logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैना गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, भूसा उतारते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बैना गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, भूसा उतारते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था।
जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार  सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चांदी के बिस्कुट और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*
    1
    *कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चांदी के बिस्कुट और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    4
    *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया*
*आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप*
*ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना*
*सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां*
*दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू*
*आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख*
*करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति*
*अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद*
*आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    1
    खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है।
आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जैनपुर मुगलमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि कार सवार सट्टी से एक शादी समारोह से वापस औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान वैना गांव निवासी सत्यम पुत्र सत्यनारायण और प्रशांत पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. मनोज सर्राफ ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां सत्यम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार को 1बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जैनपुर मुगलमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि कार सवार सट्टी से एक शादी समारोह से वापस औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान वैना गांव निवासी सत्यम पुत्र सत्यनारायण और प्रशांत पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. मनोज सर्राफ ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां सत्यम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। राजपुर 
थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार को 1बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.