Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dych b gcjhbkgf
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पहले हुए विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पल्लवी पाल ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने ककोर मुख्यालय पहुंचीं। विवाद अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया सहित दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।1
- Post by Dych b gcjhbkgf6
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सदर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा। पहली मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी महिला। गुस्साई महिला को देख मोहल्ले में मचा हड़कंप। करीब आधे घंटे तक खिड़की पर लटकी रही महिला। स्थानीय लोगों ने समझाकर महिला को नीचे उतरवाया। कुछ समय पहले ही हुई थी महिला की शादी। ड्रामे के बाद मकान मालिक ने मकान कराया खाली मामला आया सामने।1
- औरैया। जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Kanhaiya lal1
- नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- संचारी रोगों को लेकर जागरूकता अभियान, राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया जुलूस, जनपद में संचारी रोगों की,रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली जुलूस निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाते हुए विद्यार्थियों को साहस, सेवा और अटूट भक्ति का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसी क्रम में इंजी. दिनेश पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। नए सत्र के प्रथम दिन इस शुभ आयोजन ने पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश दिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल, संगीता दीक्षित, शशि पाल, सोनाक्षी, सेजल, सुदीप, निकिता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1