logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा के बीच अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट अमेठी में कांवड़ यात्रा के बीच अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सावन पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में साफ कर दिया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने और उपद्रवी तत्वों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पांच थानों के प्रभारियों के साथ हुई सुरक्षा रणनीति पर चर्चा

1 hr ago
user_Db news amethi
Db news amethi
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
bfee1f55-5f5f-4bb3-8769-abd55f47324e

कांवड़ यात्रा के बीच अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट अमेठी में कांवड़ यात्रा के बीच अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सावन पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में साफ कर दिया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने और उपद्रवी तत्वों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पांच थानों के प्रभारियों के साथ हुई सुरक्षा रणनीति पर चर्चा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    1
    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल अवध प्रान्त (संडीला) के कार्यकर्ताओं ने गौ माता का इलाज करा कर भिजवाया गौशाला* लखनऊ:-बघौली बजरंगदल टीम के सदस्यों ने दिखाई गौमाता की रक्षा में सक्रियता, लखनऊ में पढ़ाई करने के दौरान सत्यम को सूचना मिलती है ,की इंद्रपुरी कालोनी के पास किसी ने गौमाता को मार मार कर घायल कर दिया है , तुरंत ही सत्यम सिंह वहां पर पहुंच कर अपने प्रखंड प्रमुख अवनीश अर्कवंशी को सूचना दी , मौके पर सभी ने पहुंच कर उनका प्राइवेट इलाज करवाया, तथा दर्द से राहत न मिलने पर एंबुलैंस बुलाकर इलाज करवाके, गाय माता को नगर निगम की गाड़ी की सहायता से उनको उपचार के लिए सुरक्षित गौशाला में भिजवाया, गाय माता की सेवा में उपस्थित रहे, गौरक्षा प्रखंड प्रमुख अवनीश अर्कवंशी, सत्यम सिंह, आयुष खत्री, शिवम सिंह , तथा अन्य लोग भी सेवा में लगे रहे,,,
    3
    *विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल अवध प्रान्त (संडीला) के कार्यकर्ताओं ने गौ माता का इलाज करा कर भिजवाया गौशाला*
लखनऊ:-बघौली बजरंगदल टीम के सदस्यों ने दिखाई गौमाता की रक्षा में सक्रियता, लखनऊ में पढ़ाई करने के दौरान सत्यम को सूचना मिलती है ,की इंद्रपुरी कालोनी के पास किसी ने गौमाता को मार मार कर घायल कर दिया है , तुरंत ही सत्यम सिंह वहां पर पहुंच कर अपने प्रखंड प्रमुख अवनीश अर्कवंशी को सूचना दी , मौके पर सभी ने पहुंच कर उनका प्राइवेट इलाज करवाया, तथा दर्द से राहत न मिलने पर एंबुलैंस बुलाकर इलाज करवाके, गाय माता को नगर निगम की गाड़ी की सहायता से उनको उपचार के लिए सुरक्षित गौशाला में भिजवाया, गाय माता की सेवा में उपस्थित रहे, गौरक्षा प्रखंड प्रमुख अवनीश अर्कवंशी, सत्यम सिंह, आयुष खत्री, शिवम सिंह , तथा अन्य लोग भी सेवा में लगे रहे,,,
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
आपकी राय क्या है?
क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
आपकी राय क्या है?
क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत 
अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    प्रेस  विज्ञप्ति
आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद
अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग   प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए।  
उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीसीटीवी में कैद हुए पांच चोर, फिर भी कार्रवाई नहीं लगभग 6दिन बाद मुकदमा दर्ज,* *दो सप्ताह बाद गांव के उत्तर चरी के खेत में मिला संदूक; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल* सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के *ग्राम पंचायत मलिकपुर (अहिरौली)* निवासी रामलाल यादव के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के लगभग चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की गई और न ही फुटेज के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पीड़ित रामलाल यादव के अनुसार *18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:53 बजे पांच अज्ञात चोर घर में घुसकर संदूक में रखे लगभग एक लाख रुपये के कीमती आभूषण, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे*। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में *रिकॉर्ड* हो गई, जिसमें पांचों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद चोरी किया गया संदूक उसके घर के उत्तर दिशा में स्थित चरी के खेत में पड़ा मिला। संदूक में रखे सभी कीमती सामान और नकदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचना भी उचित नहीं समझी। पीड़ित ने यहां तक कहा कि यदि पुलिस घटनास्थल पर नहीं आ सकती तो कम से कम वीडियो ही बनवा ले, लेकिन इस दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामलाल यादव का आरोप है कि पुलिस अब तक न तो *सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर रही है और न ही पीड़ित को कोई ठोस सहायता मिल रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गंभीरता से जांच करे तो चोरी की घटना का खुलासा करना कठिन नहीं होगा, क्योंकि *फुटेज में पांचों संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।* पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा बनी हुई है।
    1
    सीसीटीवी में कैद हुए पांच चोर, फिर भी कार्रवाई नहीं लगभग 6दिन बाद मुकदमा दर्ज,*
*दो सप्ताह बाद गांव के उत्तर चरी के खेत में मिला संदूक;  पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल*
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के *ग्राम पंचायत मलिकपुर (अहिरौली)* निवासी रामलाल यादव के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के लगभग चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की गई और न ही फुटेज के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
पीड़ित रामलाल यादव के अनुसार *18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:53 बजे पांच अज्ञात चोर घर में घुसकर संदूक में रखे लगभग एक लाख रुपये के कीमती आभूषण, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे*। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में *रिकॉर्ड* हो गई, जिसमें पांचों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
पीड़ित का कहना है कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद चोरी किया गया संदूक उसके घर के उत्तर दिशा में स्थित चरी के खेत में पड़ा मिला। संदूक में रखे सभी कीमती सामान और नकदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचना भी उचित नहीं समझी। पीड़ित ने यहां तक कहा कि यदि पुलिस घटनास्थल पर नहीं आ सकती तो कम से कम वीडियो ही बनवा ले, लेकिन इस दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रामलाल यादव का आरोप है कि पुलिस अब तक न तो *सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर रही है और न ही पीड़ित को कोई ठोस सहायता मिल रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गंभीरता से जांच करे तो चोरी की घटना का खुलासा करना कठिन नहीं होगा, क्योंकि *फुटेज में पांचों संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।*
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा बनी हुई है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी* * दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है
    1
    लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी*
*
दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी
पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 
और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। 
पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है।
दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार
प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है
    user_Akash Gupta
    Akash Gupta
    Press advisory अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.