Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार। रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय। वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने। रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।
दीपेंद्र सिंह
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार। रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय। वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने। रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलने पहुंची सपा नेत्री पल्लवी पाल, अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।1
- *थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कुल 12 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार। रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय। वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने। रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।1
- औरैया। जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- संचारी रोगों को लेकर जागरूकता अभियान, राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया जुलूस, जनपद में संचारी रोगों की,रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली जुलूस निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम सेहुद में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में की गई प्लाटिंग को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। विरोध को पुलिस ने नियंत्रित किया। प्रशासन ने साफ किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।3
- औरैया। दिबियापुर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता। दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरिया चोरी का किया खुलासा। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से चोरी हुआ था करीब 40 कुंतल सरिया।पुलिस ने 12 आरोपियों को चोरी के माल और वाहनों सहित किया गिरफ्तार। बरामद माल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो कार, i20 कार और ट्रॉली लॉक की चाबी भी मिली। आरोपी साइट पर मजदूरी और सरिया लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।2
- अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।1