Shuru
Apke Nagar Ki App…
टांडा घाट में यात्री बस पलटी, कई घायल रिंगनोद पुलिस मौके पर। राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
Himmat barod
टांडा घाट में यात्री बस पलटी, कई घायल रिंगनोद पुलिस मौके पर। राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करोडों की लागत से बन रहे छोटा बरदा मनावर पुल के किनारे अवैध रेत माफिया खोखला करने पर नर्मदा जल स्तर कम होते ही पुनः खनन कर जुट गये है खनिज अधिकारी और पुलिस प्रशासन का डर इन्हें नही डरा रहा है1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बड़वानी। देश में स्मार्ट गांव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वानी जिला के पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीपरकुंड की तस्वीर इन दावों की हकीकत उजागर कर रही है। यहां आज भी बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं, बल्कि इंसानों के कंधों का सहारा लेना पड़ता है। 8 हजार की है आबादी करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की आबादी लगभग 8 हजार है, जबकि कुंडिया फलिया में 100 से ज्यादा परिवार निवास करते हैं। हैरानी की बात यह है कि आज तक यहां पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी। गांव तक पहुंचने के लिए करीब 7 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कच्चा, उबड़-खाबड़ और खतरनाक है, जहां चार पहिया वाहन तो दूर, एम्बुलेंस का पहुंचना भी नामुमकिन है। इसी मजबूरी के चलते ग्रामीण मरीजों को कपड़े की झोली में डालकर कंधों पर उठाकर पक्के रास्ते तक ले जाते हैं। यह दृश्य केवल दर्दनाक नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर नाकामी को भी उजागर करता है। हर बार यही स्थिति बनती है। गांव के निवासी प्रदीप, जो खुद एक मरीज को कंधे पर ढोते नजर आए, बताते हैं कि हर बार यही स्थिति बनती है। थकान और बेबसी के बीच वे कहते हैं, “हर बार इसी तरह मरीजों को ले जाना पड़ता है।” रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं। जंगल का इलाका, घना अंधेरा और जंगली जानवरों का डर ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा देता है। गांव के ही फतिया बताते हैं कि बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी जानलेवा हो जाता है। नाले उफान पर होते हैं और पथरीले रास्तों पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग मरीज को ले जाने के लिए सुबह होने का इंतजार करते हैं, और कई बार यही इंतजार जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनसुनवाई में आवेदन दिए और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उनका सीधा सवाल है—जब हम भी वोट देते हैं और सरकार बनाने में भागीदारी करते हैं, तो हमें बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं यह कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन तमाम इलाकों की है जहां आज भी सड़क नहीं है और इसी कारण जिंदगी कंधों पर ढोई जा रही है। अब सवाल यही है कि आखिर ये 7 किलोमीटर की सड़क कब बनेगी, क्योंकि जब तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक यहां जिंदगी इसी तरह कंधों पर चलती रहेगी। मामले में क्या बोले अधिकारी एसडीएम भूपेंद्र रावत के अनुसार, धरती आभा योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों को चिह्नित किया गया है जहां 100 से अधिक आबादी है। इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, ग्रामीणों को अब भी इंतजार है कि ये योजनाएं जमीन पर कब उतरेंगी।1
- 11 दिनों से आदिवासी प्रदर्शन कर रहे हैं छतरपुर में1
- इंदौर में इन्वेस्टमेंट टिप्स के नाम पर 93 लाख की ठगी करने वाले पकड़ाए अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया महाराष्ट्र के दो, उड़ीसा का एक, देवास के दो 2 आरोपी पकड़ाए विदेश कंबोडिया से भी कनेक्शन जुड़ने की बात सामने आई विशाल चौहान, गणेश राव निवासी महाराष्ट्र अशीष पवार, रश्मि रंजन निवासी उड़ीसा 20 से 25 बैंक खाते 2% किराए पर लेकर ठगी का रुपए ट्रांसफर किया व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो के नंबर जुड़े हुए पाए गए एंकर इंदौर भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक सचिन गुप्ता के द्वारा शिकायत की गई थी की फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्हें पता चला था कि इन्वेस्टमेंट टिप्स के कई विज्ञापन दिए गए थे जब उन्होंने एक विज्ञापन पर क्लिक कर तो उन्हें व्हाट्सएप पर जोड़ लिया है जिसमें कई लोग मैसेज कर रहे थे कि हमने आज लाखों रुपए जीत ली है फरियादी को विश्वास हो गया इसके बाद फरियादी को एक डमी लोकेशन प्रोवाइड की गई जिसमें लोगों करने पर फरियादी को बड़ी-बड़ी कंपनियों के बहुत कम दाम में लौट बुक करवाए गए इसके बाद बोला गया कि आपको पूरा पेमेंट अभी करना होगा आपका सारा पैसा जो आपने पहले लगाया था वह डूब जाएगा इस तरह से कुछ दिनों के अंदर ही फरियादी के लगभग 93 लाख रुपए की राशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हो गया लेकिन एप्लीकेशन के माध्यम से फरियादी को चार करोड रुपए की राशि दिखाई गई थी परंतु पैसे निकालने गए तो ₹1 भी विड्रोल नहीं हुआ जिसके बाद फरियादी ने थाने में शिकायत की पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए जिन बैंक खातों में ट्रांजैक्शन हुआ था उसे चीज करते हुए 10 लाख की राशि फ्रिज कराई गई है और न्यायालय के माध्यम से फरियादी को वापस करवाई गई है पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विशाल चौहान उम्र 25 वर्ष की निवासी बीड महाराष्ट्र, गणेश राव उम्र 23 वर्षीय निवासी बीड महाराष्ट्र, अशीष पवार उम्र 41 वर्षीय निवासी देवास, निवेद सिरोज निवासी देवास, रश्मि रंजन उम्र 24 वर्ष निवासी उड़ीसा के रहने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दिन में से देवास के रहने वाले दोनों ही युवक के द्वारा बैंक अकाउंट उपलब्ध कराए गए थे उनके खाते में राशि का ट्रांजैक्शन हुआ था पुलिस के अनुसार अभी तक कुल 20 से 25 बैंक खातों की जानकारियां लगी है कई लोगों को इसी तरीके से धोखाधड़ी और ठगी का शिकार बनाया गया है। कंबोडिया देश से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहा था जिसमें फरियादी को करोड़ों रुपए की राशि दिखाई डर जा रही थी लेकिन वह उसको विड्रोल नहीं कर पा रहे थे पुलिस के मुताबिक ग्रुप में जो नंबर आदर्श गए हैं वह सभी विदेशी नंबर प्रतीत हो रहे हैं जिसकी अभी जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन जिस तरीके से साइबर अपराध में विदेश का हस्तक्षेप सामने आ रहा है उसे सुरक्षा की दृष्टि से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बाइट आनंद कलंदगी, डीसीपी, इंदौर2
- महू आकाश कोहली गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।2
- मध्यप्रदेश के पाटी आदिवासी आज भी कंधों पर सवार मरीज जाता ह इलाज हेतु 112 भी वही चार व्यक्ति आदिवासी पर निर्भर सेवा।1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट (जिला इंदौर) से एक सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ श्री राजगुरु महाराज के मार्गदर्शन में तिलौर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए जोड़ों ने भाग लिया और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरल व सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना था। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।1