logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया,मूसलाधार बारिश से पढ़ीन दरवाजा की गलियां जलमग्न, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें औरैया,लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ींन दरवाजा की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है गलियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

10 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना बेला/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में हई हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    1
    *थाना बेला/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में हई  हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया,मूसलाधार बारिश से पढ़ीन दरवाजा की गलियां जलमग्न, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें औरैया,लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ींन दरवाजा की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है गलियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
    1
    औरैया,मूसलाधार बारिश से पढ़ीन दरवाजा की गलियां जलमग्न, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
औरैया,लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ींन दरवाजा की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है गलियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने यूजीसी की कथित विवादित एवं भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी कोई नीति नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों अथवा किसी वर्ग में भेदभाव या असमानता की भावना उत्पन्न हो। ज्ञापन में यूजीसी की विवादित नीतियों एवं प्रावधानों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें रोलबैक करने, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया गया। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह किसी वर्ग के अधिकारों का विरोध नहीं करता, बल्कि सभी के लिए समान अधिकार और न्याय की संवैधानिक भावना के साथ कार्य करता है। इस दौरान सागर शुक्ला, आयुष शुक्ला एडवोकेट, हरिभूषण अवस्थी एडवोकेट, सरस दुबे, ओमजी द्विवेदी, विशाल पांडेय, विनोद तिवारी, रोहित त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी, मनोज नायक, अंजुली मिश्रा, कांति भदौरिया, गोपाल शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, बलराम राजपूत एडवोकेट, तन्मय शुक्ला, राजा अवस्थी, अनुराग अवस्थी, आरती नंदन एडवोकेट, शशिकांत तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा एडवोकेट, जितेंद्र सेंगर और अरुण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

औरैया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने यूजीसी की कथित विवादित एवं भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी कोई नीति नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों अथवा किसी वर्ग में भेदभाव या असमानता की भावना उत्पन्न हो।
ज्ञापन में यूजीसी की विवादित नीतियों एवं प्रावधानों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें रोलबैक करने, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया गया।
मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह किसी वर्ग के अधिकारों का विरोध नहीं करता, बल्कि सभी के लिए समान अधिकार और न्याय की संवैधानिक भावना के साथ कार्य करता है। इस दौरान सागर शुक्ला, आयुष शुक्ला एडवोकेट, हरिभूषण अवस्थी एडवोकेट, सरस दुबे, ओमजी द्विवेदी, विशाल पांडेय, विनोद तिवारी, रोहित त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी, मनोज नायक, अंजुली मिश्रा, कांति भदौरिया, गोपाल शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, बलराम राजपूत एडवोकेट, तन्मय शुक्ला, राजा अवस्थी, अनुराग अवस्थी, आरती नंदन एडवोकेट, शशिकांत तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा एडवोकेट, जितेंद्र सेंगर और अरुण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पिंडार्थू नहर पुल के नीचे फंसे कई मृत पशु, दुर्गंध से राहगीर परेशान, बीमारी फैलने के डर से ग्रामीणों में दहशत सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव के पास से निकली नहर के पुल के नीचे कई मृत पशु फंसे हुए हैं। कई दिनों से मृत पशुओं के पड़े रहने के कारण आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर पुल से गुजरने वाले लोग मुंह और नाक बंद कर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि औरैया जनपद की ओर से मृत पशु पानी के साथ बहकर आते हैं और पिंडार्थू नहर पुल के नीचे फंस जाते हैं। बुधवार सुबह भी इसी पुल के नीचे एक युवक का शव फंसा मिला था, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बताया कि मृत पशुओं को हटवाने और नहर की सफाई कराने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मृत पशुओं के सड़ने से ग्रामीणों को संक्रमण और बीमारी फैलने का भय सता रहा है। मामले में नहर विभाग के जेई ने बताया कि मृत पशुओं के फंसे होने की जानकारी मिली है। जल्द ही मौके पर साफ-सफाई कराकर मृत पशुओं को हटवाया जाएगा।
    1
    पिंडार्थू नहर पुल के नीचे फंसे कई मृत पशु, दुर्गंध से राहगीर परेशान, बीमारी फैलने के डर से ग्रामीणों में दहशत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव के पास से निकली नहर के पुल के नीचे कई मृत पशु फंसे हुए हैं। कई दिनों से मृत पशुओं के पड़े रहने के कारण आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर पुल से गुजरने वाले लोग मुंह और नाक बंद कर निकलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि औरैया जनपद की ओर से मृत पशु पानी के साथ बहकर आते हैं और पिंडार्थू नहर पुल के नीचे फंस जाते हैं। बुधवार सुबह भी इसी पुल के नीचे एक युवक का शव फंसा मिला था, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बताया कि मृत पशुओं को हटवाने और नहर की सफाई कराने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मृत पशुओं के सड़ने से ग्रामीणों को संक्रमण और बीमारी फैलने का भय सता रहा है।
मामले में नहर विभाग के जेई ने बताया कि मृत पशुओं के फंसे होने की जानकारी मिली है। जल्द ही मौके पर साफ-सफाई कराकर मृत पशुओं को हटवाया जाएगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पिंडार्थू नहर पुल में फंसा मिला दो दिन से लापता किसान का शव, धान की फसल में पानी लगाने गया था , परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    पिंडार्थू नहर पुल में फंसा मिला दो दिन से लापता किसान का शव, धान की फसल में पानी लगाने गया था , परिजनों में मचा कोहराम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था।
मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां संगठन को मजबूत करने और रोजगार सेवकों के हितों की आवाज बुलंद करने पर दिया जोर संदलपुर। रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई संदलपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी में धनंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष नैप्लापुर को ब्लॉक संरक्षक, लोकेन्द्र सिंह पाल को महामंत्री, सुनील कुमार पाल को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी तथा जयगोपाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संतोष कुमार हथुमा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीषा शुक्ला को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, रजिया खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, रामकेश को सह संगठन मंत्री, मोहम्मद जलीस को प्रवक्ता, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, मिथलेश कुमारी को सह मीडिया प्रभारी तथा अरुण प्रताप सिंह को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
    1
    संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
संदलपुर में रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
संगठन को मजबूत करने और रोजगार सेवकों के हितों की आवाज बुलंद करने पर दिया जोर
संदलपुर। रोजगार सेवक पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई संदलपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
कार्यकारिणी में धनंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष नैप्लापुर को ब्लॉक संरक्षक, लोकेन्द्र सिंह पाल को महामंत्री, सुनील कुमार पाल को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी तथा जयगोपाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा संतोष कुमार हथुमा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीषा शुक्ला को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, रजिया खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री, रामकेश को सह संगठन मंत्री, मोहम्मद जलीस को प्रवक्ता, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, मिथलेश कुमारी को सह मीडिया प्रभारी तथा अरुण प्रताप सिंह को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यकारिणी विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाईट
    1
    हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाईट
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिंडार्थू नहर पुल में फंसा मिला दो दिन से लापता किसान का शव, धान की फसल में पानी लगाने गया था , परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पिंडार्थू नहर पुल में फंसा मिला दो दिन से लापता किसान का शव, धान की फसल में पानी लगाने गया था , परिजनों में मचा कोहराम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था।
मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के पास 3 सितंबर की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में गांव में ही शव का दाह संस्कार किया गया। सबलपुर गांव निवासी मनोहर मानसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अनमोल (20) 3 सितंबर की शाम अपने रिश्तेदार संदीप के साथ मोटरसाइकिल से मंगलपुर आ रहा था। सबलपुर मोड़ के पास अचानक मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसके बाद संदीप मिस्त्री को बुलाने के लिए चला गया, जबकि अनमोल मोटरसाइकिल के पास ही बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान सिकहिला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनमोल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां राममूर्ति बदहवास हो गईं। पिता मनोहर मानसिंह, भाई अचरज सिंह और बहन भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर रात शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पिता की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बुधवार दोपहर दो बजे मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है
    1
    सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
सबलपुर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के पास 3 सितंबर की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में गांव में ही शव का दाह संस्कार किया गया।
सबलपुर गांव निवासी मनोहर मानसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अनमोल (20) 3 सितंबर की शाम अपने रिश्तेदार संदीप के साथ मोटरसाइकिल से मंगलपुर आ रहा था। सबलपुर मोड़ के पास अचानक मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसके बाद संदीप मिस्त्री को बुलाने के लिए चला गया, जबकि अनमोल मोटरसाइकिल के पास ही बैठा था।
आरोप है कि इसी दौरान सिकहिला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनमोल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां राममूर्ति बदहवास हो गईं। पिता मनोहर मानसिंह, भाई अचरज सिंह और बहन भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर रात शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
पिता की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बुधवार दोपहर दो बजे मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.