सीसीटीवी में कैद हुए पांच चोर, फिर भी कार्रवाई नहीं लगभग 6दिन बाद मुकदमा दर्ज,* *दो सप्ताह बाद गांव के उत्तर चरी के खेत में मिला संदूक; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल* सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के *ग्राम पंचायत मलिकपुर (अहिरौली)* निवासी रामलाल यादव के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के लगभग चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की गई और न ही फुटेज के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पीड़ित रामलाल यादव के अनुसार *18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:53 बजे पांच अज्ञात चोर घर में घुसकर संदूक में रखे लगभग एक लाख रुपये के कीमती आभूषण, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे*। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में *रिकॉर्ड* हो गई, जिसमें पांचों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद चोरी किया गया संदूक उसके घर के उत्तर दिशा में स्थित चरी के खेत में पड़ा मिला। संदूक में रखे सभी कीमती सामान और नकदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचना भी उचित नहीं समझी। पीड़ित ने यहां तक कहा कि यदि पुलिस घटनास्थल पर नहीं आ सकती तो कम से कम वीडियो ही बनवा ले, लेकिन इस दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामलाल यादव का आरोप है कि पुलिस अब तक न तो *सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर रही है और न ही पीड़ित को कोई ठोस सहायता मिल रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गंभीरता से जांच करे तो चोरी की घटना का खुलासा करना कठिन नहीं होगा, क्योंकि *फुटेज में पांचों संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।* पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा बनी हुई है।

- जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे1
- फुरसतगंज पशु चिकित्साधिकारी पर पैरावेट कमर्चारी से अभद्रता करने का आरोप अभद्र भाषा देने का ऑडियो वायरल ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ, जिला इकाई अमेठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र व्यवहार, कार्य में लापरवाही तथा विभागीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि संगठन ने 22 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया था। आरोप है कि 29 जुलाई को फुरसतगंज बहादुरपुर विकास खंड के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अंबर मिश्रा ने पैरावेट प्रदीप कुमार शुक्ला को फोन कर टीकाकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य करने का दबाव बनाया। संगठन का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्साधिकारी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। समिति ने इसे पैरावेट कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों का हनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली में निजी पेट क्लीनिक का संचालन करते हैं, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेते, अस्पताल समय से नहीं खुलता तथा क्षेत्र में बीमार पशुओं के इलाज के लिए स्वयं न जाकर अन्य कर्मचारियों को भेज दिया जाता है। समिति ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पैरावेट कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।4
- अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।4
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग पुलिस और टीम तलाश में जुटी सुल्तानपुर में गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। अभी तक युवक के नदी में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है।2