हिंदी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज समधन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कन्नौज। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज समधन में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कु. मदीहा फातिमा (कक्षा 9), द्वितीय स्थान कु. पायल (कक्षा 11) तथा तृतीय स्थान अभय पाल (कक्षा 9) ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कु. अस्मिता कुमारी (कक्षा 8), द्वितीय स्थान कु. प्रियंका पाठक (कक्षा 8) तथा तृतीय स्थान कु. हसनम बानो (कक्षा 7) ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंशा बानो (कक्षा 12), द्वितीय स्थान दिव्यांशी राजपूत (कक्षा 9) तथा तृतीय स्थान मो. दिलशान (कक्षा 8) ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री फैज़ सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन कल प्रार्थना सभा में किया जायेगा।
हिंदी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज समधन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कन्नौज। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज समधन में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कु. मदीहा फातिमा (कक्षा 9), द्वितीय स्थान कु. पायल (कक्षा 11) तथा तृतीय स्थान अभय पाल (कक्षा 9) ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कु. अस्मिता कुमारी (कक्षा 8), द्वितीय स्थान कु. प्रियंका पाठक (कक्षा 8) तथा तृतीय स्थान कु. हसनम बानो (कक्षा 7) ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंशा बानो (कक्षा 12), द्वितीय स्थान दिव्यांशी राजपूत (कक्षा 9) तथा तृतीय स्थान मो. दिलशान (कक्षा 8) ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री फैज़ सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन कल प्रार्थना सभा में किया जायेगा।
- 45 लाख की सिंथेकिट ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल. कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में मु0अ0सं0 543/2026 धारा 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह लोग पार्टनर हैं और मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। हम लोग यह मादक पदार्थ ललित नामक व्यक्ति जो उन्नाव का रहने वाला है वहां से लाये थे तथा हरदोई में एक स्थान पर डिलीवरी देने जा रहे थे। अभियुक्तगण से पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल इनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –* 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष *बरामदगी का विवरण :-* 1. 442 ग्राम MDMA 2. 02 अदद आईफोन 3. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल 4. 2010 रुपये नगद *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-* 1. उ0नि0 विश्वनाथ आर्या थाना कोतवाली कन्नौज 2. हे0का0 कुलदीप त्यागी थाना कोतवाली कन्नौज 3. का0 दुष्यन्त थाना कोतवाली कन्नौज 4. का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कन्नौज 5. का0 विष्णु चौधरी थाना कोतवाली कन्नौज 6. प्रभारी उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एएनटीएफ टीम 7. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे एएनटीएफ टीम 8. हे0का0 आलोक कुमार सिंह एएनटीएफ टीम 9. हे0का0 वेदप्रकाश दुबे एएनटीएफ टीम 10. हे0का0 सुनील राय एएनटीएफ टीम 11. का0 कृष्ण कुमार एएनटीएफ टीम 12. का0 गौरव तिवारी एएनटीएफ टीम2
- आलू को लेकर सपाइयों का कन्नौज में प्रदर्शन, जलाया सरकार का पुतला, सरकार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प कन्नौज। जिला मुख्यालय पर आलू किसानों को आलू का वाजिब मूल्य नहीं मिलने को लेकर सोमवार को सपा मुखिया के आवाहन पर सपा महिला और पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने पुलिस व्यवस्था की आंखों में धूल झोंक कर चोरी छिपे सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुतला प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जहां यह चर्चा का विषय बना रहा, वहीं कुछ सपा नेताओं ने पुतला किसने फूंका इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया। बताते चलें कि, सोमवार को सपा मुखिया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर कन्नौज के सपाइयों ने अपनी बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्शाकर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे के करीब जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जहां कई सपाई महिला पुरुष अपने अपने गले में आलू की मालाएं पहने नजर आ रहे थे वहीं सपा महिला नेत्री शशिमा सिंह दोहरे कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। पूँछने पर उनका कहना था कि वह आलू की कांवड़ डीएम को समर्पित करेंगी, ताकि किसानों की समस्या सरकार तक पहुंच सके और उन्हें आलू का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में जिले के कई सपा महिला पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आलू की कांवड़ और कई सपाइयों के गले में आलू की माला देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी रही। कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ताहिर हुसैन सिद्दकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सन्तोष यादव, संगीत कटियार सहित दिनेश बॉथम, सलोवा नेता अंशू पाल, इंद्रेश यादव, दिलशाद हुसैन,कलीमुद्दीन खान, हबीब हसन, कुक्कू चौहान,आदि का कहना था कि किसानों को आलू का वाजिब दाम नहीं मिलने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो कर्ज में डूबे हुए हैं। बच्चों की शादी से लेकर घर खर्च, आदि कई समस्याओं से जूझ रहे आलू किसानों की समस्या को सरकार अनसुना कर रही है। सपाई नेताओं का कहना था कि, सरकार किसानों से अधिक कावंड यात्राओं पर अधिक ध्यान दे रही है, इसलिए कांवड़ यात्रा निकाल कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा जा रहा है, इसके अलावा कांवड़ डीएम को समर्पित कि जा रही है कि उनके माध्यम से सरकार किसानों की समस्या को सुने और उसका निदान करे। सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर जिले के कई थानों का पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद नजर आया। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, कन्नौज कोतवाली जितेंद्र प्रताप, तिर्वा, गुरसहायगंज का भी पुलिस बल मौजूद रहा। कलेक्ट्रेट रोड पर जाम की स्थित से निपटने को ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। ट्रैफिक इंचार्ज रवी शंकर त्रिपाठी और टीएसआई अरशद अली के साथ कई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताते चलें कि, जहां एक ओर सपाइयों का प्रदर्शन जारी था वहीं दूसरी ओर मौका पाकर और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सपाइयों के एक समूह ने सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी कन्नौज जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल और सपाइयों के बीच तीखी झड़प भी होती नजर आई। बताते चलें कि आलू किसानों को लेकर सपा का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन होना था। एक ओर जहां बड़ी संख्या में सपाई आलू किसानों की लेकर प्रदर्शन में जुटे हुए थे वहीं दूसरी ओर एडीएम आवास के सामने ग्राउंड में लगे टेंट पर कुछ सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सपाइयों के एक झुंड ने टेंट के पीछे जाकर सरकार का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कुछ महिला पुरुष सपाई भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नजर जमाए पुलिस को जैसे ही टेंट के पीछे से धुंआ निकलता नजर आया तो सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल टेंट के पीछे की ओर दौड़ पड़ा। इस बीच जहां सपाई सरकार के पुतले को आग लगा चुके थे वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाना से नाराज एक सपा नेत्री ने इस पर आपत्ति भी जताई। आखिर पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीनने के बाद बुझा दिया। इस दौरान सपाइयों की कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से झड़प भी होती नजर आई। सरकार का पुतला दहन करने की सपाइयों की योजना जहां सफल रही वहीं चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस बल की कड़ी निगरानी के बीच आखिर पुतला कैसे धरना स्थल तक पहुंच गया और जल भी गया, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने जब पुतला दहन करने वालों के बारे में खोजबीन शुरू की और कुछ सपा नेताओं जय कुमार तिवारी, शशिमा सिंह दोहरे आदि से इस मामले में जानकारी की तो सपा नेताओं ने अनभिज्ञता जता दी। आशंका जताई गई कि, किसी सपा नेता की कार से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुतला धरना स्थल तक ले जाया गया और मौका पाकर पुतले को जलाया गया। इस दौरान जहां आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन में जुटी भीड़ पुतला जलने की खबर पर मौके की ओर दौड़ने लगी, वहीं इस दौरान कुछ समय तक अफरा तफरी का भी माहौल नजर आया। आखिर जिले के सपा नेताओं ने आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन को सफल होने का दावा किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाई, लोगों की भीड़ और पुलिस बल मौजूद नजर आया।1
- Civil Engineer को दिल से सलाम ❤️👷♂️ | Civil Engineer Life | Engineers Day Special | 15 September 📝 YouTube Description ईंट, सीमेंट और स्टील से सिर्फ इमारत नहीं, सपनों की नींव बनाते हैं। 🏗️ धूप, बारिश और मुश्किलों के बीच भी साइट पर अपना फर्ज निभाने वाले हर Civil Engineer को दिल से सलाम। 👷♂️❤️ हर मजबूत सड़क, पुल, बिल्डिंग और बड़े Construction Project के पीछे Civil Engineers की मेहनत, जिम्मेदारी और तकनीकी ज्ञान होता है। इस Engineers Day पर सभी Civil Engineers और Engineers को दिल से सम्मान। 🇮🇳 मेहनत करते रहिए, सीखते रहिए और देश के निर्माण में अपना योगदान देते रहिए। 🏗️🇮🇳 Happy Engineers Day! 🎉👷♂️ 🔎 SEO Keywords Civil Engineer Civil Engineer Life Civil Engineering Civil Engineer Motivation Civil Engineer Motivation Hindi Civil Engineer Status Civil Engineer Video Engineers Day 2026 Engineers Day Special 15 September Engineers Day Civil Engineering Site Work Construction Engineer Civil Site Engineer Civil Engineer Life in India Engineering Motivation #️⃣ Hashtags #CivilEngineer #CivilEngineering #CivilEngineerLife #EngineerLife #EngineerMotivation #EngineersDay #EngineersDay2026 #15September #Construction #ConstructionLife #SiteEngineer #Engineering #CivilSite #JaiHind 🇮🇳1
- *ग्रामीण बैंक के कैशियर पर दबंगई का आरोप, दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी का वीडियो वायरल* *चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्रामीण बैंक शाखा दिलीप नगर में तैनात एक कैशियर पर दबंगई का आरोप सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कैशियर वैभव दीक्षित बैंक शाखा से बाहर निकलकर एक व्यक्ति की दुकान पर पहुंच गया और वहां रुतबे भरे अंदाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि कैशियर ने दुकानदार को देख लेने तक की धमकी भी दी। घटना से पीड़ित दुकानदार भयभीत है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में बैंक कर्मी के इस व्यवहार को लेकर आक्रोश है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया। कानपुर सिरकी मोहाल चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का गंभीर आरोप। हमारे अनुसार सिरकी मोहाल चौकी कलेक्टरगंज थाने में आती है पीड़ित अमन अग्रवाल को पुलिस जबरन पकड़कर चौकी ले आई थी। आरोप है कि निर्दोष अमन को पूरी रात चौकी में बंधक बनाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा गया। युवक के शरीर पर पट्टे की मार और चोटों के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई तत्काल सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर आक्रोशित विधायक पुलिस चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधायक अमिताभ बाजपेई ने दोषी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक का दो टूक अल्टीमेटमजब तक दोषी दारोगा पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।4
- *उन्नाव समाचार फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* *उन्नाव समाचार* *फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* हरदोई सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में १० बीघे भूमि में बिना मैप स्वीकृति के किये गए प्लाटिंग को किया गया ध्यवस्त लगभग 1.5 करोड़ के मूल्य की भूमि को कराया गया ध्यवस्त शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण1
- आलू की माला पहनकर जयकुमार तिवारी ने जताया विरोध, सरकार पर साधा निशाना आलू की माला पहनकर जयकुमार तिवारी ने जताया विरोध, सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सपा के वरिष्ठ नेता जयकुमार तिवारी ने आलू की माला पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया है। जयकुमार तिवारी ने कहा कि आलू किसान लगातार परेशानियों से जूझ रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, वहीं आगामी फसल की तैयारी के बीच खाद की किल्लत ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी के चलते किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। आलू किसानों की बदहाली दूर करने के लिए उचित मूल्य और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार की किसान नीतियों पर जमकर निशाना साधते हुए आलू किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग उठाई।4
- बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया1