संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संगठन को मजबूत करने और रोजगार सेवकों के हितों की आवाज बुलंद करने पर दिया जोर संदलपुर। रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई संदलपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी में धनंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष नैप्लापुर को ब्लॉक संरक्षक, लोकेन्द्र सिंह पाल को महामंत्री, सुनील कुमार पाल को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी तथा जयगोपाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संतोष कुमार हथुमा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीषा शुक्ला को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, रजिया खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, रामकेश को सह संगठन मंत्री, मोहम्मद जलीस को प्रवक्ता, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, मिथलेश कुमारी को सह मीडिया प्रभारी तथा अरुण प्रताप सिंह को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संगठन को मजबूत करने और रोजगार सेवकों के हितों की आवाज बुलंद करने पर दिया जोर संदलपुर। रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई संदलपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी में धनंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष नैप्लापुर को ब्लॉक संरक्षक, लोकेन्द्र सिंह पाल को महामंत्री, सुनील कुमार पाल को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी तथा जयगोपाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संतोष कुमार हथुमा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीषा शुक्ला को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, रजिया खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, रामकेश को सह संगठन मंत्री, मोहम्मद जलीस को प्रवक्ता, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, मिथलेश कुमारी को सह मीडिया प्रभारी तथा अरुण प्रताप सिंह को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
- सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के पास 3 सितंबर की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में गांव में ही शव का दाह संस्कार किया गया। सबलपुर गांव निवासी मनोहर मानसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अनमोल (20) 3 सितंबर की शाम अपने रिश्तेदार संदीप के साथ मोटरसाइकिल से मंगलपुर आ रहा था। सबलपुर मोड़ के पास अचानक मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसके बाद संदीप मिस्त्री को बुलाने के लिए चला गया, जबकि अनमोल मोटरसाइकिल के पास ही बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान सिकहिला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनमोल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां राममूर्ति बदहवास हो गईं। पिता मनोहर मानसिंह, भाई अचरज सिंह और बहन भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर रात शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पिता की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बुधवार दोपहर दो बजे मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है1
- सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दी जानकारी जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।1
- संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार संदलपुर। रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई संदलपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। नई कार्यकारिणी में धनंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष नैप्लापुर को ब्लॉक संरक्षक, लोकेन्द्र सिंह पाल को महामंत्री, सुनील कुमार पाल को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी तथा जयगोपाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संतोष कुमार हथुमा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीषा शुक्ला को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, रजिया खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, रामकेश को सह संगठन मंत्री, मोहम्मद जलीस को प्रवक्ता, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, मिथलेश कुमारी को सह मीडिया प्रभारी तथा अरुण प्रताप सिंह को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद साथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।1
- चरित्र शंका व संपत्ति विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को संयुक्त पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो अंगौछे भी बरामद किए हैं। थाना बेला पुलिस ने मृतका के पिता तेजराम राजपूत की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार (निवासी अचनकापुर, कन्नौज) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352 और 351(3) की बढ़ोतरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी शादी 2015 में रेखा से हुई थी। वह ससुराल में रहकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। संपत्ति हड़पने के लिए उसने रेखा के नाम की 3 बीघा जमीन और प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया था। गत 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को इसी विवाद में उसने अंगौछे से गला व मुंह दबाकर रेखा (35 वर्ष) की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे में ताला लगाकर चाबी अपने ससुर को खेत पर देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- औरैया,मूसलाधार बारिश से पढ़ीन दरवाजा की गलियां जलमग्न, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें औरैया,लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ींन दरवाजा की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है गलियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने यूजीसी की कथित विवादित एवं भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी कोई नीति नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों अथवा किसी वर्ग में भेदभाव या असमानता की भावना उत्पन्न हो। ज्ञापन में यूजीसी की विवादित नीतियों एवं प्रावधानों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें रोलबैक करने, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया गया। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह किसी वर्ग के अधिकारों का विरोध नहीं करता, बल्कि सभी के लिए समान अधिकार और न्याय की संवैधानिक भावना के साथ कार्य करता है। इस दौरान सागर शुक्ला, आयुष शुक्ला एडवोकेट, हरिभूषण अवस्थी एडवोकेट, सरस दुबे, ओमजी द्विवेदी, विशाल पांडेय, विनोद तिवारी, रोहित त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी, मनोज नायक, अंजुली मिश्रा, कांति भदौरिया, गोपाल शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, बलराम राजपूत एडवोकेट, तन्मय शुक्ला, राजा अवस्थी, अनुराग अवस्थी, आरती नंदन एडवोकेट, शशिकांत तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा एडवोकेट, जितेंद्र सेंगर और अरुण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सिकंदरा में सर्विस रोड पर डग्गामार वाहनों का कब्जा, रोक के बावजूद धड़ल्ले से निकल रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में उड़ रही नियमों की धज्जियां सिकंदरा। कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर ऑटो, मैजिक समेत अन्य डग्गामार वाहन चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे सर्विस रोड से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति भी बन रही है। वहीं सिकंदरा से झींझक मार्ग पर जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बावजूद ट्रक समेत अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से निकलते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बिरहाना ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए आवागमन कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैफिक कर्मी मौके पर ड्यूटी करते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद सर्विस रोड पर डग्गामार वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहे और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। इससे जिला प्रशासन के आदेशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से डग्गामार वाहनों को व्यवस्थित कराने और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।1
- 12 सितंबर को औरैया आएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना बेला/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में हई हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*1