logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईकरी गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईकरी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। गांव की अधिकांश नालियां कूड़े-कचरे से पट चुकी हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियों के ऊपर करीब एक-एक फुट लंबी घास उग आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है। जगह-जगह जमा गंदगी और पानी से गांव में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। गांव के निवासी अजय अवस्थी, रिन्टू अवस्थी, अजय कठेरिया, राजकुमार कठेरिया, अनिल कठेरिया और ताहर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। जमीनी स्तर पर सफाई कार्य पूरी तरह नदारद है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि गांव को गंदगी से निजात मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। वहीं, इस संबंध में ग्राम सचिव संदीव सविता का कहना है कि 2 अप्रैल 2026 को सफाई के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया था। यदि गांव में सफाई नहीं हुई है, तो मामले की जांच कर दोबारा सफाई कर्मचारियों को भेजकर शीघ्र ही सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।

4 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

ईकरी गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईकरी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। गांव की अधिकांश नालियां कूड़े-कचरे से पट चुकी हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियों के ऊपर करीब एक-एक फुट लंबी घास उग आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है। जगह-जगह जमा गंदगी और पानी से गांव में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा

adb5fa38-4c28-4b38-8e1b-bdae48fb40f9

है। गांव के निवासी अजय अवस्थी, रिन्टू अवस्थी, अजय कठेरिया, राजकुमार कठेरिया, अनिल कठेरिया और ताहर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। जमीनी स्तर पर सफाई कार्य पूरी तरह नदारद है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि गांव को गंदगी से निजात मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। वहीं, इस संबंध में ग्राम सचिव संदीव सविता का कहना है कि 2 अप्रैल 2026 को सफाई के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया था। यदि गांव में सफाई नहीं हुई है, तो मामले की जांच कर दोबारा सफाई कर्मचारियों को भेजकर शीघ्र ही सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हनुमान जयंती एवं चैत्र पूर्णिमा पर मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य आयोजन इटावा। हनुमान जयंती एवं चैत्र माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के मुहल्ला बरहीपुरा स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य सजावट एवं श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान मां का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने ढोल-बैंड के साथ भजन-कीर्तन करते हुए माता का गुणगान किया तथा श्रद्धा भाव से झंडा चढ़ाया। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर के उत्तर दिशा में जनपद की प्राचीन बजरंग बली की छोटी मूर्ति भी स्थापित है, जो भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर हनुमान जयंती भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। रजत यादव, पत्रकार नव भारत संवाद, इटावा
    1
    हनुमान जयंती एवं चैत्र पूर्णिमा पर मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य आयोजन
इटावा। हनुमान जयंती एवं चैत्र माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के मुहल्ला बरहीपुरा स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य सजावट एवं श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान मां का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
भक्तों ने ढोल-बैंड के साथ भजन-कीर्तन करते हुए माता का गुणगान किया तथा श्रद्धा भाव से झंडा चढ़ाया। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।
मंदिर परिसर के उत्तर दिशा में जनपद की प्राचीन बजरंग बली की छोटी मूर्ति भी स्थापित है, जो भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर हनुमान जयंती भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई।
रजत यादव, पत्रकार
नव भारत संवाद, इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इटावा - विश्व का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में न केवल भक्तों के कष्ट हरते हैं बल्कि उनके द्वारा चढ़ाएं गए प्रसाद को भी ग्रहण करते हैं
    1
    इटावा - विश्व का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में न केवल भक्तों के कष्ट हरते हैं बल्कि उनके द्वारा चढ़ाएं गए प्रसाद को भी ग्रहण करते हैं
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बसरेहर पुलिस ने गांव मोहब्बतपुर में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹34,000 नकद, 4 लावारिस मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद नकदी में ₹28,860 जुए की फड़ से और ₹5,140 तलाशी के दौरान मिली। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष शर्मा, अनूप कुमार, अंशुल, राहुल, प्रहलाद, युनूस, अभिषेक और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बसरेहर पुलिस ने गांव मोहब्बतपुर में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹34,000 नकद, 4 लावारिस मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
बरामद नकदी में ₹28,860 जुए की फड़ से और ₹5,140 तलाशी के दौरान मिली। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष शर्मा, अनूप कुमार, अंशुल, राहुल, प्रहलाद, युनूस, अभिषेक और राहुल कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इटावा: जनपद में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना बसरेहर पुलिस ने मोहब्बतपुर गांव में जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बसरेहर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 44 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 4 बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी
    1
    इटावा: जनपद में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना बसरेहर पुलिस ने मोहब्बतपुर गांव में जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बसरेहर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 44 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 4 बाइक बरामद की हैं।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.