होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में दीदारगंज थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पटना से मणिकांत की रिपोर्ट।
    user_Mani
    Mani
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • “एक का हाफ एनकाउंटर तो बाकी का क्यों नहीं?” जमुई कांड पर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा जमुई मामले पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग शामिल थे, ऐसे में कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक क्यों सीमित रही और बार-बार ‘हाफ एनकाउंटर’ क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगलराज’ और ‘महाजंगलराज’ के नाम पर पिस रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कई नेताओं पर आपराधिक मामले हैं, फिर भी उन्हें टिकट क्यों दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नेताओं और पुलिस अधिकारियों की सूची है और सवाल किया कि सम्राट चौधरी ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे। पप्पू यादव ने जमुई मामले में जाति के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसी आरोपी के अपराध के लिए पूरी जाति को गाली नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के बाद अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘क्या सारी गोलियां एआई से चल रही हैं।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कार्रवाई में कमर के नीचे ही गोली क्यों मारी जा रही है। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा गंभीर सवाल है। मांझी के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं।
    1
    “एक का हाफ एनकाउंटर तो बाकी का क्यों नहीं?” जमुई कांड पर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा
जमुई मामले पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग शामिल थे, ऐसे में कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक क्यों सीमित रही और बार-बार ‘हाफ एनकाउंटर’ क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही होती है। 
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगलराज’ और ‘महाजंगलराज’ के नाम पर पिस रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कई नेताओं पर आपराधिक मामले हैं, फिर भी उन्हें टिकट क्यों दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नेताओं और पुलिस अधिकारियों की सूची है और सवाल किया कि सम्राट चौधरी ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे।
पप्पू यादव ने जमुई मामले में जाति के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसी आरोपी के अपराध के लिए पूरी जाति को गाली नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के बाद अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘क्या सारी गोलियां एआई से चल रही हैं।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कार्रवाई में कमर के नीचे ही गोली क्यों मारी जा रही है।
उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा गंभीर सवाल है। मांझी के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं।
    user_जन Vix
    जन Vix
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी............ . साइबर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कई मोबाइल, चेकबुक एवं अन्य सामग्री बरामद करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सुश्री संगीता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, पटना द्वारा दी गई बाइट.... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaPATNA CYBER PSDD News BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharNewsLive *Bihar Police *cyberps *cyberfroud *patnapolice
    1
    अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी............
.
साइबर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कई मोबाइल, चेकबुक एवं अन्य सामग्री बरामद करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सुश्री संगीता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, पटना द्वारा दी गई बाइट....
Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaPATNA CYBER PSDD News BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharNewsLive
*Bihar Police 
*cyberps 
*cyberfroud 
*patnapolice
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    7 hrs ago
  • जमुई में लड़की के साथ छेरखानी के मामले में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
    1
    जमुई में लड़की के साथ छेरखानी के मामले में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Ravi paswan
    1
    Post by Ravi paswan
    user_Ravi paswan
    Ravi paswan
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • फिल्म जगत के अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर से बने बिहार वासियों के लिए मसीहा...... बाढ पीड़ित से मिलने (ACTOR) सोनू सूद बिहार अपने टीम के साथ पहुचें.... #sonusood #serviverguild
    1
    फिल्म जगत के अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर से बने बिहार वासियों के लिए मसीहा......
बाढ पीड़ित से मिलने (ACTOR) सोनू सूद बिहार अपने टीम के साथ पहुचें.... 
#sonusood 
#serviverguild
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    20 hrs ago
  • अररिया पुलिस ने फिंगर प्रिंट डिवाइस और आधार कार्ड नंबर से खाते से पैसे निकालने अंतरजीय गिरोह का पर्दाफाश 6लोग गिरफ्तार अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट फिंगरप्रिंट डिवाइस व आधार कार्ड से साइबर ठगीअररिया पुलिस करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्ताअररिया में आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर खाते से रुपए उड़ाने वाला 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, 12 मोबाइल, 6 डाटा केबल समेत कई उपकरण बरामद अररिया पुलिस की महलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छत्तीसगढ़ और पांच जोकीहाट निवासी साइबर अपराधी को फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है. अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग कर यह गिरोह लोगों के खाते से रुपए उड़ाने का काम किया करता था. एसडीपीओ ने बताया कि जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों इस तरह के साइबर अपराध गिरोह बहुत सक्रिय है जिस पर हमारी नजर है. गिरफ्तार अपराधियों में छत्तीसगढ़ का राजा कुमार जबकि जोकीहाट और महलगांव थाना क्षेत्र का मोहम्मद राशिद, मोहम्मद कुर्बान, मोहम्मद मंजर, मोहम्मद राबरेरा और मोहम्मद हुसैन राजा शामिल है. बाइट सुशील कुमार, एसडीपीओ, अररिया
    1
    अररिया पुलिस ने फिंगर प्रिंट डिवाइस और आधार कार्ड नंबर से खाते से पैसे निकालने अंतरजीय गिरोह का पर्दाफाश 6लोग गिरफ्तार 
अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
फिंगरप्रिंट डिवाइस व आधार कार्ड से साइबर ठगीअररिया पुलिस करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्ताअररिया में आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर खाते से रुपए उड़ाने वाला 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार,
चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, 12 मोबाइल, 6 डाटा केबल समेत कई उपकरण बरामद 
अररिया पुलिस की महलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई 
अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छत्तीसगढ़ और पांच जोकीहाट निवासी साइबर अपराधी को फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है. अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग कर यह गिरोह लोगों के खाते से रुपए उड़ाने का काम किया करता था. एसडीपीओ ने बताया कि  जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों इस तरह के साइबर अपराध गिरोह बहुत सक्रिय है जिस पर हमारी नजर है. गिरफ्तार अपराधियों में  छत्तीसगढ़ का राजा कुमार जबकि जोकीहाट और महलगांव थाना क्षेत्र का मोहम्मद राशिद,  मोहम्मद कुर्बान,  मोहम्मद मंजर,  मोहम्मद राबरेरा और मोहम्मद हुसैन राजा शामिल है. 
बाइट 
सुशील कुमार, एसडीपीओ, अररिया
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • शाहजहांपुर थाना को प्राप्त गुप्त सूचना पर एरई डीह में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब बरामद। शाहजहांपुर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एरई डीह में कुछ व्यक्तियों द्वारा बाइक से अवैध शराब लेकर पहुँचने वाले हैं। उक्त सूचना पर गश्ती दल को सूचित करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम का गठन कर वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। रात्रि लगभग 2:30 बजे महतमाईन नदी के तरफ से एक बाइक को आते देखकर पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक गिराकर भागने लगे। जिसे पुलिस टीम द्वारा भाग रहे 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में 01 देशी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं बाइक पर बंधा हुआ एक बोरा में लगभग 30 लीटर देशी शराब बरामद हुआ, तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02, फतुहा, पटना द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar SP Rural Patna Prohibition, Excise & Registration Department, Bihar Patna Police ShahjahanpurPS ArmsSeized LiquorSeized AccusedArrested
    1
    शाहजहांपुर थाना को प्राप्त गुप्त सूचना पर एरई डीह में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब बरामद।
शाहजहांपुर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एरई डीह में कुछ व्यक्तियों द्वारा बाइक से अवैध शराब लेकर पहुँचने वाले हैं।
उक्त सूचना पर गश्ती दल को सूचित करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम का गठन कर वाहन जाँच प्रारंभ किया गया।
रात्रि लगभग 2:30 बजे महतमाईन नदी के तरफ से एक बाइक को आते देखकर पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक गिराकर भागने लगे। जिसे पुलिस टीम द्वारा भाग रहे 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पकड़ाये व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में 01 देशी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं बाइक पर बंधा हुआ एक बोरा में लगभग 30 लीटर देशी शराब बरामद हुआ, तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02, फतुहा, पटना द्वारा दी गई बाइट...
District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar  SP Rural Patna Prohibition, Excise & Registration Department, Bihar Patna Police ShahjahanpurPS ArmsSeized LiquorSeized AccusedArrested
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.