Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड देहरादून में शिक्षा निदेशक के बाद अब एक और अधिकारी की पिटाई का मामला। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौटियाल के साथ मारपीट का मामला थमा ही नहीं था कि अब एक और अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुरा मामला कालसी क्षेत्र का है। जहां खनन से जुड़े कुछ लोगों ने चकराता वन विभाग भाग के एसडीओ पर हमला बोल दिया। और बेरहमी से पिटाई कर डाली। बड़ी मुश्किल से एसडीओ अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा। उधर पीड़ित वन अधिकारी ने कोतवाली विकास नगर में घटना की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड देहरादून में शिक्षा निदेशक के बाद अब एक और अधिकारी की पिटाई का मामला। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौटियाल के साथ मारपीट का मामला थमा ही नहीं था कि अब एक और अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुरा मामला कालसी क्षेत्र का है। जहां खनन से जुड़े कुछ लोगों ने चकराता वन विभाग भाग के एसडीओ पर हमला बोल दिया। और बेरहमी से पिटाई कर डाली। बड़ी मुश्किल से एसडीओ अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा। उधर पीड़ित वन अधिकारी ने कोतवाली विकास नगर में घटना की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- Bajpur में किसानों का हंगामा | तहसीलदार का घेराव, नहीं सुनी जा रही किसानों की बात?1
- बिलासपुर में पालिका में स्वच्छ 'भारत मिशन' के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें केक काटकर बधाई भी दी गई। बृहस्पतिवार की शाम स्थानीय नगरपालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और पालिकाध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केक काटकर सबका मुंह भीठा कराया और दिवस की बधाई दी।इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरीय इलाकों को स्वच्छ और बनाने के लिए यह महिला कर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं,इसलिए नगर और सुंदरता की बढ़ रहा है,और यह कर्मी इस सम्मान के हकदार हैं।वहीं सम्मान पाकर महिला कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि वह लगातार मेहनत और लगन से ड्यूटी को अपनी अंजाम देती रही है,लेकिन अब से पहले उन्हें कभी सम्मान नही मिला वह पालिकाध्यक्ष और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करती है।जबकि पालिकाध्यक्ष ने जब से कार्यालय का कार्यभार संभाला तब से वह नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं,जोकि आज के वक्त में धरातल पर भी दिखाई दे रहा है।सम्मान पाने वाली कर्मचारियों में इस मौकें पर बबीता,सोनम,सुनीता,ऊषा,रूपा,रितु, इंदिरा,शशि,आरती,रज्जो,रचना, राजदुलारी,शारदा आदि मौजूद रहीं।4
- खबर का असर, वन विभाग ने शुरू किया झाड़ियों की सफाई अभियान मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। गरुड़ क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता को लेकर लोगों को सतर्क करने के बाद अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में जागरूकता और खबर सामने आने के बाद वन विभाग ने टीट बाजार और राजसेरा इलाके में युद्ध स्तर पर झाड़ियों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बागेश्वर वन प्रभाग की बैजनाथ रेंज की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में घनी झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया गया। वन विभाग का मानना है कि घनी झाड़ियों में जंगली जानवर आसानी से छिप जाते हैं, जिससे लोगों को खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन स्थानों को साफ किया जा रहा है ताकि आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित रह सकें। वन दरोगा अनुराधा जोशी ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तब तक चलती रहेगी जब तक पूरे इलाके की झाड़ियां साफ नहीं हो जातीं और जंगली जानवरों के छिपने की जगह खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी गुलदार या किसी अन्य जंगली जानवर की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। साथ ही लोगों को यह भी सलाह दी गई कि रात के समय अपने पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और बच्चों पर विशेष ध्यान दें। वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान स्थानीय लोगों में भी भरोसा पैदा कर रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। #Bageshwar #LeopardAlert #ForestDepartment #Uttarakhand #WildlifeSafety1
- बहेड़ी के थाना क्षेत्र सिंधोरा सिंधोरा एजेंसी इंडियन गैस सिलेंडर न मिलने पर मचा कोहराम सिंधोरा एजेंसी पर सिलेंडर ब्लैक में दे रहे हैं ₹1500 से ₹2000 तक का बेच रहे हैं1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- चम्पावत:जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तहसील बाराकोट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*1
- हल्द्वानी शहर में दमवाढुॅंगा क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 में काफी समय से एक घर में नशे (स्मैक) का अवैध कारोबार होने की जानकारी मिल रही थी। इसकी सूचना पहले भी पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी थी और करंट लोकेशन भी साझा की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। आज एक स्थानीय महिला ने अकेले ही उस घर में जाकर छापा मारने की कोशिश की, जहाँ नशे का कारोबार होने की बात सामने आ रही थी। लेकिन महिला के अकेले होने के कारण उस घर के लोगों ने महिला को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और दरवाज़ा बंद कर दिया। वहीं पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपेक्षा कि है इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए जिससे क्षेत्र और युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।1
- बिलासपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार हमें अच्छाई, भाईचारा और आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। इसलिए हमें इन्हें आपसी प्रेम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा न डाली जाए और जो कार्यक्रम जिस स्वरूप में पहले से होते आए हैं, उन्हें वैसे ही संपन्न किया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इसके प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में शामिल लोगों से उनकी समस्याओं को भी जाना। साथ ही समस्याओं को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुजात खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुहम्मद हसन खां, मौलाना अरशद, मुराद हसन खां, जैद हसन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।4
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला विकास यादव की हत्या को लेकर गांव वालों में आक्रोश लगाई इंसाफ की गुहार1