logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागद्वारी के रास्ते की रेलिंग में जुगाड़ का काम है,रास्ते मे गड्डो को भी नही भरा गया मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया है ,मार्ग सुधार के लिए लाखो रु का बजट आता है।

1 hr ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नागद्वारी के रास्ते की रेलिंग में जुगाड़ का काम है,रास्ते मे गड्डो को भी नही भरा गया मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया है ,मार्ग सुधार के लिए लाखो रु का बजट आता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नागद्वारी के रास्ते की रेलिंग में जुगाड़ का काम है,रास्ते मे गड्डो को भी नही भरा गया मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया है ,मार्ग सुधार के लिए लाखो रु का बजट आता है।
    1
    नागद्वारी के रास्ते की रेलिंग में जुगाड़ का काम है,रास्ते मे गड्डो को भी नही भरा गया
मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया है ,मार्ग सुधार के लिए लाखो रु का बजट आता है।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • https://youtu.be/qxOwakjI8yw?si=Q716yohOP8cAMQ7l Gadarwara चीचली जमीन मामले में दूसरे पक्ष के लोगों की जुबानी एक पक्षीय कार्यवाही की कहानी #चीचली #गाडरवारा
    1
    https://youtu.be/qxOwakjI8yw?si=Q716yohOP8cAMQ7l
Gadarwara चीचली जमीन मामले में दूसरे पक्ष के लोगों की जुबानी एक पक्षीय कार्यवाही की कहानी
#चीचली #गाडरवारा
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बरसो रे मेघा सावन का महीना छमक छमक छम छम को बरसो रे मेघा
    1
    बरसो रे मेघा सावन का महीना छमक छमक छम छम को बरसो रे मेघा
    user_Giriraj lodhi
    Giriraj lodhi
    Agricultural production देवरी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भीषण जाम के बीच मोटरसाइकिल से मूंग खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा सावलखेड़ा स्थित ग्राम बेराखेड़ी के सफल एग्रोटेक वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, खरीदी व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी समिति और वेयरहाउस संचालकों को फटकार, प्रतिदिन 35–40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश फोटो 01-02 नर्मदापुरम। जिले में मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के बीच बढ़ती आवक और किसानों की लंबी कतारों के कारण प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डोलरिया तहसील के सावलखेड़ा स्थित ग्राम बेराखेड़ी के सफल एग्रोटेक वेयरहाउस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा अचानक मोटरसाइकिल से खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। मूंग की बंपर आवक के कारण वेयरहाउस तक पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। कई किसान घंटों से अपनी उपज लेकर तौल का इंतजार कर रहे थे। जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने अपनी सरकारी गाड़ी बीच रास्ते में रुकवाई और स्थानीय मोटरसाइकिल से खरीदी केंद्र तक पहुंचे। कलेक्टर को इस तरह अचानक मौके पर देखकर अधिकारी, कर्मचारी और वेयरहाउस प्रबंधन के लोग सक्रिय हो गए। किसानों से सीधे पूछी समस्याएं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत की। किसानों ने बताया कि कई बार तौल कार्य देर से शुरू होता है, जिससे उन्हें सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ता है। कुछ किसानों ने बारदाने की कमी, श्रमिकों की अपर्याप्त संख्या और तौल कांटों के कम संचालन की शिकायत भी की। कलेक्टर ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और कहा कि खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से हर हाल में शुरू हो तौल कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन कार्य प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से हर हाल में शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर तौल की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वेयरहाउस संचालकों और समिति प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खरीदी शुरू होने में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पांच तौल कांटे और अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश मौके पर व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए— केंद्र पर कम से कम पांच तौल कांटे तत्काल संचालित किए जाएं। - अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था की जाए। - बारदाने का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रखा जाए। - ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अलग-अलग लाइन बनाकर व्यवस्थित प्रवेश कराया जाए। - किसानों की उपज की तत्काल तौल और उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती आवक को देखते हुए व्यवस्थाएं उसी अनुपात में मजबूत करना आवश्यक है, अन्यथा किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रतिदिन 35–40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति और सफल एग्रोटेक वेयरहाउस के संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन कम से कम 35 से 40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र की क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं होने से किसानों की कतार लगातार बढ़ रही है, जिसे तत्काल नियंत्रित करना जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि यदि प्रतिदिन निर्धारित संख्या में तौल नहीं हुई तो इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। समिति की होगी पूरी जवाबदेही कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि बारदाना, तौल कांटे, श्रमिक, परिवहन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सहकारी समिति और वेयरहाउस प्रबंधन की होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र की नियमित निगरानी की जाए और प्रतिदिन की तौल प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जाम की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मार्ग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र के आसपास वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए जाएं, ताकि मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति न बने। स्थानीय प्रशासन को किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रॉलियों की क्रमवार एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम सहित अधिकारी रहे मौजूद औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सहकारिता विभाग के अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारी, वेयरहाउस प्रबंधन तथा उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मौके पर ही कई व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि मूंग खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अंत में कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जहां भी अव्यवस्थाएं मिलेंगी वहां प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करेगा।
    2
    भीषण जाम के बीच मोटरसाइकिल से मूंग खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा

सावलखेड़ा स्थित ग्राम बेराखेड़ी के सफल एग्रोटेक वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, खरीदी व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
समिति और वेयरहाउस संचालकों को फटकार, प्रतिदिन 35–40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश
फोटो 01-02
नर्मदापुरम। जिले में मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के बीच बढ़ती आवक और किसानों की लंबी कतारों के कारण प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डोलरिया तहसील के सावलखेड़ा स्थित ग्राम बेराखेड़ी के सफल एग्रोटेक वेयरहाउस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा अचानक मोटरसाइकिल से खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। मूंग की बंपर आवक के कारण वेयरहाउस तक पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। कई किसान घंटों से अपनी उपज लेकर तौल का इंतजार कर रहे थे। जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने अपनी सरकारी गाड़ी बीच रास्ते में रुकवाई और स्थानीय मोटरसाइकिल से खरीदी केंद्र तक पहुंचे। कलेक्टर को इस तरह अचानक मौके पर देखकर अधिकारी, कर्मचारी और वेयरहाउस प्रबंधन के लोग सक्रिय हो गए।
किसानों से सीधे पूछी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत की। किसानों ने बताया कि कई बार तौल कार्य देर से शुरू होता है, जिससे उन्हें सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ता है। कुछ किसानों ने बारदाने की कमी, श्रमिकों की अपर्याप्त संख्या और तौल कांटों के कम संचालन की शिकायत भी की। कलेक्टर ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और कहा कि खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
सुबह 9:30 बजे से हर हाल में शुरू हो तौल
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन कार्य प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से हर हाल में शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर तौल की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वेयरहाउस संचालकों और समिति प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खरीदी शुरू होने में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पांच तौल कांटे और अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश
मौके पर व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए— केंद्र पर कम से कम पांच तौल कांटे तत्काल संचालित किए जाएं।
- अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था की जाए।
- बारदाने का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रखा जाए।
- ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अलग-अलग लाइन बनाकर व्यवस्थित प्रवेश कराया जाए।
- किसानों की उपज की तत्काल तौल और उठाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बढ़ती आवक को देखते हुए व्यवस्थाएं उसी अनुपात में मजबूत करना आवश्यक है, अन्यथा किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
प्रतिदिन 35–40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति और सफल एग्रोटेक वेयरहाउस के संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन कम से कम 35 से 40 ट्रॉली की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र की क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं होने से किसानों की कतार लगातार बढ़ रही है, जिसे तत्काल नियंत्रित करना जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि यदि प्रतिदिन निर्धारित संख्या में तौल नहीं हुई तो इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
समिति की होगी पूरी जवाबदेही
कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि बारदाना, तौल कांटे, श्रमिक, परिवहन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सहकारी समिति और वेयरहाउस प्रबंधन की होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र की नियमित निगरानी की जाए और प्रतिदिन की तौल प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जाम की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मार्ग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र के आसपास वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए जाएं, ताकि मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति न बने। स्थानीय प्रशासन को किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रॉलियों की क्रमवार एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम सहित अधिकारी रहे मौजूद
औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सहकारिता विभाग के अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारी, वेयरहाउस प्रबंधन तथा उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मौके पर ही कई व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि मूंग खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अंत में कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जहां भी अव्यवस्थाएं मिलेंगी वहां प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करेगा।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा मोदी सरकार की E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति पर दिया गया तीखा राजनीतिक हमला E20 ईंधन और विवाद बयान का अर्थ: राहुल गांधी ने कहा कि आम तौर पर कहा जाता है कि "दाल में कुछ काला है", लेकिन E20 के मामले में पूरी व्यवस्था ही संदेहास्पद और खराब है। मुख्य आरोप: सरकार की इस पॉलिसी से गाड़ियों के माइलेज पर असर पड़ने, इंजन खराब होने और जनता की गाढ़ी कमाई चोरी होने की बात कही गई है E20 क्या है: E20 पेट्रोल का वह मिश्रण है जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। सरकार इसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बताती है, जबकि विपक्ष इसे लेकर हमलावर है। राहुल गांधी के इस बयान और वीडियो को देखे
    1
    नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा मोदी सरकार की E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति पर दिया गया तीखा राजनीतिक हमला
E20 ईंधन और विवाद
बयान का अर्थ: राहुल गांधी ने कहा कि आम तौर पर कहा जाता है कि "दाल में कुछ काला है", लेकिन E20 के मामले में पूरी व्यवस्था ही संदेहास्पद और खराब है। 
मुख्य आरोप: सरकार की इस पॉलिसी से गाड़ियों के माइलेज पर असर पड़ने, इंजन खराब होने और जनता की गाढ़ी कमाई चोरी होने की बात कही गई है
E20 क्या है: E20 पेट्रोल का वह मिश्रण है जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। सरकार इसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बताती है, जबकि विपक्ष इसे लेकर हमलावर है।
राहुल गांधी के इस बयान और वीडियो को देखे
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    4 hrs ago
  • ​इटारसी: मूंग खरीदी में देरी से भड़के किसान, पीपलधाना में लगाया चक्काजाम 🚨 ​पोस्ट डिस्क्रिप्शन: ​इटारसी के पास ग्राम पीपलधाना में मूंग की तुलाई समय पर न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। 🚜🌾 ​समय पर खरीदी न होने के कारण किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मार्ग पर हड़कंप मच गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को तुरंत सुचारू करने की मांग कर रहे हैं। 🚧 ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: ग्राम पीपलधाना (इटारसी) ​कारण: मूंग खरीदी समय पर न होना ​स्थिति: किसानों द्वारा चक्काजाम, यातायात बाधित ​मांग: तुलाई प्रक्रिया में तेजी और उचित व्यवस्था ​हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiNews #Peepaldhana #FarmerProtest #MoongKharidi #ChakkaJam #FarmersAgitation #Narmadapuram #LocalNewsUpdate #TrafficAlert ​इटारसी: मूंग खरीदी में देरी से भड़के किसान, पीपलधाना में लगाया चक्काजाम 🚨 ​पोस्ट डिस्क्रिप्शन: ​इटारसी के पास ग्राम पीपलधाना में मूंग की तुलाई समय पर न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। 🚜🌾 ​समय पर खरीदी न होने के कारण किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मार्ग पर हड़कंप मच गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को तुरंत सुचारू करने की मांग कर रहे हैं। 🚧 ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: ग्राम पीपलधाना (इटारसी) ​कारण: मूंग खरीदी समय पर न होना ​स्थिति: किसानों द्वारा चक्काजाम, यातायात बाधित ​मांग: तुलाई प्रक्रिया में तेजी और उचित व्यवस्था ​हैशटैग (Hashtags): ​#ItarsiNews #Peepaldhana #FarmerProtest #MoongKharidi #ChakkaJam #FarmersAgitation #Narmadapuram #LocalNewsUpdate #TrafficAlert
    1
    ​इटारसी: मूंग खरीदी में देरी से भड़के किसान, पीपलधाना में लगाया चक्काजाम 🚨
​पोस्ट डिस्क्रिप्शन:
​इटारसी के पास ग्राम पीपलधाना में मूंग की तुलाई समय पर न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। 🚜🌾
​समय पर खरीदी न होने के कारण किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मार्ग पर हड़कंप मच गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को तुरंत सुचारू करने की मांग कर रहे हैं। 🚧
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: ग्राम पीपलधाना (इटारसी)
​कारण: मूंग खरीदी समय पर न होना
​स्थिति: किसानों द्वारा चक्काजाम, यातायात बाधित
​मांग: तुलाई प्रक्रिया में तेजी और उचित व्यवस्था
​हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiNews #Peepaldhana #FarmerProtest #MoongKharidi #ChakkaJam #FarmersAgitation #Narmadapuram #LocalNewsUpdate #TrafficAlert
​इटारसी: मूंग खरीदी में देरी से भड़के किसान, पीपलधाना में लगाया चक्काजाम 🚨
​पोस्ट डिस्क्रिप्शन:
​इटारसी के पास ग्राम पीपलधाना में मूंग की तुलाई समय पर न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। 🚜🌾
​समय पर खरीदी न होने के कारण किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मार्ग पर हड़कंप मच गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को तुरंत सुचारू करने की मांग कर रहे हैं। 🚧
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: ग्राम पीपलधाना (इटारसी)
​कारण: मूंग खरीदी समय पर न होना
​स्थिति: किसानों द्वारा चक्काजाम, यातायात बाधित
​मांग: तुलाई प्रक्रिया में तेजी और उचित व्यवस्था
​हैशटैग (Hashtags):
​#ItarsiNews #Peepaldhana #FarmerProtest #MoongKharidi #ChakkaJam #FarmersAgitation #Narmadapuram #LocalNewsUpdate #TrafficAlert
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लाखों श्रद्धालुओं के बीच ग्रीन, क्लीन और प्लास्टिक मुक्त थीम पर होगा नागद्वारी मेला कल से शुरू होगी मध्यप्रदेश की अमरनाथ कही जाने वाली नागद्वारी यात्रा, 22 किलोमीटर पैदल ट्रैक पर रहेंगे प्रशासन के कड़े इंतजाम पिपरिया/पचमढ़ी। मध्यप्रदेश की अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा शुक्रवार 8 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित नागद्वारी धाम में भगवान नागदेव के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लगभग 22 किलोमीटर के कठिन पैदल ट्रैक को पार कर श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करते हैं। इस वर्ष जिला प्रशासन ने नागद्वारी मेले को "ग्रीन, क्लीन और प्लास्टिक मुक्त" थीम पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों ने मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगह-जगह विशेष डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा जंगल के भीतर एकत्र होने वाले कचरे को बाहर लाने के लिए विशेष फोर-व्हील वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने की तैयारी भी की गई है, ताकि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम किया जा सके। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए तथा प्लास्टिक की बोतलों और अन्य एकल उपयोग वाली प्लास्टिक सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिस वाहन में जितनी प्लास्टिक की बोतलें मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगी, वापसी के समय उतनी ही बोतलें वाहन में वापस होना अनिवार्य रहेगा। यह नियम सभी वाहनों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे वह किसी अधिकारी का वाहन ही क्यों न हो। पिपरिया एसडीएम आकिब खान (IAS) ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि जंगल के भीतर रखे गए विशेष कचरा पात्रों से नियमित रूप से कचरा एकत्र कर विशेष वाहनों के माध्यम से जंगल से बाहर भेजा जाएगा, जिससे पूरा मेला क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।
    4
    लाखों श्रद्धालुओं के बीच ग्रीन, क्लीन और प्लास्टिक मुक्त थीम पर होगा नागद्वारी मेला
कल से शुरू होगी मध्यप्रदेश की अमरनाथ कही जाने वाली नागद्वारी यात्रा, 22 किलोमीटर पैदल ट्रैक पर रहेंगे प्रशासन के कड़े इंतजाम


पिपरिया/पचमढ़ी। मध्यप्रदेश की अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा शुक्रवार 8 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित नागद्वारी धाम में भगवान नागदेव के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लगभग 22 किलोमीटर के कठिन पैदल ट्रैक को पार कर श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करते हैं। इस वर्ष जिला प्रशासन ने नागद्वारी मेले को "ग्रीन, क्लीन और प्लास्टिक मुक्त" थीम पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों ने मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगह-जगह विशेष डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा जंगल के भीतर एकत्र होने वाले कचरे को बाहर लाने के लिए विशेष फोर-व्हील वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने की तैयारी भी की गई है, ताकि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम किया जा सके।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए तथा प्लास्टिक की बोतलों और अन्य एकल उपयोग वाली प्लास्टिक सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिस वाहन में जितनी प्लास्टिक की बोतलें मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगी, वापसी के समय उतनी ही बोतलें वाहन में वापस होना अनिवार्य रहेगा। यह नियम सभी वाहनों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे वह किसी अधिकारी का वाहन ही क्यों न हो।
पिपरिया एसडीएम आकिब खान (IAS) ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि जंगल के भीतर रखे गए विशेष कचरा पात्रों से नियमित रूप से कचरा एकत्र कर विशेष वाहनों के माध्यम से जंगल से बाहर भेजा जाएगा, जिससे पूरा मेला क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नागद्वारी में पद्मशेष के प्रथम दर्शन आप सभी के लिए एक बार जरूर जाएं पचमढ़ी के नागद्वारी में पद्मशेष के साक्षात लाइव दर्शन
    1
    नागद्वारी में पद्मशेष के प्रथम   दर्शन आप सभी के लिए एक बार जरूर जाएं 
पचमढ़ी के नागद्वारी में पद्मशेष के साक्षात लाइव दर्शन
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.