डेरापुर के कई गावों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक डेरापुर। मंगलवार को करीब 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय डेरापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम ने संयुक्त रूप से सूकर (सूअर) पशुपालकों के घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। टीम ने गांव मौजपुर, लड़वापुर, नंदपुर, मवई मुक्ता, सरगांव बुजुर्ग, नगर पंचायत डेरापुर और कुरला में पहुंचकर पशुपालकों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग और फाइलेरिया जैसी संचारी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि सूअर पालन स्थल के आसपास गंदगी न रहने दें और कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर व पशुशालाओं की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान के तहत सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।
डेरापुर के कई गावों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक डेरापुर। मंगलवार को करीब 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय डेरापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम ने संयुक्त रूप से सूकर (सूअर) पशुपालकों के घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। टीम ने गांव मौजपुर, लड़वापुर, नंदपुर, मवई मुक्ता, सरगांव बुजुर्ग, नगर पंचायत डेरापुर और कुरला में पहुंचकर पशुपालकों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग और फाइलेरिया जैसी संचारी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि सूअर पालन स्थल के आसपास गंदगी न रहने दें और कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर व पशुशालाओं की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान के तहत सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।
- राजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जैनपुर मुगलमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि कार सवार सट्टी से एक शादी समारोह से वापस औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान वैना गांव निवासी सत्यम पुत्र सत्यनारायण और प्रशांत पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. मनोज सर्राफ ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां सत्यम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार को 1बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया। नए जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।1
- औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय1
- *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *जनपद औरैया के पुर्वा सुजान फीडर के अंतर्गत आने वाली पंचायत जीवा सिरसानी के मैंन रोड पर एलटी लाइन केबल बेहद नीचे लटकी हुई है* *जो मौत को दावत दे रही है कभी बच्चों से भरी बस में लगती है तो कभी ट्रैक्टर , पिकअप की बॉडी में छूकर निकलती है* ग्रामीणों का कहना है इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु बिजली विभाग के बड़ी लापरवाही होने के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है किसी दिन बड़ा हादसा होगा ग्रामीणों ने मिलकर खंबा भी गणवा दिया है परंतु बिजली विभाग की तरफ से उस पर एलटी लाइन नहीं रखी जा रही है बिजली विभाग के अधिकारी हादसे का इंतजार कर रहे हैं2
- औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है और किसी भी स्थिति में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। नवागत जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।1
- *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*4
- सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।1
- औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं।1
- इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र में भीषण आग से हड़कंप मच गया। तीन गांवों की गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। उक्त घटना में सैकड़ों बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी जारी है।बताया जा रहा है कि सूखी फसल के किनारे पड़े कूड़े के ढेर से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आग की चपेट में एक मकान भी आ गया, जबकि एक ट्रैक्टर चालक के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। नगला अंते, रपटपुरा और नगला भोज गांव की फसलें इस आग से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड समेत अन्य टीमें मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।1