logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली, महिला को सौंपा अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के एक सेवादार‌‌ ध्रुवेश मिश्रा ने लगभग बीस लाख मूल्य की यह चेन मिलने पर भरपूर प्रयास करके परेशान महिला को ढूंढ कर‌ चेन वापस किया और अमूल्य आशीष पाया। ध्रुवेश मिश्रा श्रीराम मंदिर में सेवा देते हैं। बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमान गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्हें हीरायुक्त एक सोने की चेन पड़ी मिली। श्री मिश्रा ने पीएफसी आफिस जाकर वहां से उद्घोषणा कराई। इस पर मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार जो गंगाराम पुरा मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं आईं। पुलिसजनों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि के पश्चात चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण इस‌ चेन का महत्व इसकी कीमत से बहुत अधिक था।

1 hr ago
user_Awadh Speed news
Awadh Speed news
Faizabad, Ayodhya•
1 hr ago

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली, महिला को सौंपा अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के एक सेवादार‌‌ ध्रुवेश मिश्रा ने लगभग बीस लाख मूल्य की यह चेन मिलने पर भरपूर प्रयास करके परेशान महिला को ढूंढ कर‌ चेन वापस किया और अमूल्य आशीष पाया। ध्रुवेश मिश्रा श्रीराम मंदिर में सेवा देते हैं। बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमान गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्हें हीरायुक्त एक सोने की चेन पड़ी मिली। श्री मिश्रा ने पीएफसी आफिस जाकर वहां से उद्घोषणा कराई। इस पर मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार जो गंगाराम पुरा मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं आईं। पुलिसजनों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि के पश्चात चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण इस‌ चेन का महत्व इसकी कीमत से बहुत अधिक था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “काकोरी के शहीदों की गूंज, तिरंगे का जोश! CM योगी का हुंकार—हर घर तिरंगा से जुड़ो युवा, देशभक्ति के महासंकल्प से गूंज उठेगा पूरा यूपी!”
    1
    “काकोरी के शहीदों की गूंज, तिरंगे का जोश! CM योगी का हुंकार—हर घर तिरंगा से जुड़ो युवा, देशभक्ति के महासंकल्प से गूंज उठेगा पूरा यूपी!”
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। रिपोर्ट - अश्वनी सोनकर अयोध्या अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। अयोध्या शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    1
    अयोध्या।
सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी।
रिपोर्ट - अश्वनी सोनकर अयोध्या 
अयोध्या।
सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी।
तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।
सरयू स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी।
नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
अयोध्या शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • रामनगरी अयोध्या हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठी सावन के दूसरे सोमवार पर बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। अयोध्या शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    3
    रामनगरी अयोध्या हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठी सावन के दूसरे सोमवार पर
बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी।
तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।
सरयू स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी।
नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
अयोध्या शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राम नगरी में 'तिरंगा यात्रा' को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा। मोनू अयोध्या धर्म नगरी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत अयोध्या के चारों मंडलों में आज से रोजाना तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि यात्रा का मुख्य और विशाल आयोजन 13 अगस्त को होगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर गुलाबबाड़ी तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।वही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के भारत और 'विश्व गुरु' बनने के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।
    3
    राम नगरी में 'तिरंगा यात्रा' को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा।

मोनू 
अयोध्या 
धर्म नगरी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत अयोध्या के चारों मंडलों में आज से रोजाना तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि यात्रा का मुख्य और विशाल आयोजन 13 अगस्त को होगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर गुलाबबाड़ी तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।वही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के भारत और 'विश्व गुरु' बनने के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा *मया - बाज़ार (अयोध्या): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज 10 अगस्त सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मया के अन्तर्गत स्थित बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशाईगंज, मया - अयोध्या में सभी बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा।और बच्चों को पेट के कीड़े के बारे में बताया गया की कृमि नाशक एलबेंडाजाल 6 महीने में एक बार जरूर खाना चाहिये। नहीं तो पेट के कीड़े लीवर पर अटैक कर देते हैं, जिसकी वजह से बच्चों को पेट दर्द,भूख न लगना,आंतों में रुकावट, वजन घटना,उल्टी,दस्त एनीमिया (खून की कमी) एवं चिड़चिड़ापन जैसी गम्भीर एवं जटिल संक्रमण के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण बच्चों का पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लगता हैं। इसलिए 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा साल में दो बार अगस्त और फरवरी महीने में खिलाई जाती हैं,ताकि बच्चों के पेट में कीड़े की रोकथाम पर काबू पाया जा सकें। लेकिन एल्बेंडाजाल की गोली को चबाकर ही खाना चहिये,एवं उसके बाद एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिये।प्रभारी प्रधानाध्यक एम.ए. इदरीशी ने सभी बच्चों को एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा खाने के बारे में एवं उसके फायदे के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सीएचसी मया बाज़ार राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आज़म ने बताया कि एल्बेंडाजाल परजीवियों जैसे कि टेपवर्म से होने वाले संक्रमण का इलाज करता हैं, तथा यह परजीवी को मारकर काम करता हैं। सीएचसी मया बाज़ार के बीपीएम अमित कुमार ने बताया कि बच्चों के पेट के कीड़े की वजह से बच्चों में पोषण की कमी कीड़े बच्चों के खाने का जरूरी पोषण खुद चूस लेते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने लगती है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अनुशासित शिक्षक मास्टर राहत अली सलमानी, चन्द्रशेखर इण्टर कॉलेज गौहनियाँ बन्दनपुर के सम्मानित प्रबन्धक रामतिलक शर्मा, संदीप तिवारी, सावन तिवारी, अखिलेश गौड़, सचिन सिंह एवं रुख्सार बानों, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकायें एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहें।
    1
    *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा
*मया - बाज़ार (अयोध्या):
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज 10 अगस्त सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मया के अन्तर्गत स्थित बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशाईगंज, मया - अयोध्या में सभी बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा।और बच्चों को पेट के कीड़े के बारे में बताया गया की कृमि नाशक एलबेंडाजाल 6 महीने में एक बार जरूर खाना चाहिये। नहीं तो पेट के कीड़े लीवर पर अटैक कर देते हैं, जिसकी वजह से बच्चों को पेट दर्द,भूख न लगना,आंतों में रुकावट, वजन घटना,उल्टी,दस्त एनीमिया (खून की कमी) एवं चिड़चिड़ापन जैसी गम्भीर एवं जटिल संक्रमण के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण बच्चों का पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लगता हैं। इसलिए 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा साल में दो बार अगस्त और फरवरी महीने में खिलाई जाती हैं,ताकि बच्चों के पेट में कीड़े की रोकथाम पर काबू पाया जा सकें। लेकिन एल्बेंडाजाल की गोली को चबाकर ही खाना चहिये,एवं उसके बाद एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिये।प्रभारी प्रधानाध्यक एम.ए. इदरीशी ने सभी बच्चों को एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा खाने के बारे में एवं उसके फायदे के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सीएचसी मया बाज़ार राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आज़म ने बताया कि एल्बेंडाजाल परजीवियों जैसे कि टेपवर्म से होने वाले संक्रमण का इलाज करता हैं, तथा यह परजीवी को मारकर काम करता हैं। सीएचसी मया बाज़ार के बीपीएम अमित कुमार ने बताया कि बच्चों के पेट के कीड़े की वजह से बच्चों में पोषण की कमी कीड़े बच्चों के खाने का जरूरी पोषण खुद चूस लेते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने लगती है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अनुशासित शिक्षक मास्टर राहत अली सलमानी, चन्द्रशेखर इण्टर कॉलेज गौहनियाँ बन्दनपुर के सम्मानित प्रबन्धक रामतिलक शर्मा, संदीप तिवारी, सावन तिवारी, अखिलेश गौड़, सचिन सिंह एवं रुख्सार बानों, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकायें एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहें।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर दी शुरू बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद अयोध्या । अयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भखौली गांव के पास भोर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भखौली गांव के करीब एक दर्जन युवक सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास उन्हें कुछ लोग बाइक से बोरी में सामान लादकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने पकड़ लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में
पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच  कर दी शुरू 
बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद
अयोध्या ।
अयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भखौली गांव के पास भोर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भखौली गांव के करीब एक दर्जन युवक सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास उन्हें कुछ लोग बाइक से बोरी में सामान लादकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने पकड़ लिया 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.