Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरा में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में क्या कहा सुनिए
Sanjay srivastava
आरा में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में क्या कहा सुनिए
More news from बिहार and nearby areas
- आरा। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या AS01SC-4657 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक विपिन कुमार, पे०-वैधनाथ सिंह, सा०-बरौलीया, थाना-जयथा, जिला-एटा, राज्य-उत्तर प्रदेश के साथ एक और व्यक्ति ब्रजेश कुमार, पे०-राज कुमार, सा०-टिकरी कला, थाना-सिकंदराउ, जिला-हाथरस, राज्य-उत्तर प्रदेश गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Mc’dowells No 1 Whisky 750 ml का 420 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 840 पीस, Mc’dowells Whisky 180 ml का 1680 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 840 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 3840 पीस जो कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।2
- आरा में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में क्या कहा सुनिए1
- "देश में एलपीजी का संकट है या नहीं यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन भारत की ज्ञान परंपरा को लेकर सही विमर्श देश में और दुनिया में होना चाहिए" बोले आरएसएस सह कार्यवाह अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक के बाद.....देखिए राजपथ न्यूज़ पर..1
- Post by एनामुल हक1
- अरवल जिला विकास मंच सह रेल आंदोलन सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल ब्लॉक प्रांगण से समहरणालय अरवल तक अरवल जिले के किसानों के अंचल कार्यालय के मनमानी के खिलाफ किसानों द्वारा धरना एवं प्रदर्शन किया गया मुख्य मांगे:- अरवल जिले के सभी पंचायत में शिविर लगाकर किसानों के हित में परिमार्जन कर खाता संख्या खेसरा संख्या रकबा चौहदी का सुधार किया जाए1
- रोहतास जिला के काराकाट विधानसभा क्षेत्र के काराकाट के दुधारू पशु मेला में दलाल और लुटेरों से रहे सतर्क जब आप गाय और भैंस खरीदने जा रहे हैं तो, इस मेले में दलाल और फेरहा का कई ग्रुप है जो आपको मीठी-मीठी बातों में उलझा समझ कर गाय और भैंस खरीदने पर मजबूर कर देते हैं, जिसे नया खरीदार व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाते हैं, जब आप काराकाट के पशु मेला में दलाल और फेरहा के बातों में ना आकर अपने दीलो दिमाग से खरीदारी करें, उस मेला खरीदने गए सहार प्रखंड के बरूही गांव निवासी एक व्यक्ति ठगी का शिकार बन गया, जिनका नाम संजय चौधरी है, जब इनका मुलाकात केवल आप तक न्यूज़ के पत्रकार से हुआ तो आप बीती बात बताएं,1
- - भोजपुर *राज्यसभा चुनाव वोटिंग पर बोले प्रशांत किशोर, कहा – बिहार से हर बार कोई ये चुनाव जीत कर जाता है, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती* *भोजपुर*। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज भोजपुर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने आरा में स्थित रॉयल विजन क्लब रिसोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उसका नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि “दस-दस हजार रुपये देकर 202 सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार तीन महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। यह परिणाम उनकी लोकप्रियता का नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चर्ड रिजल्ट’ का उदाहरण है। इसलिए 202 विधायक होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ रहा है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव वोटिंग का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार लोग बिहार से राजयसभा में जाते हैं, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती। जो चुन कर जाते हैं वो बिहार में एक ट्रेन को स्टोपेज तक नहीं करवा पाते हैं। *चुनाव के बाद से अबतक 50 से ज्यादा बच्चों की दूसरे प्रदेशों में हुई मौत, फिर भी नेता-मंत्री मौन* इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़े मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए बोलें- अभी तक जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है तब से बिहार के 50 से ज्यादा ऐसे युवा जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं उनकी मृत्यु हो गई है लेकिन सरकार के किसी नेता या मंत्री के तरफ से किसी बच्चे के लिए अबतक एक ब्यान भी नहीं आया है। मौके पर अभय सिंह, शैलजा सिंह, किरण सिंह, सलमा बेग़म, एस के सिंह, सिद्ध नाथ राय, तथागत हर्षवर्धन, किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन जी सहित अन्य मौजूद थे।1
- Post by Jitendra Kumar1
- आरा से संजय श्रीवास्तव द एमिटी स्कूल सोनबरसा के एनुअल फंक्शन का भव्य उद्घाटन डुमराव एसडीएम राकेश कुमार ने किया द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के प्रांगण में विद्यालय का 10वा वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार,विद्यालय निदेशक अमरेंद्र राजेश, जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर के प्राचार्य कौशल कुमार,अधिवक्ता राकेश कुमार पाठक उर्फ डिंकू पाठक, प्रोफेसर मृत्युंजय सिंह,जेएनवी बिहिया ले प्राचार्य पीसी राय,जेएनवी औरंगाबाद आरके तिवारी,प्रकाश कुमार,कमलेश कुमार,दिनेश सिंह सदस्य नीति आयोग,राजेंद्र हॉस्पिटल जगदीशपुर के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोगो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर विद्यालय के निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से किया गया. सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र का पहला स्कूल है,जहां नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा शिक्षा के साथ बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे है.हमलोग कल्पना भी नहीं किए थे कि पटना, दिल्ली, मुंबई का शिक्षा एवं कला हमारे बच्चों को सोनवर्षा में ही मिल सकता है.द एमिटी स्कूल के निदेशक अमरेंद्र राजेश ने कहा कि हमारे विद्यालय में किताबी शिक्षा के अलावे मार्मिक, नैतिक, सांस्कृतिक,दार्शनिक शिक्षा भी दी जाती है.कार्यक्रम में राघव जी के गऊवा,चुन चुन कर आई चिड़िया, दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना, रे मामा रे मामा,चली चली रे पतंग, ये दुनिया बड़ी लुटेरी, बंदे में दम था,सांसों की माला में सिमरू मै पी का नाम,पापा कहते है मेरा नाम करेगा,की जो केशरी के लाल,तेरी दोस्ती कबूल मुझे,मैं हूं नंबर के गवैया,शिव तांडव,तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है मेरी मां,सिया की खोज में निकल पड़े कपि सारे जिनपर कृपा,दिल दा मामला है दिलबर,मेरा जूता है जापानी,टिक टिक प्लास्टिक,नैनो वाले ने सहित अन्य कई थीमों पर छात्रों ने डांस व कला का प्रदर्शन किया.जहां विद्यालय की छात्रों ने कार्यक्रम में शिव का धनुष,कन्यादान जैसे नाटक का मंचन कर उपस्थित सभी को अपनी कला का प्रदर्शन कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.जहां अभिभावकों सहित उपस्थित दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट से बधाई दिया.साथ ही भोजपुरी चैता,भोजपुरी सोहर, इत्यादि थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.वही छात्र छात्राओं कार्यक्रम में कई अन्य गीत गाकर व कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.वही कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य उद्घोषक रवि रंजन राय ने किया.मौके पर बीडीसी अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के कोरियोग्राफर आकाश, आशुतोष दीक्षित, प्ले डायरेक्टर साहेब लाल यादव तथा विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहेl2