Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलघाट में इंदल कार्यक्रम संपन्न, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष रेलास सेनानी हुए शामिल सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलघाट में बीती देर रात्रि कांतिलाल ब्राह्मने के निवास पर पारंपरिक इंदल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ST मोर्चा जिलाध्यक्ष रेलास सेनानी युवा साथियों के साथ सम्मिलित हुए और आयोजन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं से सामाजिक एकता एवं परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा साथी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दिलीप आर्य, साईं किराड़े, अस्तर भूगवाड़े, ग्यारीलाल आर्य सहित अनेक युवा साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
Allrounder Rahul Gupta

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजपुर में पशु ठेकों की नीलामी संपन्न, मुर्गी बाजार व ठिये के ठेके आवंटित राजपुर नगर परिषद द्वारा पशु ठेकों के अंतर्गत ठिये एवं मुर्गी बाजार के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया आज संपन्न हुई। यह नीलामी दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नगर परिषद परिसर में आयोजित की गई। नगर परिषद द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह नीलामी 10 मार्च को प्रस्तावित थी, जिसे कुछ अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर आगे बढ़ा दिया गया था। इसके पश्चात आज 6 मई को पुनः निर्धारित तिथि पर नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी में क्रिया शुल्क एवं पशु शुल्क से संबंधित ठेकों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें मुर्गी बाजार का ठेका राम सिंह नाथ द्वारा प्राप्त किया गया, जबकि ठिये का ठेका पुनीत द्वारा लिया गया। नगर परिषद के अनुसार, आगामी गुरुवार से संबंधित ठेकेदार अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क वसूली का कार्य प्रारंभ करेंगे।1
- बड़वानी में धीरज हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिन्हें मुफ्त दवाइयां और बस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।1
- धार जिले के कुक्षी में पिछले चार सालों से लगातार श्रीराम धुन फेरी निकाली जा रही है, जो हर मौसम में अटूट आस्था का प्रतीक बन चुकी है। यह फेरी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के दिन से शुरू हुई थी। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग प्रतिदिन इसमें शामिल होकर धार्मिक एकता का संदेश दे रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दरिंदों ने शव को गांव के एक खलिहान में भूसे के ढेर में छिपा दिया था, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात से इलाके में हड़कंप है और समाज के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की है।10
- मध्य प्रदेश के खरगोन में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। दरिंदों ने बच्ची का शव भूसे के ढेर में छुपाया था, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस घिनौने कृत्य पर समाजजन आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।1
- भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें गेहूं खरीदी केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं की जांच की मुख्य मांग उठाई गई है।1
- धार के लिए लाए गए हैं कुछ बेहद मजेदार हिंदी चुटकुले और जोक्स। इन्हें पढ़कर आप हँसी से लोटपोट हो जाएंगे और आपका दिन बन जाएगा।1
- बेलघाट में इंदल कार्यक्रम संपन्न, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष रेलास सेनानी हुए शामिल सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलघाट में बीती देर रात्रि कांतिलाल ब्राह्मने के निवास पर पारंपरिक इंदल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ST मोर्चा जिलाध्यक्ष रेलास सेनानी युवा साथियों के साथ सम्मिलित हुए और आयोजन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं से सामाजिक एकता एवं परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा साथी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दिलीप आर्य, साईं किराड़े, अस्तर भूगवाड़े, ग्यारीलाल आर्य सहित अनेक युवा साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।1