Shuru
Apke Nagar Ki App…
UGC ROIIBack
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
UGC ROIIBack
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RAJA JAUNPUR NEWS1
- चंद्रशेखर आजाद ने मीरगंज श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में की जनसभा,वर्तमान सरकार पर साधा निशाना बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर की घटना को संसद में उठाउंगा आवाज जौनपुर/ बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने बुधवार को मीरगंज के इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। दोपहर उनका काफिला मैदान में पहुंचा, जहां नीले झंडों के साथ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता जिससे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में हलचल देखी गई।मंच से चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। आजाद ने कहा कि युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय गुमराह कर रही है। उन्होंने शिक्षित युवाओं के अपमान को देश का अपमान बताया। प्रशासनिक व्यवस्था पर बोलते हुए आजाद ने पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर पुलिसकर्मियों का शोषण समाप्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जानवरों जैसा काम लेना बंद करने और उनकी ड्यूटी आठ घंटे निर्धारित करने का वादा किया। आजाद ने अपने संबोधन में 'मनुवाद' पर कड़ा प्रहार किया और समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अब अपने हक और अधिकार को पहचान चुका है। उन्होंने 'अब न मनुवादियों को वोट देंगे और न ही नोट देंगे' का नारा दिया। रैली में बीरभानपुर मामले पर कहा कि प्रशासन के लोग वर्तमान सरकार को खुश करने के लिए महिलाओं पर लाठियां भांजी आजाद ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की कि वह नौ मार्च से इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। प्रशासन पर सवाल करते हुए कहा कि रैली का परमिश एक दिन पहले मिला इसको पहले देना चाहिए था।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- अंतू थाने के अंतर्गत ग्राम सभा बझान मजरे टेघना बीपत सरोज के यहां आज हुई बकरियों की चोरी जिसमें उनकी तीन बकरियां चोरी हुई है यह घटना करीब सुबह 4: 00बजे की है। 112 डायल आई थी उन्होंने पीड़ित को कहा है कि आप थाने में तहरीर दे दीजिए उसके बाद जांच की जाएगी। प्रशासन से अनुरोध है कि कृपया इसकी जांच करके जो भी बकरी चोर हो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।। छोटी-छोटी बकरियों को चोरों ने नहीं बनाया निशाना जो तीन बकरियां बड़ी थी वही उठा ले गए।। वरिष्ठ1
- राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज इलाके में दबंगो का बोलबाला! मेहता लॉन में बग्गी चालक की पिटाई, बारातियों ने बग्गी चालक को बेरहमी से पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल !! जानकारी अनुसार, दूल्हे की एंट्री के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद कुछ बारातियों ने मिलकर बग्गी चालक की पिटाई कर दी! मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया !!1
- Post by अनिल कुमार (पत्रकार) 🙏✍️✍️2
- जनपद प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौरा माफी क्षेत्र से अभियुक्त को दबोचा। उसकी निशानदेही पर .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- नगीना सांसद भीम आर्मी के संस्थापक की भव्य तैयारी जौनपुर जिला के मरियाहू क्षेत्र में पकड़ी ब्लॉक के पास इंटर कॉलेज में आज नगीना सांसद भीम आर्मी के संस्थापक श्री चंद्रशेखर आजाद जी का आगमन पर जोरदार तैयारी हो रही है कुछ ही क्षण में पहुंचने वाले है1