logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा हत्याकांड: पत्नी-बेटियों ने मिलकर की पिता की हत्या महोबा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव में हरनारायण प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक साथी ने मिलकर की। आरोपियों ने सोते समय गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महोबा हत्याकांड: पत्नी-बेटियों ने मिलकर की पिता की हत्या महोबा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव में हरनारायण प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक साथी ने मिलकर की। आरोपियों ने सोते समय गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। नए जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    1
    औरैया। नए जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय
    1
    औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *जनपद औरैया के पुर्वा सुजान फीडर के अंतर्गत आने वाली पंचायत जीवा सिरसानी के मैंन रोड पर एलटी लाइन केबल बेहद नीचे लटकी हुई है* *जो मौत को दावत दे रही है कभी बच्चों से भरी बस में लगती है तो कभी ट्रैक्टर , पिकअप की बॉडी में छूकर निकलती है* ग्रामीणों का कहना है इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु बिजली विभाग के बड़ी लापरवाही होने के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है किसी दिन बड़ा हादसा होगा ग्रामीणों ने मिलकर खंबा भी गणवा दिया है परंतु बिजली विभाग की तरफ से उस पर एलटी लाइन नहीं रखी जा रही है बिजली विभाग के अधिकारी हादसे का इंतजार कर रहे हैं
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* 
*जनपद औरैया के पुर्वा सुजान फीडर के अंतर्गत आने वाली पंचायत जीवा सिरसानी के मैंन रोड पर एलटी लाइन केबल बेहद नीचे लटकी हुई है*
*जो मौत को दावत दे रही है कभी बच्चों से भरी बस में लगती है तो कभी ट्रैक्टर , पिकअप की बॉडी में छूकर निकलती है*
ग्रामीणों का कहना है इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु बिजली विभाग के बड़ी लापरवाही होने के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है
किसी दिन बड़ा हादसा होगा ग्रामीणों ने मिलकर खंबा भी गणवा दिया है परंतु बिजली विभाग की तरफ से उस पर एलटी लाइन नहीं रखी जा रही है बिजली विभाग के अधिकारी हादसे का इंतजार कर रहे हैं
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    4
    *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया*
*आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप*
*ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना*
*सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां*
*दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू*
*आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख*
*करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति*
*अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद*
*आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं।
    1
    औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र में भीषण आग से हड़कंप मच गया। तीन गांवों की गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। उक्त घटना में सैकड़ों बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी जारी है।बताया जा रहा है कि सूखी फसल के किनारे पड़े कूड़े के ढेर से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आग की चपेट में एक मकान भी आ गया, जबकि एक ट्रैक्टर चालक के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। नगला अंते, रपटपुरा और नगला भोज गांव की फसलें इस आग से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड समेत अन्य टीमें मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
    1
    इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र में भीषण आग से हड़कंप मच गया। तीन गांवों की गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। उक्त घटना में सैकड़ों बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी जारी है।बताया जा रहा है कि सूखी फसल के किनारे पड़े कूड़े के ढेर से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आग की चपेट में एक मकान भी आ गया, जबकि एक ट्रैक्टर चालक के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। नगला अंते, रपटपुरा और नगला भोज गांव की फसलें इस आग से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड समेत अन्य टीमें मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.