logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले ही मृतक की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से युवक गहरे सदमे में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छुरा विकासखंड के ग्राम टोनहीडाबरी में गुरुवार 12 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। इसकी सूचना तत्काल छुरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर निवासी 30 वर्षीय रोहित ध्रुव के रूप में हुई है। एक माह पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगभग एक माह पहले 10 फरवरी को रोहित की दूसरी पत्नी ने भी अपने मायके बेलर गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की अचानक मौत के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था। बताया जाता है कि रोहित का वैवाहिक जीवन पहले से ही परेशानियों से घिरा हुआ था। उसकी पहली पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी युवती से विवाह किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी दूसरी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली, जिससे रोहित पूरी तरह टूट गया था। पत्नी की मौत के बाद से रोहित ध्रुव कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोनहीडाबरी में रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और उदास रहने लगा था। बुधवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों को लगा कि वह आसपास कहीं गया होगा, लेकिन गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम बेलर में किया गया, जहां इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छुरा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

on 13 March
user_नागेन्द्र निषाद
नागेन्द्र निषाद
राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
on 13 March
1f5bab90-30c9-4092-9648-eefb23528dae

एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले ही मृतक की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से युवक गहरे सदमे में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छुरा विकासखंड के ग्राम टोनहीडाबरी में गुरुवार 12 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। इसकी सूचना तत्काल छुरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर निवासी 30 वर्षीय रोहित ध्रुव के रूप में हुई है। एक माह पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगभग एक माह पहले 10 फरवरी को रोहित की दूसरी पत्नी ने भी अपने मायके बेलर गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की अचानक मौत के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था। बताया जाता है कि रोहित का वैवाहिक जीवन पहले से ही परेशानियों से घिरा हुआ था। उसकी पहली पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी युवती से विवाह किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी दूसरी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली, जिससे रोहित पूरी तरह टूट गया था। पत्नी की मौत के बाद से रोहित ध्रुव कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोनहीडाबरी में रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और उदास रहने लगा था। बुधवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों को लगा कि वह आसपास कहीं गया होगा, लेकिन गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम बेलर में किया गया, जहां इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छुरा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़.... गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात। अज्ञात चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों को बनाया निशाना। लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार। गांव में पहले भी चोरी और आगजनी की घटनाएं आ चुकी हैं सामने। ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री को बताया बढ़ते अपराध का कारण। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, आरोपियों को छोड़ने का आरोप। मामले की जांच जारी, गांव में दहशत का माहौल।
    3
    ब्रेकिंग न्यूज़....
गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात।
अज्ञात चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों को बनाया निशाना।
लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार।
गांव में पहले भी चोरी और आगजनी की घटनाएं आ चुकी हैं सामने।
ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री को बताया बढ़ते अपराध का कारण।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, आरोपियों को छोड़ने का आरोप।
मामले की जांच जारी, गांव में दहशत का माहौल।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां
    1
    स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा
थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    1
    Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग, लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल! मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल... क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह का बीमारी बन गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता... ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....
    1
    सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग,
लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल!
मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल...
क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं  कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह  का बीमारी बन  गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता...
ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    2
    राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है।
मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    9 hrs ago
  • जहर बनी दवाई या धोखा? धमधा में 4 एकड़ फसल बर्बाद, न्याय के लिए भटकता रहा किसान लोकेशन - धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे धमधा क्षेत्र के बसनी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसानों ने एक कृषि केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित किसान अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बसनी गांव के सरपंच पति सत कुमार निषाद की लगभग चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि यह नुकसान कृषि केंद्र से खरीदी गई दवाई और सामग्री के कारण हुआ, जो या तो घटिया थी या गलत तरीके से दी गई थी। जिसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। किसान की शिकायत पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कृषि विस्तारक अधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धमधा नगर गेट के सामने संचालित गुरुद्धन कृषि केंद्र, जिसके संचालक कृष्णा साहू बताए जा रहे हैं,जीन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं: किसानों को पक्के बिल की जगह कच्ची रसीद देना जीएसटी नियमों का उल्लंघन दवाइयों को अधिक कीमत पर बेचना नुकसान होने पर किसानों को बहला-फुसलाकर मामला दबाना किसानों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कई किसान पहले भी इस कृषि केंद्र के चक्कर काट चुके हैं। कुछ को मुआवजे का आश्वासन दिया गया, तो कुछ को थोड़ी रकम देकर चुप करा दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, किसानों का भरोसा अब प्रशासन पर से उठता जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बढ़ता आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या किसानों को न्याय मिलेगा? क्या दोषी कृषि केंद्र संचालक पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा? इस घटना ने न सिर्फ कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
    1
    जहर बनी दवाई या धोखा? धमधा में 4 एकड़ फसल बर्बाद,  न्याय के लिए भटकता रहा किसान 
लोकेशन - धमधा
रिपोर्टर -हेमंत उमरे 
धमधा क्षेत्र के बसनी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसानों ने एक कृषि केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित किसान अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बसनी गांव के सरपंच पति सत कुमार निषाद की लगभग चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि यह नुकसान कृषि केंद्र से खरीदी गई दवाई और सामग्री के कारण हुआ, जो या तो घटिया थी या गलत तरीके से दी गई थी। जिसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।
किसान की शिकायत पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कृषि विस्तारक अधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धमधा नगर गेट के सामने संचालित गुरुद्धन कृषि केंद्र, जिसके संचालक कृष्णा साहू बताए जा रहे हैं,जीन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं:
किसानों को पक्के बिल की जगह कच्ची रसीद देना
जीएसटी नियमों का उल्लंघन
दवाइयों को अधिक कीमत पर बेचना
नुकसान होने पर किसानों को बहला-फुसलाकर मामला दबाना
किसानों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कई किसान पहले भी इस कृषि केंद्र के चक्कर काट चुके हैं। कुछ को मुआवजे का आश्वासन दिया गया, तो कुछ को थोड़ी रकम देकर चुप करा दिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, किसानों का भरोसा अब प्रशासन पर से उठता जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बढ़ता आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या किसानों को न्याय मिलेगा? क्या दोषी कृषि केंद्र संचालक पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
इस घटना ने न सिर्फ कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर 
घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।”
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.