Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरनावदा शाहजी में जिला परिषद चुनाव कार्यालय का विधायक प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में हुआ भव्य उद्घाटन कार्यक्रम हरनावदा शाहजी में जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता लोधा के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
शिवराज लववंशी
हरनावदा शाहजी में जिला परिषद चुनाव कार्यालय का विधायक प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में हुआ भव्य उद्घाटन कार्यक्रम हरनावदा शाहजी में जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता लोधा के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरनावदाशाहजी में ललिता लोधा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी पंहुचे - हरनावदाशाहजी.जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललिता लोधा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के सानिध्य में हुआ। छीपाबड़ौद मार्ग स्थित एक मेरिज हॉल में तैयार चुनाव कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी के मतदान करने की अपील की।3
- हरनावदा शाहजी में जिला परिषद चुनाव कार्यालय का विधायक प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में हुआ भव्य उद्घाटन कार्यक्रम हरनावदा शाहजी में जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता लोधा के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे4
- खानपुर उपखंड में लोकतंत्र का महापर्व: 83.47% बंपर मतदान खानपुर उपखंड की ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया, जहां कुल 1,29,385 मतदाताओं में से 1,07,997 ने वोट डालकर 83.47 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराया। चुनावी आंकड़ों में कवल्दा सर्वाधिक 90.99 प्रतिशत और बाघेर 90.59 प्रतिशत के साथ अव्वल रहे, जबकि प्रमुख ग्राम पंचायत पनवाड़ में 86.77 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं, जिनमें पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं, घूंघट की ओट में महिलाओं और लाठियों के सहारे पहुंचे 80-90 वर्ष के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। मुकाबले को कड़ा देखते हुए प्रत्याशियों ने बाहर नौकरी व पढ़ाई कर रहे प्रवासियों को भी विशेष वाहनों से बुलवाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाया, जिससे दिनभर बूथों के बाहर भारी गहमागहमी बनी रही।1
- सूमर पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में नाम को लेकर युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद खानपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान मतदाता सूची में नाम बाहर दिखाने को लेकर एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। घटना के दौरान मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। हालांकि, पूरे मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए मुस्तैद रहा।1
- गुना अहिल्या शाखा ने आयोजित की भारत को जानो’ प्रतियोगिता गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह में शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान गुना भारत विकास परिषद की अहिल्या शाखा को प्रेसीडेंसी हायर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा संरक्षिका इंदु सोनी, अध्यक्ष नीरज अवस्थी, सचिव रेनू विकास जैन, कोषाध्यक्ष सरिता ग्रोवर तथा प्रेसीडेंसी स्कूल की शिक्षिकाएँ दीपाली चामलीकर, परमिंदर कौर एवं गार्गी शिंदे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित किया गया, जिसमें प्रेसीडेंसी हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आशा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव से संबंधित ज्ञान को प्रोत्साहित किया गया। वहीं ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ प्रकल्प के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही छह से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तीनों विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय महा समूहगान रहा। देशभक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम के भाव से भर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026, जिले की 4 पंचायत समिति क्षेत्र मे आज सरपंच चुनाव,खानपुर बकानी झालरापाटन पिडावा क्षेत्र की पंचायतो मे हो रहा मतदान,जिले की 142 ग्राम पंचायतों में 1032 प्रत्याशी चुनाव मैदान में,509 मतदान केन्द्रों पर हो रहा मतदान,मतदान केंद्रो पर लगी मतदाताओ की कतारें,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त,मतदान केंद्रो पर मतदाताओ के लिए छाया पानी सहित हेल्प डेस्क की सुविधा । झालावाड़-जिले की चार पंचायत समितियों झालरापाटन, पिड़ावा, खानपुर तथा बकानी क्षेत्र की 142 ग्राम पंचायत में सरपंच तथा पंचों के चयन हेतु आज मतदान जारी है। 142 ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 1032 प्रत्याशी मैदान में है। 4 लाख 82 हजार मतदाता इन्हीं उम्मीदवारों में से अपने-अपने ग्राम पंचायत के मुखियाओं को चुनने जा रहे हैं। 142 ग्राम पंचायत में मतदान हेतु 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पोलिंग पार्टियों द्वारा पूर्णतया पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाई जा रहे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस की विशेष टीम भी तैनात रखी गई है, जो वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रही है। मीडिया टीम ने झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत दुर्गपुरा पहुंचकर आदर्श मतदान केंद्र का जायजा लिया। आदर्श मतदान केंद्र दुर्गपुरा में मतदाताओं के स्वागत हेतु खासतौर पर तैयार किया गया। मतदान केंद्र के बाहर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जो वहां पहुंच रहे मतदाताओं को मतदान हेतु आवश्यक दस्तावेज व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रही। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी वहां पर सहायता हेतु मौजूद रखा गया। खास बात यह रही कि यहां पर स्काउट व गाइड के बच्चों ने भी अपनी स्वैच्छिक सेवाएं दी, जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र के भीतर लाते और ले जाते नजर आए। मीडिया ने मतदान केंद्र पर लंबी कतारों में लगे महिला व पुरूष मतदाताओं से भी बात की। जिस पर मतदाता भी खुलकर बोले और अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मतदाताओं का कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार को सरपंच के तौर पर देख चुनना चाहेंगे, जो गांव का सर्वांगीण विकास करवाये। हमारे क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं, तो वहीं गांव में स्वच्छता को लेकर भी पूर्व पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वो चाहेंगे कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी ना ही देखनी पड़े। क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, नालियां और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि एक बार चुने जाने के बाद फिर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में मतदाता इस बार ऐसे व्यक्ति को सरपंच के तौर पर चुनना चाहता है, जो 5 वर्ष तक उनके बीच रहे.. उनकी बात को सुने.. और समस्याओं का तुरंत समाधान देवें।4
- Gym trainer nikla lord Titan braking news 📰📰📰📰📰🗞️🗞️🗞️🗞️1
- सूमर। ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मतदान के लिए पुरुषों और महिलाओं की 4 बजे से लंबी कतारें लगी नजर आईं। मतदाताओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया।1