logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा में स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी: बिजली बिल जमा होने के बाद भी कटौती, उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर जताया विरोध सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।

2 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सिकंदरा में स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी: बिजली बिल जमा होने के बाद भी कटौती, उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर जताया विरोध सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू
डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *औरैया शादी समारोह में बिना निमंत्रण के जाना युवक को पड़ा भारी,लोगों ने की मारपीट,युवक पहुंचा अस्पताल*
    1
    *औरैया शादी समारोह में बिना निमंत्रण के जाना युवक को पड़ा भारी,लोगों ने की मारपीट,युवक पहुंचा अस्पताल*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया।
घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    1
    विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई।
ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।
    1
    सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की।
उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    1
    *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…*
*ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक*
*फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.