Shuru
Apke Nagar Ki App…
डेरापुर ब्लॉक् में समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित डेरापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीएमएम संगीता कुशवाहा को नए समूह गठित करने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उचित दर दुकानों पर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उन्हें पुराने समूहों से जोड़ने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार और लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
डेरापुर ब्लॉक् में समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित डेरापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीएमएम संगीता कुशवाहा को नए समूह गठित करने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उचित दर दुकानों पर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उन्हें पुराने समूहों से जोड़ने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार और लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डेरापुर के कई गावों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक डेरापुर। मंगलवार को करीब 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय डेरापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम ने संयुक्त रूप से सूकर (सूअर) पशुपालकों के घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। टीम ने गांव मौजपुर, लड़वापुर, नंदपुर, मवई मुक्ता, सरगांव बुजुर्ग, नगर पंचायत डेरापुर और कुरला में पहुंचकर पशुपालकों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग और फाइलेरिया जैसी संचारी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि सूअर पालन स्थल के आसपास गंदगी न रहने दें और कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर व पशुशालाओं की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान के तहत सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा उतार रहा था। जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी किसान अमित कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में पहुंचे थे। वहां प्रेशर ट्रॉली से भूसा पलटते समय पास से गुजर रही झूलती हाई टेंशन लाइन ट्रॉली की चपेट में आ गई। अचानक तार टूटकर ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उम्मीद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी, बेटा मोहित और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खेतों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तार काफी समय से झूल रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।1
- औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत बृजेश कुमार ने मंगलवार शाम दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतें सुनें। नवागत डीएम ने बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और टीमवर्क के साथ जिले के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।1
- अयाना। थाना क्षेत्र के इकबालपुर में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे तीन किसानों की गेहूं की फसल जल गई। इकबालपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गांव के रोशनलाल, सेंगनपुर निवासी लला खान ने साझेदारी में गेहूं की फसल की थी। हार्वेस्टर से गेहूं कटवाने के बाद किसान रीपर मशीन से भूसा बनवा रहे थे। इस दौरान मशीन से निकली चिंगारी से डोरीलाल के खेत में आग लग गई। पास मौजूद किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया तबतक डोरीलाल की खेत में खड़ी पांच विश्वा गेहूं की फसल, वीरेंद्र के 13 गट्ठे व सेंगनपुर निवासी रविकांत के 8 गेहूं के गट्ठे जलकर राख हो गए। लेखपाल योगेश कुमार ने बताया कि भूसा बनाने के दौरान रीपर मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी थी। पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी।3
- *पूर्व जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद यह प्रशासनिक बदलाव हुआ।* *जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।* *सभी अधिकारियों को निर्देश—रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अनिवार्य रूप से जनता की शिकायतें सुनें और उसके बाद ही फील्ड में जाएं।* *जिलाधिकारी का सख्त संदेश—जनता को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा, हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।* *अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न जिलों में काम का लाभ औरैया के विकास में लगाया जाएगा, समन्वय और पारदर्शिता पर रहेगा पूरा जोर।*4
- औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जहां खुशियों के बीच मातम पसर गया। थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में मां और उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और पांच महीने की दुधमुंही बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गए। जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव के निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर पहुंचाने जा रहे थे। शिवम अपनी बाइक से पत्नी और दो बच्चों—3 वर्षीय बेटे पुष्पम और 5 माह की बेटी सिद्धी—के साथ औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव की ओर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी और पुष्पम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर और सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान। फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी। घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।1
- डेरापुर ब्लॉक् में समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित डेरापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीएमएम संगीता कुशवाहा को नए समूह गठित करने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उचित दर दुकानों पर महिलाओं के आधार कार्ड लेकर उन्हें पुराने समूहों से जोड़ने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार और लेखाकार सोनेलाल संखवार मौजूद रहे।1