logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा रुझान, रफीगंज में मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी दिशा में रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का शुक्रवार संध्या 7 बजे उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संचालक बागेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य संचालक बागेश चंद्र एवं जय किशोर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। इनसे ईंधन खर्च कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में धनबाद ईवी जोन के ऑनर जय किशोर, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा रुझान, रफीगंज में मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी दिशा में रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का शुक्रवार संध्या 7 बजे उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संचालक बागेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य संचालक बागेश चंद्र एवं जय किशोर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। इनसे ईंधन खर्च कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में धनबाद ईवी जोन के ऑनर जय किशोर, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा रुझान, रफीगंज में मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी दिशा में रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का शुक्रवार संध्या 7 बजे उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संचालक बागेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य संचालक बागेश चंद्र एवं जय किशोर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। इनसे ईंधन खर्च कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में धनबाद ईवी जोन के ऑनर जय किशोर, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा रुझान, रफीगंज में मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी दिशा में रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का शुक्रवार संध्या 7 बजे उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संचालक बागेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य संचालक बागेश चंद्र एवं जय किशोर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। इनसे ईंधन खर्च कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि एजेंसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में धनबाद ईवी जोन के ऑनर जय किशोर, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • रफीगंज थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की शपथ। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रफीगंज थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के महत्व को समझते हुए देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई रविकांत सिंह, आकाश कुमार, हैदर अली अंसारी एवं बबनजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा और राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को आत्मसात किया। इस अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
    1
    रफीगंज थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की शपथ।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रफीगंज थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के महत्व को समझते हुए देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई रविकांत सिंह, आकाश कुमार, हैदर अली अंसारी एवं बबनजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा और राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को आत्मसात किया।
इस अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पटेल चौक पर पटेल की 151 वीं जयंती मनाई गई हसपुरा बाजार स्थित पटेल पुस्तकालय में पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवियों ने शामिल हुए
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पटेल चौक पर पटेल की 151 वीं जयंती मनाई गई
हसपुरा बाजार स्थित पटेल पुस्तकालय में पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवियों ने शामिल हुए
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🪔 पहले वाली दिवाली की बात ही कुछ और थी! ❤️ याद है वो बचपन की दिवाली? घर की सफाई, मिट्टी के दीये, रंगोली, मिठाइयों की खुशबू और पूरे परिवार का एक साथ बैठकर खुशियाँ मनाना। छोटी-छोटी चीजों में भी कितनी बड़ी खुशी मिलती थी। तब दिखावे से ज्यादा अपनों का साथ मायने रखता था। न मोबाइल की भागदौड़ थी, न इतनी व्यस्त जिंदगी… बस परिवार, प्यार और ढेर सारी मुस्कुराहटें। ❤️ आज सब कुछ बदल गया है, लेकिन दिल आज भी उसी पुरानी दिवाली को याद करता है। आपको भी अपने बचपन वाली दिवाली याद आती है? 🪔❤️ #पुरानी_यादें #बचपन_की_दिवाली #परिवार #दिवाली_की_खुशियां #HappyDiwali
    1
    🪔 पहले वाली दिवाली की बात ही कुछ और थी! ❤️

याद है वो बचपन की दिवाली? घर की सफाई, मिट्टी के दीये, रंगोली, मिठाइयों की खुशबू और पूरे परिवार का एक साथ बैठकर खुशियाँ मनाना। छोटी-छोटी चीजों में भी कितनी बड़ी खुशी मिलती थी।

तब दिखावे से ज्यादा अपनों का साथ मायने रखता था। न मोबाइल की भागदौड़ थी, न इतनी व्यस्त जिंदगी… बस परिवार, प्यार और ढेर सारी मुस्कुराहटें। ❤️

आज सब कुछ बदल गया है, लेकिन दिल आज भी उसी पुरानी दिवाली को याद करता है।

आपको भी अपने बचपन वाली दिवाली याद आती है? 🪔❤️

#पुरानी_यादें #बचपन_की_दिवाली #परिवार #दिवाली_की_खुशियां #HappyDiwali
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Aurangabad, Bihar•
    13 hrs ago
  • पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा- पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा- पंचकूला स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची के साथ निर्मम मारपीट के मामले में DCP अदिति सिंह ने दी मामले की जानकारी बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है पुलिस ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर FIR दर्ज की
    1
    पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा-
पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा-
पंचकूला स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची के साथ निर्मम मारपीट के मामले में DCP अदिति सिंह ने दी मामले की जानकारी
बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है
पुलिस ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर FIR दर्ज की
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • आज केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी सभागार में समीक्षा बैठक की गई l गया, 31 अक्टूबर 2026, आगामी पर्यटक सीजन को देखते हुए बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से आज माननीय केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी, बोधगया के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रैवल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बोधगया के बौद्ध भिक्खुगण सहित विभिन्न संगठनों एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नवंबर से मार्च तक चलने वाले पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संभावित बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बोधगया विश्व के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक महाबोधि मंदिर के दर्शन एवं भ्रमण के लिए आते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बोधगया में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही पर्यटकों को बेहतर अनुभव एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाबोधि मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है। इसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को ई-रिक्शा परिचालन की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार करने को कहा गया। उन्होंने सड़क किनारे अनियोजित रूप से संचालित फुटपाथी दुकानों के कारण राहगीरों एवं पर्यटकों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को सभी दुकानों को व्यवस्थित करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी देने वाले आकर्षक एवं स्पष्ट साइनेज पर्याप्त संख्या में लगवाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को संयुक्त रूप से अगले चार दिनों के अंदर बोधगया के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक प्लान में बड़े एवं छोटे वाहनों तथा ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने के साथ पर्याप्त क्षमता वाले बड़े पार्किंग स्थलों की पहचान करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें चिह्नित कर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपाय एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महाबोधि मंदिर के बाहर प्रतिनियुक्त टूरिस्ट पुलिस पदाधिकारी को मंदिर के आसपास ई-रिक्शा के परिचालन एवं ठहराव को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिदिन मंदिर आने वाले बौद्ध भिक्खुओं को चिह्नित कर संबंधित मॉनेस्ट्री एवं मंदिर के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची बीटीएमसी कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, गया को बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा इसकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से रात्रि अवधि में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, बोधगया मठ के मठाधीश, नगर परिषद बोधगया के सभापति, अपर समाहर्ता, गया सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    आज केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी सभागार में समीक्षा बैठक की गई l 
गया, 31 अक्टूबर 2026, आगामी पर्यटक सीजन को देखते हुए बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से आज माननीय केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी, बोधगया के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रैवल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बोधगया के बौद्ध भिक्खुगण सहित विभिन्न संगठनों एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी नवंबर से मार्च तक चलने वाले पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संभावित बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बोधगया विश्व के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक महाबोधि मंदिर के दर्शन एवं भ्रमण के लिए आते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बोधगया में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही पर्यटकों को बेहतर अनुभव एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाबोधि मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है। इसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को ई-रिक्शा परिचालन की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार करने को कहा गया।
उन्होंने सड़क किनारे अनियोजित रूप से संचालित फुटपाथी दुकानों के कारण राहगीरों एवं पर्यटकों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को सभी दुकानों को व्यवस्थित करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी देने वाले आकर्षक एवं स्पष्ट साइनेज पर्याप्त संख्या में लगवाने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को संयुक्त रूप से अगले चार दिनों के अंदर बोधगया के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक प्लान में बड़े एवं छोटे वाहनों तथा ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने के साथ पर्याप्त क्षमता वाले बड़े पार्किंग स्थलों की पहचान करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें चिह्नित कर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपाय एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
महाबोधि मंदिर के बाहर प्रतिनियुक्त टूरिस्ट पुलिस पदाधिकारी को मंदिर के आसपास ई-रिक्शा के परिचालन एवं ठहराव को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिदिन मंदिर आने वाले बौद्ध भिक्खुओं को चिह्नित कर संबंधित मॉनेस्ट्री एवं मंदिर के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची बीटीएमसी कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, गया को बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा इसकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से रात्रि अवधि में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया।
बैठक में पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, बोधगया मठ के मठाधीश, नगर परिषद बोधगया के सभापति, अपर समाहर्ता, गया सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे।- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी। भारत रत्न से सम्मानित, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे। उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें देश में लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करना था। सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ, कूटनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों को भारत में एकीकृत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका यह योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने एक सशक्त, संगठित और अखंड भारत के निर्माण की नींव मजबूत की है। उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने पर विशेष बल दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरदारवल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। आज के समय में उनके विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उपस्थित सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने बालो मे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सुनील मिश्रा आकाश कुमार महेश मिश्रा अमित रंजन सुधीर कुमार शशि कुमार सनी कुमार अनिल चौरसिया धर्मेंद्र कुमारसाहित अन्य
    1
    सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित


सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे।- डा मनीष पंकज मिश्रा 
गया जी। भारत रत्न से सम्मानित, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे। उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें देश में लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करना था। सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ, कूटनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों को भारत में एकीकृत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका यह योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने एक सशक्त, संगठित और अखंड भारत के निर्माण की नींव मजबूत की है।
उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने पर विशेष बल दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरदारवल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। आज के समय में उनके विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उपस्थित सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने बालो मे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सुनील मिश्रा आकाश कुमार महेश मिश्रा अमित रंजन सुधीर कुमार शशि कुमार सनी कुमार अनिल चौरसिया धर्मेंद्र कुमारसाहित अन्य
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल के सभागार में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से रफीगंज स्थित आरबीआर हाई स्कूल के सभागार भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, स्काउट-गाइड के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार, भाजपा नेता सुबोध सिंह, बबलू सिंह एवं शुभम सिंह सहित अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश की मजबूती का आधार है। सभी नागरिकों को आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना के साथ देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    1
    रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल के सभागार में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से रफीगंज स्थित आरबीआर हाई स्कूल के सभागार भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, स्काउट-गाइड के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार, भाजपा नेता सुबोध सिंह, बबलू सिंह एवं शुभम सिंह सहित अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश की मजबूती का आधार है। सभी नागरिकों को आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना के साथ देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.