रायबरेली: निमिषा कॉन्वेंट स्कूल प्रकरण में प्रिंसिपल ने रखा अपना पक्ष रायबरेली। सलोन क्षेत्र के निमिषा कॉन्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा को परीक्षा से निकाले जाने के मामले में अब स्कूल प्रबंधन का बयान सामने आया है। प्रिंसिपल ने छात्रा द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यालय का उद्देश्य कभी भी किसी विद्यार्थी की शिक्षा रोकना नहीं रहा है। प्रिंसिपल के अनुसार, फीस के संदर्भ में केवल नियमानुसार लिखित एप्लीकेशन के आधार पर चर्चा की गई थी, न कि छात्रा को परीक्षा देने से रोका गया। प्रबंधन का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। विद्यालय प्रशासन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति गंभीर हैं और नियमों के दायरे में रहकर हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
रायबरेली: निमिषा कॉन्वेंट स्कूल प्रकरण में प्रिंसिपल ने रखा अपना पक्ष रायबरेली। सलोन क्षेत्र के निमिषा कॉन्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा को परीक्षा से निकाले जाने के मामले में अब स्कूल प्रबंधन का बयान सामने आया है। प्रिंसिपल ने छात्रा द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यालय का उद्देश्य कभी भी किसी विद्यार्थी की शिक्षा रोकना नहीं रहा है। प्रिंसिपल के अनुसार, फीस के संदर्भ में केवल नियमानुसार लिखित एप्लीकेशन के आधार पर चर्चा की गई थी, न कि छात्रा को परीक्षा देने से रोका गया। प्रबंधन का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। विद्यालय प्रशासन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति गंभीर हैं और नियमों के दायरे में रहकर हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
- एंकर.. रायबरेली मे प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पेड़ पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक और युवती आस पास गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मामला मिल एरिया थाना इलाके के चक पचखरा गांव का है। यहाँ दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर का उसकी कथित प्रेमिका के साथ शीशम के पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटका हुआ शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल हैं। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं इसलिए प्रथम दृश्यह आत्म ह्त्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1
- रायबरेली मे प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पेड़ पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक और युवती आस पास गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मामला मिल एरिया थाना इलाके के चक पचखरा गांव का है। यहाँ दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर का उसकी कथित प्रेमिका के साथ शीशम के पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटका हुआ शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल हैं। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं इसलिए प्रथम दृश्यह आत्म ह्त्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।2
- मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन सेवा मानवता का मूल है : जनपद न्यायाधीश, अमित पाल सिंह कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किये गये रायबरेली :- 22 फरवरी 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुमोदनोपरांत, माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में राजकीय इण्टर कालेज, रायबरेली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रायबरेली श्री अमित पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भूपेन्द्र राय, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चन्द्रा व जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार द्वारा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किये गये। लाभार्थियों को ट्रैक्टर, छिड़काव कृषि ड्रोन, ट्राई साइकिल, मछली विक्रय हेतु मोपेड, कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना अन्तर्गत स्वीकृति पत्र, पॉपकार्न मशीन, पॉली हाउस, उद्यम ऋण, डेमो चेक व विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासीय ग्रामीण योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को डेमो चाभी, स्वरोजगार योजना के प्रमाणपत्र, कृषि विभाग द्वारा कृषि यन्त्रों व विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किये गये। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह द्वारा बताया गया कि सेवा मानवता का मूल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो पर भी प्रकाश डाला गया। अन्य गणमान्य व्यक्ति ने भी लाभार्थियों को बधाई व शुभकामनायें दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ के द्वारा सभी लाभार्थियों व आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी न्यायिक अधिकारी, ए0डी0एम0(वि0/राजस्व) रायबरेली, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द, क्षेत्राधिकारी महराजगंज, विधि छात्र, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के अधिवक्ता पराविधिक स्वयं सेवकगण तथा भारी संख्या में लाभार्थी व लोग उपस्थित रहे।2
- Post by Sandeep tvnews1
- Post by Vinod Shrivastava1
- *थरियांव थाने से चंद दूरी पर लगता है मय कशों का जमघट...!* *सूरज ढलते ही टकराते हैं जाम, विकास बिरियानी बना हब* *फतेहपुर।* थरियांव थाने से चन्द कदम दूरी पर देशी ठेका के पास विकास बिरियानी की दुकान पर रोज शाम ये जश्न मनाया जाता है जहां शराबियों को बैठा कर बिरियानी के साथ साथ शराब भी परोसी जाती है और वहीं थरियांव थाने की पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है वही सूत्रों की जानकारी पर कभी कभी विवाद भी हो जाता हैं और शराबी अनाप शनाप एक दूसरे को मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां भी बकते है जहां रस्ते में आने जाने वाली महिलाओं और बच्चों के जीवन में गलत असर डालता है सूत्रों ने यह भी बताया कि इसकी शिकायत लोगों ने कई बार थरियांव थाने में भी किया है लेकिन पुलिस की मिली भगत व साठ गांठ होने की वजह से कुछ कार्यवाही नहीं होती है जिससे पियक्कड़ों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जब कि विकास बिरयानी के यहां आबकारी विभाग से दुकान में बैठा कर शराब पिलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं दिया गया है फिर भी विकास बिरियानी वाला अपने दुकान में बैठाकर रोज शराबियों को शराब पिलाने का काम करता है जनता की मांग है कि थरियांव प्रशासन इस अवैध मॉडल साब (शराब पिलाने )की दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवाए जिससे रोड पर हर आने जाने वाले को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।1
- लखनऊ सपा विधायक समरपाल सिंह ने सदन में भाजपा विधायक के साथ का एक मजेदार किस्सा सुनाया। कहा- हमने एक ढाबे पर पनीर मंगा लिया। बीजेपी विधायक ने खाने से मना कर दिया- कहा कि सब नकली है, हमने कहा कि सरकार तो आपकी है, बंद क्यों नहीं करवाते। वह बोले- *नकली बंद हो जाएगा तो असली दूध 150 रुपए लीटर हो जाएगा।*1
- रायबरेली: निमिषा कॉन्वेंट स्कूल प्रकरण में प्रिंसिपल ने रखा अपना पक्ष रायबरेली। सलोन क्षेत्र के निमिषा कॉन्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा को परीक्षा से निकाले जाने के मामले में अब स्कूल प्रबंधन का बयान सामने आया है। प्रिंसिपल ने छात्रा द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यालय का उद्देश्य कभी भी किसी विद्यार्थी की शिक्षा रोकना नहीं रहा है। प्रिंसिपल के अनुसार, फीस के संदर्भ में केवल नियमानुसार लिखित एप्लीकेशन के आधार पर चर्चा की गई थी, न कि छात्रा को परीक्षा देने से रोका गया। प्रबंधन का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। विद्यालय प्रशासन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति गंभीर हैं और नियमों के दायरे में रहकर हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।1