logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा के बसरेहर में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 8 गिरफ्तार इटावा: जनपद में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना बसरेहर पुलिस ने मोहब्बतपुर गांव में जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बसरेहर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 44 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 4 बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

इटावा के बसरेहर में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 8 गिरफ्तार इटावा: जनपद में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना बसरेहर पुलिस ने मोहब्बतपुर गांव में जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बसरेहर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 44 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 4 बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा -ब्कतीयारपुर टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना पर पुलिस का तगड़ा एक्शन
    1
    इटावा -ब्कतीयारपुर टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना पर पुलिस का तगड़ा एक्शन
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पहले हुए विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पल्लवी पाल ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने ककोर मुख्यालय पहुंचीं। विवाद अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया सहित दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।
    1
    औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पहले हुए विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पल्लवी पाल ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने ककोर मुख्यालय पहुंचीं। विवाद अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया सहित दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dych b gcjhbkgf
    6
    Post by Dych b gcjhbkgf
    user_Dych b gcjhbkgf
    Dych b gcjhbkgf
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाते हुए विद्यार्थियों को साहस, सेवा और अटूट भक्ति का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसी क्रम में इंजी. दिनेश पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। नए सत्र के प्रथम दिन इस शुभ आयोजन ने पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश दिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल, संगीता दीक्षित, शशि पाल, सोनाक्षी, सेजल, सुदीप, निकिता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाते हुए विद्यार्थियों को साहस, सेवा और अटूट भक्ति का संदेश दिया।
प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इसी क्रम में इंजी. दिनेश पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। नए सत्र के प्रथम दिन इस शुभ आयोजन ने पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश दिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल, संगीता दीक्षित, शशि पाल, सोनाक्षी, सेजल, सुदीप, निकिता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.