logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोयल भूपत में नाली निकासी कीसमस्या का अधिकारियों ने कियानिरीक्षण, जल्द समाधान का दिया आश्वासन। अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर कोयल पंचायत अंतर्गत कोयल भूपत गांव में शनिवार को सार्वजनिक नाली के निकासी मार्ग बंद होने की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार एवं अंचल अधिकारी उत्तम राहुल ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली तथा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लंबे समय से नाली का निकासी मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है। साथ ही सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुशील कुमार एवं सीओ उत्तम राहुल ने समस्या को गंभीर बताते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि निकासी मार्ग की शीघ्र मापी कराकर यह स्पष्ट किया जाएगा कि कहीं अतिक्रमण के कारण नाली बाधित तो नहीं हुई है। यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही नाली की निकासी बहाल कर दी जाएगी, ताकि जलजमाव की समस्या समाप्त हो और लोगों को राहत मिल सके।

1 hr ago
user_Anjani Kumar Press
Anjani Kumar Press
पत्रकार Arwal, Arwal•
1 hr ago
e65639b6-2c31-4521-ad33-c0b48eb0657e

कोयल भूपत में नाली निकासी कीसमस्या का अधिकारियों ने कियानिरीक्षण, जल्द समाधान का दिया आश्वासन। अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर कोयल पंचायत अंतर्गत कोयल भूपत गांव में शनिवार को सार्वजनिक नाली के निकासी मार्ग बंद होने की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार एवं अंचल अधिकारी उत्तम राहुल ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली तथा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लंबे समय से नाली का निकासी मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है। साथ ही सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुशील कुमार एवं सीओ उत्तम राहुल ने समस्या को गंभीर बताते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि निकासी मार्ग की शीघ्र मापी कराकर यह स्पष्ट किया जाएगा कि कहीं अतिक्रमण के कारण नाली बाधित तो नहीं हुई है। यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही नाली की निकासी बहाल कर दी जाएगी, ताकि जलजमाव की समस्या समाप्त हो और लोगों को राहत मिल सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • बांकीपुर की युवा पीढ़ी (Gen Z) ने बदलाव के लिए वोट किया बांकीपुर की युवा पीढ़ी (Gen Z) ने बदलाव के लिए वोट किया है।
    1
    बांकीपुर की युवा पीढ़ी (Gen Z) ने बदलाव के लिए वोट किया 
बांकीपुर की युवा पीढ़ी (Gen Z) ने बदलाव के लिए वोट किया है।
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा संसद में ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 2024 से प्रधानमंत्री और अब 2026 में गृहमंत्री ग़ायब हैं? 🤔
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा 
संसद में ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 2024 से प्रधानमंत्री और अब 2026 में गृहमंत्री ग़ायब हैं? 🤔
    user_विरेन्द्र मिश्रा
    विरेन्द्र मिश्रा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 भोजपुर में शराब तस्करों पर अब तक का बड़ा प्रहार! 🍾 14 चक्का ट्रक से करीब 1 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और राज्य समापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने भोजपुर के जगदीशपुर-पीरो रोड पर 14 चक्का ट्रक से 8,071.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। 💰 जब्त शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। 🚔 बिहार में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। 👉 क्या ऐसी सख्त कार्रवाई से शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी? 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bhojpur #Ara #Bihar #BreakingNews #LiquorSeizure #MadhNishedh #ExciseDepartment #Jagdishpur #TruckSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #CrimeNews #ViralNews #HindiNews #BiharNews #ARNEWS24
    1
    🚨 भोजपुर में शराब तस्करों पर अब तक का बड़ा प्रहार!

🍾 14 चक्का ट्रक से करीब 1 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और राज्य समापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने भोजपुर के जगदीशपुर-पीरो रोड पर 14 चक्का ट्रक से 8,071.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

💰 जब्त शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी।

🚔 बिहार में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

👉 क्या ऐसी सख्त कार्रवाई से शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Bhojpur #Ara #Bihar #BreakingNews #LiquorSeizure #MadhNishedh #ExciseDepartment #Jagdishpur #TruckSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #CrimeNews #ViralNews #HindiNews #BiharNews #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • मौसमी बीमारी एवं विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा के डॉक्टर एस किशुन सर ने क्या कुछ कहा सुनिए -
    1
    मौसमी बीमारी एवं विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा के डॉक्टर एस किशुन सर ने क्या कुछ कहा सुनिए -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित 💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण 🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी। 🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित 💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण 🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी। ✍️ रिपोर्टर: पंकज सिंह | जनता की आवाज आरा न्यूज़ #Ara #Bhojpur #DrSunnySingh #FreeMedicalCamp #SkinCare #UshaHospital #JanataKiAawazAraNews
    1
    🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित
💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण
🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी।
🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित
💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण
🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी।
✍️ रिपोर्टर: पंकज सिंह | जनता की आवाज आरा न्यूज़ #Ara #Bhojpur #DrSunnySingh #FreeMedicalCamp #SkinCare #UshaHospital #JanataKiAawazAraNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣
    1
    राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही

राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • 🚨 फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित 💊 मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण 🎤 डॉ. निधि प्रभाकर से दांतों की देखभाल पर खास बातचीत ✍️ रिपोर्ट: पंकज सिंह 🚨 फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित 💊 मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण 🎤 डॉ. निधि प्रभाकर से दांतों की देखभाल पर खास बातचीत ✍️ रिपोर्ट: पंकज सिंह
    1
    🚨 फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
💊 मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण
🎤 डॉ. निधि प्रभाकर से दांतों की देखभाल पर खास बातचीत
✍️ रिपोर्ट: पंकज सिंह
🚨 फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
💊 मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण
🎤 डॉ. निधि प्रभाकर से दांतों की देखभाल पर खास बातचीत
✍️ रिपोर्ट: पंकज सिंह
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • आर्या लाइब्रेरी के संचालक सोनू कुमार ने अपने लाइब्रेरी के विशेषताओं के बारे में बताते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -
    1
    आर्या लाइब्रेरी के संचालक सोनू कुमार ने अपने लाइब्रेरी के विशेषताओं के बारे में बताते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.