Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश एवं प्रदेश मे रसोई गैस की भारी किल्लत, कालाबाजारी ओर बढ़ती महंगाई के विरोध मे विकासनगर स्थित पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया । विकासनगर में रसोई गैस की भारी किल्लत, कालाबाजारी और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी गली चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
NI KHIL
देश एवं प्रदेश मे रसोई गैस की भारी किल्लत, कालाबाजारी ओर बढ़ती महंगाई के विरोध मे विकासनगर स्थित पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया । विकासनगर में रसोई गैस की भारी किल्लत, कालाबाजारी और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी गली चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
- User4642Dehradun, Uttarakhand🙏6 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- The Aman Times अपना देहरादून से बड़ी खबर _ देहरादून में एलपीजी गैस के अवैध संग्रहण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर अब सख्त कार्रवाई होगी। डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गड़बड़ी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। 🔴 अनियमितता मिलने पर गैस एजेंसियां सील होंगी 🔴 घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर जब्ती और कार्रवाई 🔴 72 गैस एजेंसियों के गोदाम प्रशासन के रडार पर 🔴 शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर – 1077, 0135-2626066, 2726066 🔴 व्हाट्सएप – 7534826066 डीएम ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम में दें।2
- शीर्षक: धर्म की राजधानी हरिद्वार में संतों की रसोई पर संकट! गीता कुटीर का अन्नक्षेत्र गैस सिलेंडर के अभाव में बंद होने की कगार पर उपशीर्षक: तीन–चार दशकों से हजारों तपस्वी संतों को मिल रहा भोजन प्रसाद, अब गैस सिलेंडर न मिलने से खड़ी हुई बड़ी धार्मिक चुनौती हरिद्वार। (स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़) धर्म की राजधानी कही जाने वाली तीर्थ नगरी हरिद्वार में जहां गंगा तट पर हजारों तपस्वी संत एकांत में रहकर भगवान का भजन, जप, तप और ध्यान करते हैं, वहीं इन संतों के भोजन की व्यवस्था करने वाला प्रसिद्ध गीता कुटीर तपोवन का अन्नक्षेत्र आज एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। गंगा किनारे झोपड़ियों में रहकर तपस्या करने वाले संतों के लिए वर्षों से जीवनरेखा बना यह अन्नक्षेत्र अब गैस सिलेंडर की कमी के कारण बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हजारों तपस्वी संतों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो सकता है। गंगा तट के तपस्वियों का सहारा बना गीता कुटीर हरिद्वार को भगवान का द्वार कहा जाता है। इसी कारण इस तीर्थ नगरी में देशभर से आए हजारों संत गंगा किनारे साधना करते हैं। ये संत न तो दुनिया की दौड़ में शामिल हैं और न ही सांसारिक सुख-सुविधाओं की चाह रखते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य भगवान का भजन, जप और ध्यान है। ऐसे तपस्वी संतों की सेवा के उद्देश्य से स्वामी गीतानंद जी महाराज ने तपोवन स्थित गीता कुटीर में अन्नक्षेत्र की शुरुआत की थी। उनकी भावना थी कि हरिद्वार में कोई संत भूखा न रहे और भजन में लीन साधुओं को भोजन की चिंता न करनी पड़े। चार दशक से एक दिन भी बंद नहीं हुआ अन्नक्षेत्र बताया जाता है कि पिछले लगभग तीन से चार दशकों से गीता कुटीर का अन्नक्षेत्र बिना रुके चल रहा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों ही नहीं बल्कि हजारों संत भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। इतिहास में ऐसा एक भी दिन नहीं आया जब यहां अन्नक्षेत्र बंद हुआ हो या किसी संत को भोजन न मिला हो। कोरोना काल में भी संतों तक पहुंचाया गया भोजन कोरोना महामारी के कठिन समय में जब पूरा देश बंद था, तब भी गीता कुटीर ने सेवा की परंपरा को नहीं रोका। उस समय गंगा किनारे रहने वाले संतों तक स्वयं जाकर भोजन पहुंचाया जाता था। तपोवन मार्ग पर वाहन के माध्यम से भोजन पैक कर संतों की झोपड़ियों तक वितरण किया गया ताकि उन्हें भजन छोड़कर भोजन की तलाश में भटकना न पड़े। इसी सेवा भाव के कारण आज हजारों संतों का गीता कुटीर पर अटूट विश्वास है। अब गैस सिलेंडर पर अटक गया संतों का भोजन गीता कुटीर के प्रबंधक शिवदास के अनुसार अन्नक्षेत्र चलाने के लिए प्रतिदिन लगभग 10 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है। ये सिलेंडर दो गैस एजेंसियों से आते थे, लेकिन अचानक अब एजेंसियों ने गैस आपूर्ति रोक दी है। जब उनसे कारण पूछा गया तो एजेंसी की ओर से कहा गया कि “सरकार या प्रशासन की ओर से आपके लिए कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है, इसलिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा सकते।” अधिकारियों से गुहार, लेकिन समाधान नहीं इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गीता कुटीर प्रबंधन ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क किया। अधिकारियों ने मौखिक रूप से आश्वासन तो दिया कि व्यवस्था कर दी जाएगी, लेकिन अब तक जमीन पर कोई समाधान सामने नहीं आया है। प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान गैस स्टॉक खत्म होने के बाद एक-दो दिन में अन्नक्षेत्र बंद होने की नौबत आ सकती है। संतों में चिंता और आक्रोश जब इस विषय की जानकारी संतों को दी गई तो उनमें चिंता के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिली। कुछ संतों का कहना है कि “यह सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है।” वहीं कुछ संतों ने आस्था के भाव से कहा— “भगवान पहले संतों को भोजन कराते हैं, उसके बाद स्वयं ग्रहण करते हैं। आज तक ऐसा नहीं हुआ कि गीता कुटीर में संतों को भोजन न मिला हो।” जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठाने की चेतावनी गीता कुटीर प्रबंधन का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हुई तो वे मजबूर होकर संतों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठने को मजबूर होंगे। प्रबंधन का कहना है— “जब संत भोजन के लिए हमारे द्वार पर बैठ जाएंगे तो हम उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर छोड़ देंगे, ताकि अधिकारी स्वयं इन संतों के भोजन की व्यवस्था कर सकें।” हरिद्वार की मर्यादा पर खड़ा बड़ा सवाल तीर्थ नगरी हरिद्वार की पहचान संतों और साधुओं से है। गंगा किनारे तपस्या करने वाले ये संत ही इस नगरी की आध्यात्मिक शक्ति हैं। ऐसे में यदि संतों के भोजन पर संकट खड़ा होता है तो यह केवल एक आश्रम की समस्या नहीं बल्कि हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा और पवित्रता पर प्रश्नचिन्ह है। अब प्रशासन की परीक्षा अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग और सरकार इस संकट का समाधान करेंगे? क्या गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर संतों की रसोई को बचाया जाएगा, या फिर तपस्वी संत भोजन के अभाव में कठिनाई झेलने को मजबूर होंगे? आने वाले दो दिन इस प्रश्न का उत्तर तय करेंगे। (स्वतंत्र पत्रकार — रामेश्वर गौड़)4
- मामले की पूरी जांच एसपी देहात को दी गई है। #uttarakhand #viralvideos #haridwar #rishikeshdiaries #viralreels1
- यातायात पुलिस हरिद्वार। चालान करना किसी समस्या का समाधान नहीं। हरिद्वार पुलिस नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं से अपील करती है। अपने वाहनों को दुकानों के सामने स्थायी रूप से पार्क न करें। अगर आप भी अपनी दुकान के सामने वाहन खड़ा कर देंगे, तो भैया ग्राहक कहाँ जाएगा? हम सब मिलकर आपसी समन्वय के साथ जाम की समस्या से निजात दिलाएं और शहर में सुगम यातायात बनाए रखे।1
- कस्बा गंगोह में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर शुक्रवार को लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली सैकड़ों लोग खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर लाइन लगाकर बैठ गए लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही गैस की बुकिंग और भुगतान कर दिया है, लेकिन कई दिनों से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा वहीं एजेंसी की ओर से बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा, जिसके कारण वितरण में परेशानी आ रही है इसी बीच जैसे ही गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी कस्बे में पहुंची तो उसे लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की और कहा कि गैस की किल्लत से घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है!!||4
- Post by Parvat Paigaam1
- देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को चेकिंग अभियान के दौरान प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र में वाहन संख्या UK08 U0930 स्विफ्ट डिजायर को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा–चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। इनमें 18 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की के 864 पव्वे और 2 पेटी ब्लू स्ट्रोक की 24 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पूरण सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्व. बुद्ध सिंह निवासी बद्रीपुर, थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद कोठारी, कांस्टेबल सुरेश रावत और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by मिस सोनिया3