logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवोदय से लौटते समय बाइक की भिड़ंत में राऊपुर निवासी नाना की मौत, नाती का एडमिशन कराकर आ रहे थे घर अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नवोदय से लौटते समय बाइक की भिड़ंत में राऊपुर निवासी नाना की मौत, नाती का एडमिशन कराकर आ रहे थे घर अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया।
घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    1
    विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई।
ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डेरापुर ब्लॉक् में समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित डेरापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीएमएम संगीता कुशवाहा को नए समूह गठित करने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उचित दर दुकानों पर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उन्हें पुराने समूहों से जोड़ने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार और लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर ब्लॉक् में समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित 
डेरापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीएमएम संगीता कुशवाहा को नए समूह गठित करने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उचित दर दुकानों पर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उन्हें पुराने समूहों से जोड़ने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार और लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था।
जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार  सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*
    1
    *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.