भीड़ में टूटा महिला का मंगलसूत्र, स्टेशन पर मचा हड़कंप अछल्दा। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी तलाश के बाद भी मंगलसूत्र का पता नहीं चल सका, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने जीआरपी पुलिस को लिखित सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बरामदगी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रेनू देवी अपने परिवार के साथ कानपुर से इटावा जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 64603 का इंतजार कर रही थीं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही भारी भीड़ के बीच चढ़ते समय उनके गले में पहना मंगलसूत्र अचानक टूटकर गिर गया। घटना के बाद महिला और उसके पति गौतम ने मौके पर काफी खोजबीन की। कुछ संदिग्ध लोगों पर शक होने पर उनकी तलाशी भी ली गई, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिल सका। पीड़ित के पति गौतम पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी फक्कड़पुरा, जसवंतनगर (इटावा) ने जीआरपी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मंगलसूत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे तलाशने की मांग की है। जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

- kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम4
- Post by Kanhaiya lal1
- *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*1
- अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*4
- Post by Ramadhar Kumar1
- औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तैयारियों के क्रम में मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विशेष रूप से शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि वही समाज और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे, तब तक वे विद्यार्थियों को सही दिशा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है। योग प्रशिक्षक ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में शारीरिक शिथिलता और कमजोरी आम होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आने वाले विद्यार्थियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जिज्ञासा भी प्रकट की। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और शरीर को सक्रिय रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए जब तक जीवन है, तब तक स्वास्थ्य की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।1
- Post by Kanhaiya lal1