Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयाना थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलने पहुंची सपा नेत्री अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।
P Chaturvedi
अयाना थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलने पहुंची सपा नेत्री अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। दिबियापुर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता। दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरिया चोरी का किया खुलासा। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से चोरी हुआ था करीब 40 कुंतल सरिया।पुलिस ने 12 आरोपियों को चोरी के माल और वाहनों सहित किया गिरफ्तार। बरामद माल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो कार, i20 कार और ट्रॉली लॉक की चाबी भी मिली। आरोपी साइट पर मजदूरी और सरिया लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में लाल-नीली बत्ती लगी सफेद थार का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जैसी बत्ती जलाकर सड़क पर दौड़ती दिखी थार। रात के समय फर्राटे भरती गाड़ी का वीडियो बना चर्चा का विषय। वायरल वीडियो के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आयी सामने। रुरूगंज निवासी की बताई जा रही सफेद थार सुर्खियों में।1
- औरैया। जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस भी भारी संख्या में तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत समारोह औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित इटावा रोड पर ब्राइट माइंड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का पुष्प भेंट, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया गया। निदेशक ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाएं लेकर आया है और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- *शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई* *हादसे में घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मनोकामगुप्त* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।3
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम सेहुद में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में की गई प्लाटिंग को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। विरोध को पुलिस ने नियंत्रित किया। प्रशासन ने साफ किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।3
- औरैया। दिबियापुर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता।दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरिया चोरी का किया खुलासा। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से चोरी हुआ था करीब 40 कुंतल सरिया।पुलिस ने 12 आरोपियों को चोरी के माल और वाहनों सहित किया गिरफ्तार। बरामद माल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो कार, i20 कार और ट्रॉली लॉक की चाबी भी मिली। आरोपी साइट पर मजदूरी और सरिया लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।2
- अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।1