logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

4 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सदर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा। पहली मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी महिला। गुस्साई महिला को देख मोहल्ले में मचा हड़कंप। करीब आधे घंटे तक खिड़की पर लटकी रही महिला। स्थानीय लोगों ने समझाकर महिला को नीचे उतरवाया। कुछ समय पहले ही हुई थी महिला की शादी। ड्रामे के बाद मकान मालिक ने मकान कराया खाली मामला आया सामने।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
सदर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा।
पहली मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी महिला।
गुस्साई महिला को देख मोहल्ले में मचा हड़कंप।
करीब आधे घंटे तक खिड़की पर लटकी रही महिला।
स्थानीय लोगों ने समझाकर महिला को नीचे उतरवाया।
कुछ समय पहले ही हुई थी महिला की शादी।
ड्रामे के बाद मकान मालिक ने मकान कराया खाली मामला आया सामने।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • औरैया। जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    1
    औरैया। जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात रही।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह
औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया।
निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संचारी रोगों को लेकर जागरूकता अभियान, राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया जुलूस, जनपद में संचारी रोगों की,रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली जुलूस निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    संचारी रोगों को लेकर जागरूकता अभियान, राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया जुलूस, जनपद में संचारी रोगों की,रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली जुलूस निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई* *हादसे में घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मनोकामगुप्त* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    3
    *शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई* 
*हादसे में घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मनोकामगुप्त*  
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शोक समाचार-: एक माह से जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे पंकज सिंह का हुआ निधन औरैया अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर कला निवासी पंकज सिंह उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र स्व. देव सिंह जो करीब एक माह से मिनी पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा था, जिनका 31 मार्च की रात्रि करीब 11:00 आकस्मिक निधन हो गया, बताते चलें किया पंकज सिंह चार भाई थे जिनमें सबसे छोटा भाई अमित सिंह का करीब चार वर्ष पहले बिजली करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था, भाई के आकस्मिक निधन होनें के बाद पंकज सिंह ही अपनी बुजुर्ग माँ की देखरेख करने के साथ ही खेती किसानी एवं घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी से देखरेख एवं बेहद मिलनसार एवं ब्यौहार कुशल युवा था, अब मृतक पंकज सिंह के दो बड़े भाई जिनमें सबसे बड़े नेक सिंह एवं उनसे छोटे नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू है, पंकज सिंह का आकस्मिक निधन होनें से ग्रामीण लोग शोक की लहर में डूब गये, पंकज सिंह की अंतिम यात्रा में दो सैकड़ा से अधिक लोगों की मौजूदगी में सिकरोड़ी घाट यमुना नदी तट पर उनके भाई नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू नें मुख़्तागनी देकर अंतिम संस्कार किया,
    2
    शोक समाचार-: एक माह से जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे पंकज सिंह का हुआ निधन
औरैया अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर कला निवासी पंकज सिंह उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र स्व. देव सिंह  जो करीब एक माह से मिनी पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा था, जिनका 31 मार्च की रात्रि करीब 11:00 आकस्मिक निधन हो गया, बताते चलें किया पंकज सिंह चार भाई थे जिनमें सबसे छोटा भाई अमित सिंह का करीब चार वर्ष पहले बिजली करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था, भाई के आकस्मिक निधन होनें के बाद पंकज सिंह ही अपनी बुजुर्ग माँ की देखरेख करने के साथ ही खेती किसानी एवं घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी से देखरेख एवं बेहद मिलनसार एवं ब्यौहार कुशल युवा था, अब मृतक पंकज सिंह के दो बड़े भाई जिनमें सबसे बड़े नेक सिंह एवं उनसे छोटे नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू है, पंकज सिंह का आकस्मिक निधन होनें से ग्रामीण लोग शोक की लहर में डूब गये, पंकज सिंह की अंतिम यात्रा में दो सैकड़ा से अधिक लोगों की मौजूदगी में सिकरोड़ी घाट यमुना नदी तट पर उनके भाई नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू नें मुख़्तागनी देकर अंतिम संस्कार किया,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार। रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय। वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने। रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल।
पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार।
रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय।
वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने।
रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.